LUCKNOW:तीन करोड़ रुपये के गबन का आरोपी रामसनेही गौतम गिरफ्तार

-ई ओ डब्ल्यू की लखनऊ टीम नें बाराबंकी से दबोचा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई. ओ. डब्ल्यू.) नें समाज कल्याण विभाग में बाराबंकी जिले में लगभग तीन करोड़ रुपये के गबन किये जाने का आरोपी रामसनेही गौतम को को गिरफ्तार किया है।

डीजी ई.ओ.डब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि समाज कल्याण विभाग जनपद बाराबंकी में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवार के कमाऊ मुखिया की मृत्यु हो जाने पर परिवार के सदस्य को एक बार में 20 हजार रुपये आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत लाभार्थियो दिये जाने वाले लाभ को समाज कल्याण विभाग जनपद बाराबंकी के अधिकारी और कर्मचारीगण नें बिचौलियों के साथ एकराय होकर षड़यन्त्र के तहत योजना की धनराशि अपात्र व्यक्तियों के खाते में एक से अधिक कई बार खातों में स्थानान्तिरत कर मिल बांट कर गबन किये जाने को लेकर थाना देवा जनपद बाराबंकी में धारा 406/409/420 /467 /468/471 आईपीसी दर्ज हुआ था।

डीजी ई.ओ.डब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि इस मुकदमे की विवेचना शासन द्वारा ई0ओ0डब्लू0 को आवंटित हुई।ई0ओ0डब्लू0 की विवेचना से लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के गबन के आरोपी रामसनेही पुत्र स्व राम रतन निवासी ग्राम माधव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को दोषी पाये जाने पर इसकी गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे थे। लेकिन यह चकमा दे रहा था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।विवेचना के दौरान ई0ओ0डब्लू0 लखनऊ की टीम नें आरोपी रामसनेही पुत्र स्व राम रतन को बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *