- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:यूपी के मथुरा जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गये,इनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।वही हरदोई,मऊ व बाराबंकी जिले की पुलिस ने कई शातिर अपराधियों को दबोच लिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक,मथुरा जिले के थाना महावन पुलिस व क्राइम ब्रान्च की टीम ने चिन्ताहरण रोड़ के पास बदमाशों की घेराबन्दी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जबाबी कार्रवाई की तो मोहित उर्फ अजय उर्फ डीजे व आकाश उर्फ मरिया तथा विशाल उर्फ कल्लू और परवेज घायल हो गये,पुलिस ने जिन्हे गिरफ्तार किया।पुलिस टीम को चकमा देकर इनका एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।आरोपियों के कब्जे से लूट के 01 लाख 60 हजार रूपये नगद व लूट का एक मोबाइल फोन और चार अवैध तमंचा 315 बोर तथा जीवित व खोखा कारतूस के साथ ही घटना में प्रयोग किये गये दो पहिया दो वाहन पुलिस ने बरामद किया।पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा।पुलिस की माने तो पकडे गये सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें मोहित उर्फ अजय उर्फ डीजे व विशाल उर्फ कल्लू के विरूद्ध मथुरा जिले के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट के चार -चार मुकदमें व आकाश उर्फ मरिया के विरूद्ध मथुरा जिले के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमें दर्ज है । गिरफ्तार बदमाशों से बरामद रूपया, मोबाइल फोन लूट की घटना से सम्बन्धित है।
हरदोई,मऊ व बाराबंकी जिले की पुलिस ने कई शातिर अपराधियों को दबोचा
हरदोई,मऊ व बाराबंकी जिले की पुलिस ने कई शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से लूट और चोरी का सामान बरामद हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले के थाना शाहाबाद पुलिस ने पुरस्कार घोषित आरोपी सुशील को गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे से एक मोटर साइकिल बरामद हुई।पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध हरदोई जिले के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के करीब 15 मुकदमें दर्ज है।पकड़ा गया आरोपी थाना शाहाबाद पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जिला स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।मऊ जिले के थाना मधुबन व थाना हलधरपुर पुलिस ने दो पुरस्कार घोषित अपराधी मुनीब उर्फ घुटकन व अंकित को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो थाना मधुबन पर दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर जिला स्तर से 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।इस मामले में थाना मधुबन व थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।बाराबंकी जिले के थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने दरियाबाद अण्डरपास के निकट से मुकेश को गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे से चोरी की नौ मोटर साइकिल बरामद हुई है ।
