प्रस्तावित टेक्निकल असेसमेंट टेस्ट के आदेश पर तत्काल रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने उत्पादन निगम प्रशासन द्वारा सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता स्तर के अभियंताओं के लिए 27 नवंबर को प्रस्तावित टेक्निकल असेसमेंट टेस्ट कराने के निर्णय पर विरोध दर्ज कराते हुए प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं सभी बिजली निगमों के चेयरमैन श्री रणवीर प्रसाद तथा उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक श्री मयूर माहेश्वरी से आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।एसोसिएशन ने सवाल उठाया था कि परीक्षा का औचित्य क्या है और इसे किस नियमावली के तहत आयोजित किया जा रहा है, जबकि अभियंताओं की विभागीय परीक्षाएं पहले से ही समय-समय पर आयोजित होती रहती हैं।
एसोसिएशन के विरोध एवं रोक की मांग के बाद उत्पादन निगम प्रशासन ने 27 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के आदेश पर तत्काल रोक लगा दी है। इस सकारात्मक निर्णय के लिए एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव ऊर्जा, सभी बिजली निगमों के चेयरमैन श्री रणवीर प्रसाद एवं उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक मयूर माहेश्वरी का आभार व्यक्त किया।उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.पी. केन, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पी. एम. प्रभाकर, महेंद्र सिंह, संगठन सचिव हरिश्चंद्र वर्मा, बिंद्रा प्रसाद, सुशील कुमार वर्मा एवं अनिल कुमार ने कहा कि बिना स्पष्ट नियमावली एवं औचित्य के इस प्रकार परीक्षा आयोजित करने से अभियंताओं में असमंजस पैदा होता है।

Prem Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *