LUCKNOW:ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत,चार लोग घायल

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS   || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। शुक्रवार तड़के निरालानगर पुल पर ई-रिक्शा पलटने से एक सवारी की मौत हो गई।इसमें चार लोग घायल हो गए।आनन-फानन में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक मौलवीगंज के रहने वाले नीलू सोनकर ने बताया कि उनका भाई देवानंद सोनकर (55) सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में सब्जी की आढ़त पर काम करता है।वह शुक्रवार तड़के ई-रिक्शा से नवीन गल्ला मंडी जा रहे थे। ई-रिक्शा पर चार अन्य लोग बैठे थे। हसनगंज सेक्टर आठ नंबर चौराहे के पास निरालानगर पुल पर बढ़ ही रहे थे कि तभी ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से देवानंद सोनकर ई-रिक्शा के नीचे दब गए।ई-रिक्शा पर बैठी अन्य सवारियां भी घायल हो गई।राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जब तक पुलिस मौके पर पहुचती तब तक ड्राइवर ई-रिक्शा लेकर भाग चुका था।परिजनों और राहगीरों ने देवानंद को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल पहुँचाया । जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। देवानंद के परिवार में पत्नी रत्ना व बेटी चाहत है। इंस्पेक्टर हसनगंज अमर सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है।यदि परिवार वाले तहरीर देंगे तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

शुक्रवार तड़के शहीद पथ पर मेदांता अस्पताल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार विक्रम कुशवाहा (24) की मौत हो गई।जिस दौरान यह हादसा हुआ उस दौरान विक्रम कुशवाहा ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।मिली जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका बेटा विक्रम कुशवाहा सेक्टर-ओ एलडीए कॉलोनी में रह रहा था। वह पढ़ाई के साथ सुशांत गोल्फ सिटी स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। शुक्रवार तड़के चार बजे विक्रम बाइक से घर लौट रहा था।वह पीजीआई स्थित शहीद पथ पर पहुंचा ही था तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिसकर्मियों ने विक्रम को एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उसके परिवार में छोटा भाई शिवम व मां राजकुमारी है।

सड़क पार कर रहे किसान को बेकाबू वाहन ने रौंदा

सुल्तानपुर रोड पर गोसाईगंज के चांदसराय में अमरोहा ढाबे के पास सड़क पार कर रहे किसान मायाराम (45) को तेज रफ्तार बाइन ने रौंद दिया। जहांगीरपुर निवासी किसान मायाराम (45) शुक्रवार को चांदसराय स्थित अमरोड़ा ढाबा के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी एक बेकाबू बाहुन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही मायाराम ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर गोसाईगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *