Breaking News

LUCKNOW:विपक्ष के दोहरे रवैये की खोलें पोल-योगी

-उपचुनाव को लेकर पदाधिकारियों संग की मीटिंग,सीएम ने बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया मंत्र

लखनऊ/अयोध्या 07 अगस्त।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी के चुनाव प्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा की। चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।बूथ प्रबंधन को लेकर पदाधिकारियों को जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त अभियान को लेकर पदाधिकारियों को प्रत्येक परिवार से सम्पर्क स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।मुख्यमंत्री योगी बोले कि सरकार हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं चला रही हैं। इसका लाभ भी आमजन को मिल रहा है। हमारे कार्यकर्ता हर हाल में आमजन से जुड़कर विकास के मुद्दे लोगों तक पहुंचाएं। विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दें।  पदाधिकारियों को सक्रिय रहना होगा। लोकसभा चुनाव में विपक्षियों ने जनता से छलावा किया है। संविधान की रक्षा भाजपा सरकारों के समय ही की गई। कांग्रेस के समय में अनेक चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। सीएम ने  कहा कि विपक्षियों के दोहरे रवैये की पोल जनता के सामने खोंले।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’ अभियान को गति देने के लिए सहभागिता के लिए भी कहा। बूथ समितियों को सक्रिय करने के साथ लाभार्थियों से लगातार संपर्क स्थापित करते रहने का निर्देश दिया। चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। बूथ प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को जानकारी दी।बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश चंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र यादव, मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, मंडल प्रभारी अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, मोर्चों के जिला व महानगर अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

https://aajnational.com

 

REPORT BY:K.K.VARMA/AGENCY

EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *