TATA Group More Valuable Than Pakistan GDP: टाटा ग्रुप की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी में इसकी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और इंडियन होटल जैसी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी ने अहम भूमिका निभाई है। देश की एक कंपनी अब पूरे पाकिस्तान से ज्यादा कीमती हो गई है।
TATA Group More Valuable Than Pakistan GDP : देश के दिग्गज कारोबारी समूह टाटा ग्रुप की कुल मिलाकर मार्केट कैपिटलाइजेशन अब पड़ोसी देश पाकिस्तान की जीडीपी से भी ज्यादा हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार टाटा ग्रुप का मार्केट कैप बढ़कर 365 करोड़ डॉलर (30.3 लाख करोड़ रुपये) हो गया है। दूसरी ओर, आईएमएफ के अनुमान के अनुसार पाकिस्तान की जीडीपी लगभग 361 करोड़ डॉलर (29.96 लाख करोड़ रुपये) है।
TCS की कीमत पाक की जीडीपी की है आधी
टाटा ग्रुप की सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप पाकिस्तान की जीडीपी के आधे से ज्यादा है। टीसीएस रिलायंस के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इस महीने की शुरुआत में टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 30 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया था। यह उपलब्धि छूने वाली यह पहली भारतीय कंपनी है। एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाले टाटा ग्रुप ने साल 2023 में अपने मार्केट शेयर में लगभग 613,000 करोड़ रुपये का इजाफा देखा था।
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान की बात करें तो यह देश पिछले कुछ समय से गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बढ़ते कर्ज और घटते विदेशी मुद्रा भंडार के साथ-साथ राजनीतिक अस्थिरता ने यहां के हालात और खराब किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2011 के बाद से पाकिस्तान का बहरी कर्ज लगभग दो गुना और घरेलू कर्ज करीब छह गुना बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल आईएमएफ ने पाकिस्तान की मदद करने के लिए तीन बिलियन डॉलर की राशि जारी की थी।
REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK काठमांडू:नेपाल में आगामी संसदीय चुनाव की तारीख तय हो गई है,नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला […]