-57000 मतों के भारी बहुमत से हुए निर्वाचित, 58 वर्ष के इतिहास में लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 से पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये इं. एन.डी. द्विवेदी
– 28 राज्यों एवं केन्द्रीय संगठनों के डेलीगेट्स ने की अधिवेशन में भागीदारी,अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के नई दिल्ली स्थित कार्यालय के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय अधिवेशन
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEW|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

दिल्ली स्थित कार्यालय परिसर के ऑडिटोरियम से सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में भारत वर्ष के 28 राज्यों एवं केन्द्रीय अभियंत्रण विभागों के डेलीगेट्स ने भागीदारी दर्ज कराई । अधिवेशन में विभिन्न राज्यों के अभियंत्रण विभागों के वेतनमान, सेवा सम्बन्धी विसंगतियों एवं व्यवहारिक कठिनाईयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। अधिवेशन में तकनीकी आयोग के गठन, पूरे देश में एक समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली इत्यादि मांग रखी गयी। अधिवेशन में स्मारिका का विमोचन किया गया। निवर्तमान महासचिव इं. मनामोहन राजबोंग्सी को सम्मानित किया। आठवे वेतन आयोग में डिप्लोमा इंजीनियर्स संवर्ग के वेतनमान के सम्बन्ध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु विचार विमर्श हुआ।शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रथम कार्यकारिणी की बैठक इं. एन.डी. द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ज्ञात हो कि भारत के राज्यों एवं केन्द्रीय विभागों में कार्यरत 04 लाख से अधिक डिप्लोमा इंजीनियर्स का ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स प्रतिनिधित्व करता है।सभी राज्यों के डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं अभियंत्रण विभागों के संगठन ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स से सम्बद्ध है। लेह लद्दाख से लेकर तमिलनाडु तथा असम से लेकर गुजरात सहित सभी राज्यों के डेलीगेट्स सम्मिलित हुए ।
