-आरोपियों के विरुद्ध अन्य कड़ी कार्रवाई में जुटी पुलिस, लगी कई धाराएं
-पुलिस कमिश्नर नें की अपील अफवाहों से सावधान रहे, पुलिस को दे इनकी सूचना
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।राजधानी के विकासनगर क्षेत्र के रिंग रोड पर सड़क किनारे बसी झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग के मामले को
लेकर लगातार फैलाई जा रही अफवाह को लेकर पुलिस अब सख्त हुईं है। विकासनगर थाने में उनके विरुद्ध दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं। मुकदमा दर्ज होनें के बाद पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।साथ ही अफवाह फैलाने वालों की तलाश में भी जुट गई है।इन्ही सब के बीच पुलिस कमिश्नर नें फर्जी सूचनाओं से बचने औऱ उन्हें सोशल मीडिया पर न साझा करने की अपील की है।
पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें आमजन से अनुरोध किया है कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना को साझा न करें। यदि किसी संदिग्ध पोस्ट या गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल थाना विकासनगर के सीयूजी नंबर 9454403873 अथवा अन्य पुलिस हेल्पलाइन के नंबरों पर सूचित करें।पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें कहा है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की भ्रामक, अपुष्ट अथवा अफवाहपूर्ण सूचना का प्रसार न करें। ऐसे कृत्यों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर इस प्रकार की भ्रामक सूचना साझा करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
