-पुलिस ने बकरी चोरी की घटनाओ में प्रयुक्त कार व 17 हजार रूपये भी किये बरामद,फरार तीसरे चोर की तलाश में जुटी पुलिस
- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने बुद्ववार को दो शातिर चोरो को पकड़कर चार दिन पहले ललूमर व डेबरिया भरसवा गांव में
हुयी बकरी चोरी की घटनाओ का खुलासा किया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार समेत 17हजार रूपये बरामद किये।वही फरार तीसरे चोर की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया बीती 22जून की देर रात बैखोफ चोर ललूमर गांव में रहने वाले किसान विकास कुमार व रामफेर के घरो के बाहर बंधी चार बकरियां व डेबरिया भरसवा गांव के किसान गरीबे के घर के बाहर बंधी तीन बकरिया व एक बकरा चुरा ले गये थे।पीड़ित तीनो किसानो की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, साजिद अली,सौरभ सिंह समेत पुलिस टीम को घटना के खुलासे के लिये लगाया गया था,जिसके पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज से बकरी चोरियो की घटना में प्रयुक्त कार को ट्रेस कर उसके नम्बर के आधार पर शातिर चोर शारिक अब्बास निवासी गढी मंसारा थाना असंदरा जनपद बाराबंकी व सूरज भोला निवासी रतौली खटोला थाना बंथरा को घटना में प्रयुक्त कार समेत गिरफ्तार किया।पुछताछ में शातिर चोर शारिक अब्बास ने बताया दिन में गैंग के सदस्यो के साथ गांवो में जाकर देखते थे कहा ओर किसके दरवाजे बकरियां बंधी है उसके बाद देर रात साथियो के साथ कार से उक्त गांव में जाकर बकरिया चोरी कर बाराबंकी जनपद के हैदरगढ में बेचते थे।22जून की रात भी ललूमर व डेबरिया भरसवा से चुराई गयी सात बकरिया व एक बकरा 17हजार रूपये में बेचा था।पुलिस ने दोनो शातिर चोरो के पास से बकरियों के बेचने से मिले 17हजार रूपये बरामद किये।पुलिस फरार तीसरे चोर की सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है।शातिर चोरो ने राजधानी के आधा दर्जन थाना क्षेत्रो से तीस से अधिक बकरिया चोरी करने की बात कबूली है।पुलिस ने दोनो शातिर चोरो को न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियो को बताई समस्याएं
अर्जुनगंज से अहिमामऊ तक पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य मे बरती जा रही अनिमितता को लेकर
सर्वहित व्यापार मंडल के बैनर तले अर्जुनगंज सरसवां के व्यापारियों ने पीडब्ल्यूड़ी के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही मौके पर जाकर नाले के निर्माण संबंधी बरती जा रही लापरवाही की जानकारी दी। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एई सुनील कुमार सिंह, व जेई श्रवण यादव के साथ विजली विभाग के एई अजीत सिंह ने स्थलीय निरीक्षण के साथ व्यापारियों की समस्या सुनी। उपरोक्त अधिकारियों ने बारिश से पहले नाला निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव व्यापार मंडल अर्जुनगंज के अध्यक्ष प्रीतम मिश्र के साथ व्यापारी सिकंदर पाल, दीपांशु गुप्ता, दया खंडेलवाल, वीरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सुनील अग्रवाल, योगेश यादव, राहुल शुक्ला के साथ मौजूद रहे।
प्रधान संघ अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओ को बांटे टेबलेट
मोहनलालगंज में स्थित कृष्णा कालेज आँफ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेंट में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत बुद्ववार को
टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने डायरेक्टर डा०तेजल जे चतुर्वेदी व डा० अनुराग चतुर्वेदी की मौजूदगी में बीबीए व बीकाम आंनर्स के छात्र-छात्राओ को टैबलेट वितरित किया।मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुये कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा आवश्यक है जिसमें स्मार्टफोन एक अहम भूमिका निभा रहा है! किताबों के साथ स्मार्टफोन का उपयोग कर छात्र-छात्रा अपने विद्यार्थी जीवन में सफलता के लिए सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे है।इस मौके पर डा०नीरज कुमार श्रीवास्तव, प्रो० जेनी डी,प्रो०अनुराग सिहं चौहान, डा०विशाल वर्मा,आयुष शुक्ला, उमाशंकर मौर्य,रितिक सिंह समेत छात्र-छात्राये मौजूद रही।
उतरावां प्राथमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी को 23 शिक्षक मिले अनुपस्थित
मोहनलालगंज विकासखंड के उत्तरांवा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का मगंलवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया तो यहा तैनात 23 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित शिक्षको पर कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोट भेजी है। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया ने मंगलवार को उतरावां स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत 29 शिक्षकों में से 23 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस भारी अनियमितता से नाराज खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजते हुए सभी अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। शिक्षकों की लापरवाही से छात्रों का भविष्य संकट में निरीक्षण के दौरान बीईओ कनौजिया ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों का बिना सूचना के गैरहाजिर रहना बेहद गंभीर लापरवाही है।
29 शिक्षकों की तैनाती को लेकर भी उठे सवाल…..
खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कन्नौजिया जब उतरावां के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहा जाकर पता चला कि यहां पर 29 शिक्षकों की तैनाती जिन्हें 16 जून से विद्यालय आना था पर बिना किसी सूचना के 23 अध्यापक गायब मिले इसकी खबर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने सवाल खड़े कर दिए कि एक विद्यालय में इतने शिक्षकों की तैनाती कैसे हो गई।इसको लेकर जब एबीएसए से बात की गई तो उन्होंने बताया हा संख्या तो अधिक है पर कैसे तैनाती हो गई इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।
शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं मोहर्रम का त्यौहार:डीसीपी
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन क्षेत्र में आगामी मोहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर डीसीपी निपुण अग्रवाल की अध्यक्षता व एडीसीपी अमित कुमावत,एसीपी रजनीश वर्मा व एसीपी रिषभ रूनवाल समेत सभी थाना प्रभारियो की मौजूदगी में सोमवार को मोहनलालगंज के ब्लू आर्किड रिसार्ट में पीस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गयी।बैठक में धर्मगुरूओ, ताजियादारो समेत जनप्रतिनिधि व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
डीसीपी निपुण अग्रवाल व एडीसीपी अमित कुमावत ने बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों,ताजियादारों व जनप्रतिनिधियो के साथ संवाद किया।डीसीपी ने बैठक में मौजूद लोगो से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुये कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करे।उन्होंने कहा कि मोहर्रम जुलूस निकालते समय यदि मौके पर कोई समस्या दिखती है तो उसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। आम नागरिक की सुविधाओं को ध्यान में रखा जाएगा। कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। मानक के अनुसार ही ताजियों की ऊंचाई रखी जाएगी। अनुमति लेकर ही ताजिया व जुलूस निकालें। ताजिया निकालने वाले रूट की जांच प्रत्येक दशा में संबंधित थाना प्रभारी कर लें, जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।एडीसीपी अमित कुमावत ने कहा कि पारंपरिक तरीके से ही ताजिया जुलूस को निकाला जाएगा। उन्होंने ताजियादारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस रूट से ताजिया निकलते हैं, उस रूट को ताजियादार एक बार विस्तारपूर्वक देख लें, उसमें किसी प्रकार की समस्या जैसे जर्जर व नीचे लटकते तार, सड़क में गड्ढे या जलभराव की स्थिति हो तो उसे समय रहते संबंधित अधिकारी को बता दें।डीसीपी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।बैठक में साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पानी की व्यवस्था आदि विषयों पर भी चर्चा की गयी बैठक में मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा व गोसाईगंज एसीपी रिषभ रूनवाल,इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
