
लखनऊ। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट उत्तर प्रदेश के बैनर तले 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यालय प्रमुख अभियन्ता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ.प्र. लखनऊ के गेट न. 02 पर धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता कृतार्थ सिंह प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा किया गया तथा संचालन गोबर्धन सिंह महामंत्री एवं प्रभुदयाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। धरने में पूरे प्रदेश से हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया।
धरने को सम्बोधित करते हुए सर्वश्री जगदीष सिंह पाल, अजय कुमार यादव, चौधरी सूखवीर सिंह, सन्त कुमार सिंह, सतयुगी सिंह, मो.हसन परवेज़, अमर गुप्ता, रामचन्द्र गुप्ता, मो. सकील, विनोद कुमार सचान, अलकेश कुमार मिश्रा, नीरज कुमार भटनागर, दिनेश कुमार भटनागर, विमल कुमार, षिव कुमार, सन्दीप षर्मा, कृश्ण कुमार, संजीव कुमार श्रीवास्तव, अषाीश कुमार गंगवार, अंकुष रस्तोगी, श्यामबरन पाल, बृजमोहन, नन्दू चौहान, परमराज गौतम, अनवार अहमद, पुनीत चोपड़ा, सन्तोश कुमार वर्मा, रामआनन्द सोनकर, अमित कुमार, अनुपम कुमार दूबे, उमपति मिश्रा, चमन लाल भारती, देवराज, सुरेन्द्र कुमार सैनी, सन्तोश कुमार तिवारी, देवेन्द्र निरंजन, राकेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, केदार सिंह, प्रशान्त दीक्षित, अजीत कुमार पाण्डे, प्रवीन सक्सेना, आदि ने अपने सम्बोधन में कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण कर्मचारियों की प्रोन्नति सहित अन्य मांगे जो नियमानुसार है में कार्यवाही न कर कर्मचारियेां के उत्पीड़न का कार्य किया जा रहा है। अजय सिंह मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के सभी प्रकार के कर्मचारियों की प्रोन्नति के उपरान्त ही प्रोन्नति वेतन का लाभ मिल जाता है, परन्तु विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से खण्डीय सम्वर्ग के प्रोन्नति प्राप्त लिपिकों को पदस्थापना के उपरान्त वेतन का लाभ दिया जाता है जो नियम विरूद्ध है। कर्मचारियों की प्रोन्नति न होने के कारण प्रोन्नति वेतन का लाभ नही मिल पा रहा है जबकि मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर प्रोन्नति हेतु निर्देष भी जारी किए जाते है। अन्त में श्री कृतार्थ सिंह प्रदेष अध्यक्ष द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन नही किया जाता है और ना, ही मुख्यमंत्री की जीरों टालरेन्स नीति के अनुसार कार्य किया जाता है। कृतार्थ सिंह ने बारी-बारी से समस्त बिन्दुओं पर विस्तार से सम्बोधन किया। सम्बोधन के अन्त मंे कहा की अधिकारियों की यही कार्यशैली रही तो भविष्य के कार्यक्रम जल्दी निर्धारित किये जाऐंगें।
