-रंग- बिरंगे फूलों से सजेगा विश्वनाथ धाम
-
REPORT BY:MUKESH JAYASWAL || EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS DEASK
फूलों से सजेगा। काशी के लक्खा मेले में शुमार हो चुकी देव दीपावली इस बार बेहद खास होगी। बाबा विश्वनाथ के धाम को भव्य तरीके से सजाने की तैयारियां चल रही हैं। बाबा के गर्भगृह से लेकर गंगा द्वार तक लगभग सवा लाख दीप मालिकाएं रोशन होंगी। मंदिर और श्रद्धालुओं के सहयोग से देव दीपावली का यह उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। बाबा के धाम को रंग-बिरंगे फूलों के साथ ही रंग-बिरंगी झालरों से भी सजाया जाएगा। इसके साथ ही लेजर शो और आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि देव दीपावली पर धाम की भव्य सजावट होगी। इसके साथ ही धार्मिक आयोजन भी होंगे। 15 नवंबर को देवदीपावली के लिए सनातन परंपरा के अनुसार ही धाम में तैयारियां चल रही हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम को फूलों से सजाने की योजना बनाई गई है। संपूर्ण धाम में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक सजावट की जाएगी। फूलों के अलावा दीपों की सजावट भी की जाएगी। विशेष रूप से दीपोत्सव की तैयारियां की गई हैं। मंदिर क्षेत्र को दीपों से सजाया जाएगा।वॉच टॉवर से की जाएगी निगरानी, होगी बैरिकेडिंग
टॉप फोर्स तैनात की जाए। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को देव दीपावली के मद्देनजर कमिश्नरेट के अफसरों को दिए।पुलिस आयुक्त ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और बैरियर लगाएं जाए। भीड़ के बीच पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग किया जाए। पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा सर्वोपरि है। विशिष्ट अतिथियों के आवागमन के दौरान पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रूट डायवर्जन प्लान बनाकर पर्यटकों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया जाए।काशी में देव दीपावली पर जलेंगे 17 लाख दीपक

बार अस्सी घाट पर होंगे। बताया कि इस बार गंगा के दोनों किनारे पर 17 लाख दीपक जलाए जाएंगे। जिसमें 12 लाख प्रशासन की ओर से और 5 लाख आम जनमानस की ओर से होंगे। बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के ठीक सामने आतिशबाजी होगी। कहा कि 15 नवम्बर को इंडियन आइडियल की एक टीम परफार्म करेगी जिसमें अमेरिका से एक परफॉर्मर होंगी और वह सामूहिक गीत करेंगी। कहा कि वीआइपी के आने की सूचना जब स्पष्ट होगी तो इसकी जानकारी साझा की।
देव दीपावली के पर्व के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने मातहत अधिकारियों के साथ किया घाटों का निरीक्षण

की सिल्ट सफाई, कच्चे मिट्टी की लेवलिंग कराए जाने घाटों के सभी स्ट्रीट लाइटों को चेक कराते हुए क्रियाशील कराए जाने, स्ट्रीट पोल्स की पेंटिंग कराए जाने, घाटों पर लगे गमले को पेंट कराते हुए बोगन बेलिया के पौधे लगाए जाने, घाटों के किनारे लटक दार झालर लगाए जाने, घाटों पर लगे गंदे डस्ट बिन को धुलाइ कराए जाने एवं घाटों पर उत्कृष्ट सफाई रखे जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय, अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, मुख्य अभियंता नगर निगम, पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी, अधिशासी अभियन्ता मार्ग प्रकाश अजय सक्सेना, अधिशासी अभियंता जलकल, सहायक अभियंता, जल निगम अयाज एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
शिवप्रसाद गुप्त जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में घुसा कुत्ता,सर्जिकल वार्ड तक बिना रोक टोक के आवागमन
का झुंड घूमता हुआ देखा जा सकता है। इसी के साथ वार्डों में भी कुत्ते खुलेआम घूमते दिखाई देंगे। जिला अस्पताल में इन दिनों एक अलग ही समस्या बनी हुई है। अस्पताल के विभिन्न वार्ड कुत्तों के लिए शरणस्थली बन गए हैं। अस्पताल में प्रवेश करते ही मरीजों और तीमारदारों को आवारा कुत्तों का झुंड घेरे रखता है। ऐसे में मरीजों को कुत्तों के काटने का डर बना रहता है। हालत यह हैं कि सर्जिकल वार्ड या इमरजेंसी वार्ड तक में कुत्ते बिना रोक टोक के आवागमन करते हैं। मौका मिलते ही मरीजों के बेड पर रात गुजारते हैं।अस्पताल में कुत्तों की बड़ी समस्या है। जिसका कोई समाधान नहीं है ।स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने अधिवक्ताओं को दिया विभिन्न सुविधा
बोरिंग सहित वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर तथा अधिवक्ता बंधुवो को बैठने के लिए न्यू टीन सेड दिया।उक्त अवसर पर अध्यक्ष मुखराज प्रजापति व महामंत्री नागेश उपाध्याय सहित पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, छेदीलाल यादव, राम जी सिंह पटेल, पूर्व महामंत्री नंदकिशोर, शिवम पांडेय, नारायणी सिंह, आनंद सिंह ,धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मनोज ,अमृत, पवन, विनोद सिंह, विजय पांडेय, भुवाल सिंह, विजय ,वीरेंद्र यादव, दुर्गेश आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।गोपाष्टमी पर धर्मसंघ में पूजी गयी गौमाता
दुर्गाकुण्ड स्थित प्रांगण में धूमधाम से गौपूजन किया गया। परिसर में स्थापित स्वामी करपात्री आदर्श गौशाला में प्रातः सात बजे से धर्मसंघ महामंत्री पंडित जगजीतन पाण्डेय ने सविधि पूजन अर्चन प्रारंभ किया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के पावन सानिध्य में 21 वैदिक ब्राह्मणों एवं 111 बटुकों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रोच्चार के बीच षोडषोपचार विधि से गऊ पूजन किया गया। सर्वप्रथम गौरी – गणेश पूजन तथा आदित्य सूर्य पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान विष्णु पूजन के बाद गौपूजन किया गया।शाही नाला से गंगा नदी में गिर रहा सीवर का पानी, वाराणसी नगर निगम का ये दावा हो रहा फेल
सप्ताह भर से शाही नाला से सीवर का पानी रिस कर गंगा नदी में गिर रहा है। यह रिसाव 24 घंटे लगातार हो रहा है। गौरतलब है कि शाही नाले पर सीवर के अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए शहर में अस्सी से कोनिया तक नई सीवर लाइन बिछाई गई है। जिसके बाद से नगर निगम का दावा है कि अब नमो घाट फेस टू/थ्री पर स्थित शाही नाला के निकास द्वार से मलजल गंगा नदी में नहीं गिरेगा, लेकिन शाही नाला की मौजूदा स्थिति इस दावे का पोल खोल रही है। वहीं नमो घाट के संचालन का जिम्मा लेने वाली प्राइवेट कंपनी (आरके वैदिक) के द्वारा भी इस स्थिति से नगर निगम को अवगत नहीं कराया जा रहा है। नमो घाट के निर्माण के बाद इस घाट के संचालन और देख-रेख का टेंडर फिलहाल आरके वैदिक कंपनी के पास है। आरके वैदिक कंपनी के द्वारा शाही नाला से निकल कर गंगा नदी में जा रहे मलजल के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।वाराणसी में सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह पर मुकदमा दर्ज, गवाह को धमकाने का आरोप
• गवाह को धमकी और गाली गलौज देने का मामला
• भेलूपुर थाना में सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज
जुआ विवाद के पंचायत में फायरिंग, सुभासपा महासचिव को लगी गोली
• घायल नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती, पांच आरोपितों पर मुकदमा
• सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर हास्पिटल पहुंचकर घायल का जाने कुशल क्षेम
गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर अस्पताल पहुंच मर्याद राजभर का हाल जाने और बेहतर इलाज करने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि हमलावर कुंदन यादव के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। चाेलापुर पुलिस कुंदन यादव समेत पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई है।थाना प्रभारी ईश्वर दयाल दुबे ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित हैं।पैर में गोली लगने से घायल सुभासपा नेता मर्याद राजभर से मिलने हास्पिटल पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव नहीं बोल रहे कि यादव बिरादरी के व्यक्ति ने गोली राजभर को क्यों मारी? पिछले दिनों एक बदमाश यादव के काउंटर होने पर तो उन्होंने बहुत बवाल किया था। उनको समझना चाहिए कि बदमाशों की कोई जाति नहीं होती।
