LUCKNOW: कमिश्नरेट के कई अफसरों का कार्यक्षेत्र बदला गया 

लखनऊ।पुलिस कमिश्नर डी.के.ठाकुर ने आज कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों में काफी फेरबदल किया है।पुलिस उप आयुक्त उत्तरी फेरबदल शिवसिंमी चनप्पा को पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी बनाया है।वही अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी एसएम कासिम आब्दी को कार्यवाहक पुलिस उपायुक्त उत्तरी बनाया है।वही अपर पुलिस उप आयुक्त उत्तरी प्राची सिंह को कार्यवाहक पुलिस उपायुक्त पूर्वी बनाया है।वही पुलिस उपायुक्त मध्य अपर्णा गौतम यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज सैयद अली अब्बास को अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी के साथ साथ पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।वही सहायक पुलिस आयुक्त बाजार खाला अनिल यादव को अपर पुलिस उप आयुक्त उत्तरी बनाया है।इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था सुनील कुमार शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त बाजार खाला बनाया गया है।इसके अतिरिक्त सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विजय राज सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज बनाया गया है।वही सहायक पुलिस आयुक्त अपराध धर्मेंद्र सिंह रघुवंसी को सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज बनाया है।वही सहायक पुलिस आयुक्त अपराध पंकज श्रीवास्तव को पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *