सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में भाजपा पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल मौजूद रहे। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने दर्जनों बूथ अध्यक्षों में कंबल वितरण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा पार्टी में सेवा ही संगठन है। केन्द्र सरकार व भाजपा पार्टी द्वारा जो योजनाएं चलाई जाती है उन्हे धरातल पर लाने का काम करते है। भाजपा बूथ अध्यक्ष का सम्मान सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री करते है।
भाजपा पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन
