LUCKNOW:बीकेटी में तैयार हों रही थी नकली सीमेंट,पहले काकोरी में भी खुला था राज

-एसटीएफ नें छापा मार कर सरगना सहित आठ को पकड़ा, विभिन्न कम्पनियो की भारी मात्रा में सीमेंट बरामद
-काकोरी के नरौना गांव में भी यही गिरोह कर चुका नकली सीमेन्ट बनाने एवं सप्लाई करने का काम

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS   || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। यूपी एसटीएफ नें  विभिन्न ब्राण्डेड कम्पनियों के नाम से नकली सीमेन्ट बनाने वाले गिरोह के सरगना सहित आठ लोगो को राजधानी के बक्शीतालाब थाना क्षेत्र के नेक्सा मारूती शोरूम के बगल में बने गोदाम से गिरफ्तार किया है।जिनके पास से भारी मात्रा में नकली सीमेन्ट बरामद हुई है।यूपी एसटीएस नें पकड़े गये ठाकुर प्रसाद उर्फ अजय निवासी बेला पुरवागढ़ी, थाना मछरेहटा, जनपद सीतापुर व मनोज कुमार  निवासी नवीगंज चक पुरवा थाना सदरपुर, सीतापुर व संजीत राय निवासी 286/49क, जवाजखेडा थाना नाका लखनऊ व शकील  निवासी संजय नगर, मकान नं0 285क/395 ऐशबाग, लखनऊ व सलमान निवासी रहीमाबाद थाना औरास जनपद उन्नाव व विरेन्द्र निवासी अमजदपुरवा, थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर व राम आसरे निवासी बेलापुरवा, थाना मछरेहटा, जनपद सीतापुर व नसीम निवासी कचहरी थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के पास से 705 बोरी नकली अल्ट्राटेक सीमेंट व 420 बोरी नकली माईसेम सीमेंट व 365 बोरी नकली एसीसी गोल्ड कंक्रीट व 225 बोरी डैमेज माल जेके लक्ष्मी सीमेंट व 120 बोरी नॉनट्रेड सरकारी एसीसी सीमेंट व 500 बोरी पलाई एश (राख) व ट्रैक्टर और बोलेरो डाला तथा पिकअप व 191 खाली बोरी एसीसी गोल्ड कम्पनी तथा 1011 खाली बोरी अल्ट्रा टेक कम्पनी व 1000 खाली बोरी एसीसी कम्पनी व छह छान्ना तथा तेरह कीप बोरियो में सीमेन्ट भरने के लिए व सात कन्नी सीमेंट भरने के लिए तथा तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू व दो मोबाइल फोन व दो ड्राइविंग लाइसेंस और 1740 रुपये नगद बरामद किये।

यूपी एसटीएफ को नकली सीमेन्ट बनाने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिली। इस पर विभिन्न इकाईयों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।इस पर  अमित कुमार नागर अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  के नेतृत्व में टीम लगाई गईं।सटीक जानकारी पर निरीक्षक दिलीप तिवारी व उप निरीक्षक विनोद सिंह व मुख्य आरक्षी राजेश मौर्या, रूद्र नारायण उपाध्याय, कौशलेन्द्र सिंह, रवि वर्मा, चालक कपिलदेव के साथ टीम नें बीकेटी पुलिस व अल्ट्राटेक सीमेन्ट के लीगल मैनेजर को साथ लेकर नेक्सा मारूती शोरूम के बगल में बने गोदाम में छापा डाला गया जहाँ से भारी मात्रा में विभिन्न ब्राण्डेड कम्पनियों के नकली सीमेन्ट तैयार किया रहा था। जिस पर एसटीएफ टीम द्वारा मौके से सभी आठो व्यक्तियों को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। एसटीएफ चीफ अमिताभ यश नें बताया कि पकड़ा गया ठाकुर प्रसाद ने पूछताछ पर बताया कि वह रिषभ अग्रवाल से 50 हजार रुपए महीना के रेट से यह गोदाम किराये पर लिया था।बीते कई वर्षों से अवैध रूप से विभिन्न ब्राण्डेड कम्पनियों के नाम से नकली सीमेन्ट तैयार कराकर उसकी सप्लाई करता है। इससे  पहले काकोरी क्षेत्र के गाँव नरौना में नकली सीमेन्ट बनाने एवं सप्लाई करने का काम करता था।इसको लेकर राजधानी के थाना पारा में मुकदमा दर्ज हुआ था।पकड़ा गया आरोपी मेरठ के रहने वाले मित्तल नाम के व्यक्ति से कच्चा माल लेता है।यह फ्लाइ एश (राख) शाहजहाँपुर निवासी कमल किशोर शुक्ला से लेता है। अलग-अलग कम्पनियों के नाम से छपी बोरियों संजीत राय निवासी लखनऊ से लेता है।यह कच्चा माल लेकर मजदूरों की मदद से नकली सीमेन्ट तैयार कराता है, जिसे बक्सी का तालाब, चिनहट, रहीमाबाद, मोहनलालगंज आदि जगहों पर डीलरों को कम दामों पर नकली सीमेन्ट सप्लाई करता था। उसे प्रति बोरी 80-100 रुपए फायदा होता था।ठाकर प्रसाद उर्फ अजय के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है। इसे बीकेटी थाने में दाखिल कर मुकदमा दर्ज किया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *