LUCKNOW:मड़ियांव इलाके में सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला

-स्थानीय लोगों ने तालाब में डूबो डूबो कर पीटा,घैला गांव में हुई घटना का मामला

  • REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR  || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। सरकारी कर्मचारियों को जमीन की नाप-जोख करना भारी पड़ गया। नाराज़ ग्रामीणों ने लेखपाल सहित डिजिटल क्रॉप सर्वे करने गई टीम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।यही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो इस बात की गवाही दे रही है कि लेखपाल और सर्वेयर को तालाब में डूबो डूबो कर जान से मारने की कोशिश की। जबकि बेखौफ हमलावरों ने सरकारी अभिलेखों को भी फाड़ दिया। मानो घैला गांव घंटे भर तक जंग का मैदान बना रहा। सूचना पाकर मौके पर जब-तक पुलिस पहुंचती कि इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक मड़ियांव क्षेत्र स्थित घैला गांव में रविवार को सरकारी लेखपाल सर्वेयर के साथ किसी जमीन का सर्वे करने गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही लेखपाल नाप-जोख शुरू किया कि तभी घैला गांव निवासी कुछ लोग लेखपाल, सर्वेयर सहित सभी कर्मचारियों पर कहर बनकर टूट पड़े।सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो इस बात की गवाही दे रही है कि हमलावर लेखपाल और सर्वेयर को तालाब में डूबो डूबो कर लात-घूंसों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कि इससे पहले हमलावर नौ-दो ग्यारह हो गए।
जानकारों की मानें तो पुलिस सरकारी कर्मचारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *