Breaking News

दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी; जानें IMD का अपडेट

Delhi weather update: मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ों पर अगले कुछ दिन बर्फबारी होगी। जिसका असर दिल्ली में देखने को मिलेगा, यहां ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। दिल्ली में 19 फरवरी को 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में 19 से 21 फरवरी के बीच तेज हवाएं, आंधी और हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। इसके अलावा यहां बादल छाए रहेंगे। दिन में सूरज बादलों से लुकाछिपी करता दिखेगा। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिससे हवा में ठंडक रहेगी, यहां दिन में बिजली गरजेगी और देर शाम तक हल्की बारिश होने संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी, राजस्थान और पंजाब में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस रहेगा। जिसका असर मैदान इलाकों में देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में मध्यम से तेज बारिश और बर्फबारी होने की आशंका बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में कल और परसों अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में 19 और 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होगी। यहां 21 फरवरी के बाद आसमान साफ होने का अनुमान है।

लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में 19 और 20 फरवरी को ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 20 फरवरी तक अलग-अलग जिलों में बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर अगले कुछ दिन दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में रहेगा। यहां ठंडी हवाएं चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *