अहमदाबाद में विमान क्रेस,जारी हुआ हेल्पलाइन नम्बर

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS   || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

अहमदाबाद।देश के गुजरात स्थित अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का विमान उस दौरान हादसे का शिकार हो गया। जब विमान अहमदाबाद से लंदन जार रहा था। इसको लेकर एअर इंडिया नें हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।एअर इंडिया की जानकारी के मुताबिक पैसेंजर हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 शुरू चालू किया गया है।सोशल मीडिया साइट एक्स पर एअर इंडिया के द्वारा कहा गया है कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिया ले जाया जा रहा है।बताया गया कि गुजरात के अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। जिसमे से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली शामिल थे।

एयर इण्डिया नें जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

विमानन कंपनी ने कहा कि एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी।

डाक्टरों के हॉस्टल पर गिरा था विमान

इस हादसे को लेकर अहमदाबाद के  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती दौर में हमें पता चला कि लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान डॉक्टरों के हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस और अन्य एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गईं। इसमें करीब 70-80% क्षेत्र साफ हो चुका है।सभी एजेंसियां ​​यहां काम कर रही हैं।

बचाव कार्य जारी, 70 प्रतिशत एरिया क्लीन

मौके पर लोगों को बचाने का कार्य जारी है।70 प्रतिशत एरिया को क्लीन कर लिया गया है।एरिया को ग्रीन कोरीडोर बनाया जा रहा है। एयर इंडिया के लंदन जाने वाली प्लाईट जिस बिल्डिंग पर विमान गिरा है वह डाक्टर्स का हॉस्टल है। मौके पर सुरक्षा बल सहित अन्य एजेंसिया मौजूद है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *