
लखनऊ। सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दैनिक संविदा एवं मास्टररोल जैसे कर्मचारियों के नियमित होने के उपरान्त पेंशन हेतु उनकी पूर्व सेवा को जोड़कर पेंशन निर्धारित करने के निर्णय का स्वागत किया है। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ ने राज्य सरकार से उपरोक्तानुसार पेंशन निर्धारित करने की मांग की है।
नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ अध्यक्ष आनन्द वर्मा महामंत्री शमील एखलाक ने माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से आशा की है कि कर्मचारी हित मे सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप दैनिक वेतन संविदा मास्टररोल एवं नगर निगम लखनऊ में वर्षों से कार्यरत धारा 108 एवं तदर्थ कर्मचारियों की सेवाओं को भी जोड़कर पेंशन निर्धारित करने का निर्णय करके उसे क्रियान्वयन करे। जिससे ऐसे कर्मचारियों को तत्काल लाभ मिल सके। संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय में इस फैसले से प्रदेश भर के निकाय कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ ने मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव ,नगर विकास उत्तर प्रदेश शासन एवं नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ से भी मांग की है कि इस निर्णय का तत्काल क्रियान्वित कराया जाए।
