- REPORT BY:DIPAK SING||EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS
अंबेडकर नगर।कलेक्ट्रेट सभागार अंबेडकर नगर में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह में पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र का वितरण बड़े गौरवपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।सर्वप्रथम विधान परिषद सदस्य हरि ओम पाण्डेय, जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी,नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा प्रोफेसर शेफाली सिंह,ज़िला विद्यालय निरीक्षक ने मां सरस्वती जी एवं अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन किया।
इस अवसर पर रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। साथ ही अतिथियों के स्वागत क्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।इसके साथ ही मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह के साथ किया गया।छात्राओं ने स्वागत गीत के द्वारा सभी का स्वागत किया।साथ ही बताते चले कि भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर अंबेडकर नगर मे नोडल अधिकारी प्रोफेसर शेफाली सिंह के निर्देशन मेँ जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता हुईं।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- सुभा सिंह,रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर अंबेडकर नगर,द्वितीय स्थान इशिका मिश्रा, वीएनकेवीपीजी कॉलेज तृतीय स्थान,मानवी वर्मा रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर काव्यपाठ में आस्था उपाध्याय, रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर,द्वितीय स्थान कलश द्विवेदी,रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय,तृतीय स्थान प्रवृत्ति पाठक, वीएनकेवीपीजी कॉलेज निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवनीश पटेल,किसान इंटर कॉलेज बिहरोजपुर,द्वितीय स्थान कुबा मोहम्मदी,मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज तृतीय स्थान रहमतुन्निशा एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर ने प्राप्त किया।मुख्य अतिथि हरिओम पांडेय द्वारा प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओ क़ो प्रोत्साहन धनराशि क्रमशः10000, 5000 एवं 2500 का चेक,पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे,उन्होंने भारत के विकास मेँ योगदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा,प्रोफेसर सुधा,डॉ.तारा वर्मा, सुमित्रा,विभा सिंह,सरिता वर्मा,प्रो अरुण कांत गौतम,डॉ.रवींद्र वर्मा,डॉ.अनूप पाण्डेय,डॉ.महेंद्र यादव, डॉ मनोज गुप्ता,डॉ.नंदन सिंह,कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉ सुनीता सिंह, वालेंतिना प्रिया, चंद्रभान,डॉ.अस्तुति वर्मा,जनपद विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालय के प्राचार्य,प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं व सम्मानित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।
वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
बुधवार को जलालपुर नगर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के निर्देशन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100 जन्म दिवस मनाया गया।
इस दिवस को भाजपा ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया।गायत्री मंदिर में नगर महामंत्री विकाश निषाद,आरएसएस नगर कार्यवाहक अभिषेक उपाध्याय,व्यापारी विपिन जायसवाल,शक्ति केंद्र संयोजक गौरव उपाध्याय समेत ने अटल जी चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। देवेश मिश्र ने बताया कि अटल के देश की राजनीति में जो भूमिका है और जिस तरह से उन्होंने सौहार्द का वातावरण बनाये रखा,इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने व उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया।हनुमंत नगर में नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल,बूथ अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्र,मठिया मंदिर में नगर मंत्री सतनाम सिंह,नगर उपाध्यक्ष डेविड गोरे,सभासद अजीत निषाद,रुक्मिणी मिश्रा,पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड,बूथ अध्यक्ष रामलाल निषाद, सुरहूरपुर रोड पर नगर मंत्री अमित गुप्त,जाफराबाद में बूथ अध्यक्ष महेश जायसवाल,दीपचंद जायसवाल समेत ने बाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर नगर के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन देर शाम तक डॉ. राम अजोर श्याम दुलारी साहू इंटर कॉलेज सैदापुर में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभाषनी जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश कुमार गुप्ता प्रबंधक एवं बृजेश कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य एवं अतुल सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तथा मीनू बोहरा जिला युवा अधिकारी के कर कमलो द्वारा शुभारंभ मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया एवं सभी अतिथियों का नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे विभिन्न प्रतियोगिताओं को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए युवाओं का उत्साह वर्दन किया गया।सबसे पहले 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम भूपेंद्र, द्वितीय सत्यम तथा तृतीय हर्ष सिंह विजय रहे तथा साइकिल स्लो रेस बालिका वर्ग में प्रथम आराधना, द्वितीय प्रियांशु तथा तृतीय नंदनी भारती रही।इसी क्रम मे कबड्डी बालिका वर्ग में टांडा की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बंदीपुर की टीम उप विजेता रही।बैडमिंटन प्रतियोगिता में साक्षी जहांगीरगंज विजेता तथा समित अकबरपुर उपविजेता घोषित की गई।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टांडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कुश्ती में प्रथम स्थान अमित कुमार टांडा मोहम्मद सलमान अकबरपुर की द्वितीय स्थान मिला तथा तृतीय स्थान देवेंद्र यादव जहाँगीरगंज द्वारा प्राप्त किया। कार्यक्रम के पुरुस्कार वितरण समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी रविकांत चौबे एवं राष्ट्रपति सम्मानित पूर्व प्राचार्य सरदार पटेल इंटर कॉलेज राम उजागिर के द्वारा समस्त विजेता विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र,पुरस्कार एवं शील्ड मोमेंटो प्रदान किया गया। साथ ही खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत चार ब्लॉक क्रमशः टांडा अकबरपुर जहांगीरगंज तथा भियाँव से आयी कुल आठ विजेता टीम को को खेल सामग्री का किट भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम मे विद्यालय के समस्त अध्यापक गण एवं युवा मण्डल अध्यक्ष नितिन वर्मा,संजय वर्मा,पूजा मौर्या,सूरज भार्गव,खुशबू,सुशीला राजभर,अंकुर कुमार तथा रेफरी जितेंद्र कुमार मौर्या,नवीन द्विवेदी, मनजीत गौर,अमित कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।