-सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फ़ोर्स लगाई गईं,जगह जगह केंद्रीय अर्ध सैनिक बल भी तैनात
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करानें को लेकर यूपी पुलिस नें पुख्ता प्रबंधक करते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फ़ोर्स लगाई गईं है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल को भी जगह जगह तैनात किया गया है।
यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण नें भी प्रदेश के जोनल अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस आयुक्त तथा परिक्षेत्रीय, पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को सात जून को होनें वाले ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये है।डीजीपी राजीव कृष्ण नें कहा है कि प्रत्येक थाने पर उपलब्ध त्यौहार रजिस्टर तथा रजिस्टर नं0-8 में उपलब्ध प्रविष्टियों का अध्ययन करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई नई परम्परा प्रारम्भ न होने पाये।सभी धर्मगुरूओं और धार्मिक व्यक्तियों, पीस कमेटी, सिविल डिफेन्स व सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ स्थानीय मजिस्ट्रेट व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में उत्कृष्ट समन्वय व संवाद स्थापित करते हुए गोष्ठी कर ली गयी है।
प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती
डीजीपी नें कहा कि बीते वर्षों में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर घटित घटनाओं की वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर समीक्षा कर ली गयी है। सभी विवादों की वर्तमान स्थिति की जानकारी करते हुये प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई भी की गयी है।बकरीद का त्यौहार शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर यह सुनिश्चित किया गया कि सार्वजनिक मार्ग किसी भी दशा में बाधित न होने पाये। कुर्बानी के मौके पर किसी भी नयी परम्परा की अनुमति न दिये जाने व प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती से प्रतिबन्ध सुनिश्चित करने तथा कुर्बानी के पश्चात् अवशेषों के निस्तारण के लिए नगर निगम एवं अन्य सम्बन्धित विभागों से कार्रवाई के लिए समन्वय स्थापित किया गया है।डीजीपी नें कहा कि धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रतिदिन प्रभावी गश्त सुनिश्चित करते हुये प्रातः कालीन चेकिंग पार्टी तथा पोस्टर पार्टी निकाली गयी। पोस्टर पार्टियो नें आपत्तिजनक सामग्री, चित्र, विकृति के लिये सभी धार्मिक स्थानों व पूजा स्थलों की समुचित चेकिंग की गयी। साम्प्रदायिक तत्वों की सूची अद्यावधिक कर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए साम्प्रदायिक विवाद से सम्बन्धित सभी प्रकरणों का विधिक समाधान कराया गया।
जोन व सेक्टर स्कीम के तह्त किया गया पुलिस व पीएसी तथा होमगार्ड्स बलों का व्यवस्थापन
डीजीपी नें बताया कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सभी आयोजनों को सूचीबद्ध करते हुये हॉटस्पाट चिन्हित कर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में जोन व सेक्टर स्कीम के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस व पीएसी तथा होमगार्ड्स बलों का व्यवस्थापन किया गया।ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर यूपी-112 के पीआरवी वाहनो के रूट का पुर्ननिर्धारण व ब्रीफिंग कर प्रभावी व्यवस्थापन किया जा चुका है। उनके रिस्पॉस टाईम को उच्चीकृत करने के निर्देश दिये गये। त्यौहारों पर फुट पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी करते हुए अधिक से अधिक राजपत्रित अधिकारी द्वारा भी फुट पेट्रोलिंग की गयी।प्रदेश के सभी जिलों में सक्षम कर्मियों की क्यूआरटी टीम गठित की गयी है तथा दंगा निरोधी उपकरणों के साथ स्ट्रेटजिक डिप्लायमेंट किया गया है।
भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर लगातार कड़ी निगरानी
डीजीपी नें यह भी बताया कि सोशल मीडिया एवं अन्य स्रोतों के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले असामाजिक व्यक्तियों एवं विद्वेषपूर्ण, आपत्तिजनक, समाज विरोधी तथा धार्मिक रूप से भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर लगातार कड़ी निगरानी एवं सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
डीजीपी नें बताया कि बकरीद त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करानें को लेकर प्रदेश पुलिस नें अब तक 1178 पीस कमेटी व धर्म गुरूओं तथा शान्ति समितियों की गोष्टी की गयी तथा 2623 संदवेनशील स्थान व हाटस्पॉट को चिन्हित किया गया है एवं 2134 क्यूआरटी टीमें लगाई गयी है।जिलों में उपलब्ध पुलिस बल के अतिरिक्त मुख्यालय स्तर से विभिन्न जिलों को 02 अपर पुलिस अधीक्षक, 06 पुलिस उपाधीक्षक, 51 कम्पनी पीएसी एवं 03 कम्पनी आर.आर.एफ. लगाई गयी है।
