LUCKNOW:सम्पूर्ण प्रदेश में मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व,ईदगाहों में अदा हुई नमाज

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ: शनिवार को यूपी की राजधानी सहित सम्पूर्ण प्रदेश में  ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया। लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों में नमाज अदा की। राजधानी लखनऊ में शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।नमाज के दौरान देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की सुरक्षा की दुआ भी मांगी गई।राजधानी सहित जिले की 105 ईदगाहों और 688 मस्जिदों में हजारों लोगों ने सजदे में झुककर देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि पूरे देश में एक बहुत अच्छे माहौल में बकरीद मनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं पशुओं की कुर्बानी दें जिन पर प्रतिबंध नहीं है। कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशु का खून नालियों में नहीं बहाया जाना चाहिए और नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्था के मुताबिक ही अपशिष्ट का निस्तारण किया जाना चाहिए।नमाज के बाद देश के विकास और रक्षा के साथ ही सीमाओं पर तैनात सैनिकों की सुरक्षा की दुआ करनी चाहिए।

प्रदेश के संभल जिले में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि हमने ईद-उल-अजहा के लिए शांति समिति की बैठक की थी। हर किसी ने सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं करने की सहमति जताई थी। हमने तीन स्तरीय सुरक्षा प्रणाली स्थापित की है।सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। हमने मौलाना, मुफ्ती और मस्जिद के प्रतिनिधियों से बात की। हर किसी ने परंपरागत ढंग से चीजें करने और कोई नयी परंपरा शुरू नहीं करने की सहमति दी। सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और कुर्बानी के लिए 19 स्थान निर्धारित किए गए हैं।मौलाना जाहिरुल इस्लाम ने संभल में ईदगाह में नमाज पढ़ी। उन्होंने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

यूपी के बरेली नगर और ग्रामीण इलाकों में भी ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और मुबारकबाद दी। सुबह से ही सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही।अमेठी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 367 मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। जिला प्रशासन ने अलग अलग इलाकों में नमाज के लिए समय तय किए थे ताकि शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की जा सके।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि लोग भारी हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मना रहे हैं और जिले में विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई।

यूपी के मेरठ में भी ईद उल अजहा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई।इस दौरान शहर काजी डॉक्टर जैनस सालिकिन ने कहा कि हमारी कौम तालीम में काफी पीछे है। दीनी तालीम के ही दुनियाबी तालीम तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह के शहर काजी ने कहा कि शिक्षा के मार्ग से द्वारा मुसलमानों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। भारत हमारा मुल्क है इसमें आपसी भाईचारे के साथ रहने का काम किया जाए।उन्होंने कहा कि हमें अपने शहर की स्वच्छता पर भी ध्यान रखना है कुर्बानी करने के बाद अवशेष सड़कों पर खुले में नहीं फेंके। उन्होंने कहा कि हमारे यहां ब्याज लेना और देना हराम है कुछ लोग ब्याज पर ही मोबाइल आदि सामान खरीद रहे हैं। वह ऐसा ना करें। केवल और केवल ईमानदारी के साथ रोजगार करने और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए काम करें।उन्होंने
अपने पड़ोसी के प्रति अच्छा व्यवहार करने और उसका सदैव ध्यान रखने का भी संदेश दिया। डि​जिटल डेस्क, लखनऊ। ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। ईदगाह सहित अन्य स्थलों पर नमाज पढ़ी गई हैं। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा है कि बकरीद की नमाज में देश की सीमा पर मुस्तैद जवानों की रक्षा के लिए दुआ करें। जामा मस्जिद ईदगाह में जुमे की नमाज से पहले नमाजियों को संबोधित कर मौलाना ने शांतिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से पर्व मनाने की अपील की थी। कहा था कि जिन पर कुर्बानी वाजिब है वे पूरी खुशी से बेहतर जानवरों की कुर्बानी करें। कुर्बानी के गोश्त में अपना, अपने घर वालों, दोस्तों और जरूरतमंदों का हिस्सा लगाएं। प्रदेश में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया, जो अगले तीन दिन तक चलेगा।

यूपी के मुजफ्फरनगर के छपार में बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम सदर निकिता शर्मा, सीओ सदर देवव्रत वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक विकास यादव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
रामपुर जिले में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। नाजियों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की। कहीं भी सड़कों पर नमाज नहीं हुई। नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ईदगाह को चारों ओर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही। ड्रोन कमरों से भी निगरानी की गई। जिले की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई।मेरठ-पौड़ी मार्ग स्थित शाही ईदगाह में सुबह सात बजे शहर काजी मौलाना नफीस ने नमाज अदा कराई। उन्होंने नमाज से पूर्व देश में अमनो-अमान और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।वही नगर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे और व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। मवाना के अलावा फलावदा, बहसूमा, परीक्षितगढ़ व हस्तिनापुर के नंगला चांद में ईद की सामूहिक नमाज सकुशल संपन्न हुई।मैनपुरी में भी ईद-उल-अजहा परंपरागत अंदाज में मनाया गया। आगरा रोड स्थित ईदगाह में सुबह निर्धारित समय पर मौलवी ने नमाज अता कराई। जिले की सभी मस्जिदों में सुबह सात से आठ बजे के बीच नमाजियों ने सिर झुकाकर दुआ मांगी। नमाज के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामना दी। गर्मी को देखते हुए कई जगहों पर शरबत और मीठी सेवइयों का वितरण कराया गया।

यूपी के मेरठ,मुरादाबाद,सहारनपुर,आगरा,अलीगढ़,कानपुर,हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव,बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी, चंदौली,मिर्जापुर, सोनभद्र,देवरिया, गोरखपुर,आजमगढ़, बलिया, मऊ,बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा,बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती,अयोध्या में भी ईद-उल-अजहा परंपरागत अंदाज में मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। सुबह सात से आठ बजे के बीच नमाजियों ने सिर झुकाकर दुआ मांगी। नमाज के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामना दी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *