
लखनऊ। आज महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नगर निगम लखनऊ मुख्यालय स्थित न्यू कमेटी हॉल में शशि कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें महासंघ की ईकाईयों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित हुये। जिसमे लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, बहराईच , बरेली, आदि प्रदेश की ईकाईयों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा उ.प्र. सरकार/शासन द्वारा निकाय कर्मचारियों लम्बित 10 सूत्राीय मांगों का समाधान गत कई वर्षों से प्रमुख रूप से मंत्राी, नगर विकास एवं प्रमुख सचिव, नगर विकास स्तर के साथ-साथ मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव (कार्मिक)/प्रमुख सचिव वित्त/निदेशक स्थानीय निकाय, उ.प्र. आदि के संज्ञान हेतु अनेकोबार हुई बैठक/पत्राचार/आन्दोलन/धरना प्रदर्शन/सांकेतिक कार्यबन्दी/ज्ञापन/वार्ता किये जाने के बाद भी किसी समस्याओं पर निर्णय/आदेश निर्गत नहीं किया गया। जिससे आज की बैठक मे प्रदेश की ईकाईयों से आये प्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रदेश सरकार व नगर विकास विभाग की घोर निन्दा करते हुए आने वाले विधान सभा चुनाव 2027 मे वर्तमान सरकार के खिलाफ वोट पर चोट करने का संकल्प लिया गया।
ूमहासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि महासंध द्वारा प्रदेश सरकार व नगर विकास विभाग द्वारा समय से प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की लम्बित मांगों का समाधान न किये जाने पर उच्च न्यायालय के माध्यम से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया गया था जिसके क्रम में न्यायालय द्वारा 27 जुलाई 2026 को पारित आदेश में समय रहते मांगों का समाधान करने हेतु आदेश पारित किये गये थे। परन्तु खेद है कि पिछले पॉच वर्षाे से अकेन्द्रीयत सेवा के कर्मचारियों की सेवा नियमावली नही जारी हो सकी, जिसके कारण सेवारत निकाय कर्मचारियों को उनकी सेवाओं का लाभ समय से नही मिल पा रहा है, जो कर्मचारी जिस पद पर नियुक्त होता है वही से सेवानिवृत्त हो रहा है उसे पूरी सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नत के अवसर संविधान की मंशा के अनुरूप नही प्राप्त हो रहे है साथ ही पदोन्नत/सम्वर्गाे का पुर्नगठन एव छठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप वेतन, भत्ते, पदनाम, वेतन विसंगति एवं राज्य कर्मचारियों की भाति ढॉचा आदि समस्याओं का समाधान अभी तक सम्भव नही हो सका।
आज की बैठक में मुख्य रूप से अकेन्द्रीयत सेवा नियमावली जारी किया जाना, पुरानी पेंशन बहाली, 74वॉं संविधान संशोधन, कैशलेस इलाज व्यवस्था, लिपिक, राजस्व, चालक, कम्प्यूटर आपरेटर आदि संवर्गों का पुर्नगठन, संविदा, दैनिक वेतन, तदर्थ (धारा 108), (वर्ष 2001 तक सेवारत् दैनिक वेतन/संविदा कर्मचारियों हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश 24 फरवरी, 2016 एवं 16 दिसम्बर 2021 लगभग 09 वर्ष/04 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी विनियमितीकरण न हो सके)।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, पद के अनुरूप न्यूनतम वेतनमान, भर्ती नीति, भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर समायोजन आदि के साथ साथ मा0 मुख्यमंत्राी जी की घोषणा के बाद बनाए गये उ.प्र. आउटसोर्स सेवा निगम उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा समय-समय पर जारी आदेशो का अनुपालन प्रदेश के निकाय कर्मचारियों पर यथाशीघ्र प्रभावी किया जाये। सफाई संवर्ग सहित चतुर्थ श्रेणी के सभी संवर्ग को पूरी सेवाकाल में तीन पदोन्नति के अवसर प्राप्त कराते हुए महासंघ की पूर्व प्रेषित 10 सूत्राी मांग पत्रा का समाधान कराया जाने पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्व सम्मत से आन्दोलन की घोषणा की गई। जिसमें प्रदेश की सभी ईकाईयों में (17 नगर निगम, 200 नगरपालिका, 445 नगर पंचायत के साथ-साथ जल-कल जल संसथानों में जनजागरण कर 30 नवम्बर 2026 को अपने-अपने विभागाध्यक्षो के माध्यम से प्रमुख सचिव नगर विकास उ.प्र. शासन को ज्ञापन भेजा जाना जिसकी प्रति मुख्य मंत्राी एवं नगर विकास मंत्राी उ.प्र. सरकार को भी भेजा जाएगा। उपरोक्त ज्ञापन प्रेषित किये जाने के बाद निकाय कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय रहते नही हुआ तो 15 दिसम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे स्थानीय निकाय निदेशालय गोमतीनगर लखनऊ पर विशाल धरना/घेराव के साथ-साथ नगर विकास मंत्राी जी के आवास पर भी शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया जाएगा।आज की बैठक में शशि कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष, कानपुर से प्रदेश महामंत्राी रमाकान्त मिश्र, मुन्ना हजारिया, प्रयागराज से मनोज श्रीवास्तव, अयोध्या से श्री विनय कुमार वाघमार, वाराणसी से अखिलेश कुमार सिंह, बरेली से ठाकुर मिशन पॉल सिंह, बहराईच से विमल कुमार बाल्मीकि, संदीप पांडये अध्यक्ष निदेशालय कर्मचारी संघ, लखनऊ से गोमती त्रिवेदी आनन्द कुमार मिश्र, राम कुमार रावत, नितिन त्रिवेदी, शैलेंद्र तिवारी, हरिशंकर पांडेय, अशीष वाल्मीकि, संतोष श्रीवास्तव, धीरेन्द्र यादव, मो. हनीफ, आर.पी. सिंह, विजय शंकर पांडेय, अमित सिंह, सुनीता भटृ, विभा यादव, जितेद्र सिद्धार्थ, विजय यादव, ललित श्रीवास्तव, धीरेन्द्र विक्रम सिंह, राकेश तिवारी, सतीश कुमार सिंह, अनिल दुबे, मनोज मौर्या, रूदल राजभर, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रामचंद्र आदि बड़ी संख्या में प्रदेश भर के कर्मचारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
