मोहनलालगंज:रोडवेज बस की टक्कर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के बिंदौवा में 19दिन पहले तेज रफ्तार बस की टक्कर से घायल साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान गुरूवार की देर रात ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।

ज्ञात हो मोहनलालगंज के बिंदौवा गांव के पास 8जून की सुबह रायबरेली से लखनऊ जा रही रोडवेज बस के शराब के नशे मे धुत चालक ने घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला रामदेवी समेत साइकिल से यूपीए एल फैक्ट्री ड्यूटी पर जा रहे मजदूर उमेश गोस्वामी(43वर्ष)निवासी बिंदौवा को टक्कर मार दी थी।दुर्घटना में महिला रामदेवी की मौके पर मौत हो गयी ओर गम्भीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिये ट्रामा सेंटर भेजा गया था जहां इलाज के दौरान गुरूवार की देर रात मजदूर ने दम तोड़ दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।मृतक मजदूर के परिवार में पत्नी गिला देवी व एक बेटा रामबक्श व दो बेटिया रिया व शांति है।मृतक बीते 25वर्षो से अपनी ससुराल बिंदौवा में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। पीएम के बाद परिजनो ने मृतक मजदूर के शव का बीकेटी के पैतृक गांव रामगढ़ में अंतिम संस्कार किया।

दबंगो ने सरकारी नल पर पानी भरने गयी सगी बहनो को पीटा

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा गांव निवासी शालू रावत ने पुलिस से लिखित शिकायत करते बताया बीते गुरूवार को उसकी बेटी राखी घर से कुछ दुर पर स्थित सरकारी नल पर पानी भरने गयी थी।जहां पर विपक्षी शोएब व उसके भाई जोएब ने बेटी को पानी भरने से रोकते हुये जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये गाली-गालौज देने लगे,बेटी ने विरोध जताया उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी।चीख पुकार सुनकर दूसरी बेटी रूची बचाने दौड़ी तो उक्त दोनो भाईयो ने उसकी भी पिटाई कर घायल कर दिया।ग्रामीणो के मौके पर पहुंचने पर दोनो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।जिसके बाद घायल बेटियो को इलाज के लिये वो अस्पताल लेकर गयी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सगे भाईयो पर मारपीट समेत एससी/एसटी एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

 निगोहां में बैक के बाहर लगे एसी के आउट डोर यूनिट में लगी आग

निगोहां कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर लगे एसी के आउटडोर यूनिट में शुक्रवार की सुबह शार्ट सर्किट के बाद आग लगी।जिसके बाद हड़कम्प मच गया।देखते ही देखते एसी का आउट डोर यूनिट धू-धू कर जलने लगा।जिसके बाद बैंक के अंदर मौजूद लोग व कर्मचारी बाहर निकल आये।आनन फानन कर्मचारियो ने फायर सिलेंडर की मदद से एसी के आउटडोर यूनिट में लगी आग पर काबू पाया।
बैक मैनेजर अमित कुमार ने बताया एसी के आउट डोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी जिसे समय रहते फायर सिलेंडर की मदद से बुझा लिया गया था।किसी तरह का कोई भी नुकसान नही हुआ है।

 मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,ड्रोन से हुयी निगरानी
-मोहनलालगंज कस्बे समेत मऊ गांव में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स संग निकाला फ्लैग मार्च

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह व एसएसआई यशवंत सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स के साथ मऊ समेत मोहनलालगंज कस्बे में पैदल फ्लैग मार्च किया।इस दौरान ड्रोन कैमरो की मदद से मऊ गांव में मिश्रित आबादी वाले इलाके की निगरानी भी की गयी।फ्लैग मार्च मोहनलालगंज कोतवाली से शुरू होकर कस्बे से होते हुये मऊ गांव में मिश्रित आबादी वाले इलाके के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा।इसका उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि मोहनलालगंज पुलिस हर स्थिति में पूरी तरह सजग और तत्पर है।इस दौरान इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि सभी लोग सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कोई भी संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। चेताया कि अगर किसी ने भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निगोहां पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वाछिंत दो अभियुक्तो को गिरफ्तार

निगोहां थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वाछित दो अभियुक्तो सुदेश रावत व मोनू निवासीगण कुरौनी थाना को शुक्रवार को मोहनलालगंज इलाके से गिरफ्तार किया।अभियुक्त आर्थिक, भौतिक लाभ पाने के लिए लूट व चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त रहते थे।एसीपी रज‌नीश वर्मा ने बताया मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में 30जून2024 को शराब की दुकानो के मैनेजर से पैसो भरा बैंग लुटने वाले दो बदमाशो सुदेश रावत व मोनू समेत गैंग के अन्य सदस्यो पर 2/3उ०प्र० गैगेंस्टर अधिनियम की धारा में मोहनलालगंज कोतवाली में मुकद‌मा‌ दर्ज किया गया था।जिसकी विवेचना निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी को सौंपी गयी थी ओर गैगेंस्टर के अभियुक्तो की गिरफ्तारी के निर्देश भी दिये गये थे।शुक्रवार को थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में दोनो थानो की संयुक्त पुलिस टीमो ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त सुदेश रावत व मोनू को मोहनलालगंज के जबरौली जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।अभियुक्तो को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनो को जेल भजे दिया गया।

 बेटी से अश्लील हकरते करने का विरोध करने पर बुजुर्ग मां को पीटा,पुलिस से शिकायत

निगोहा के एक गांव का रहने वाला युवक नशे में इस कदर अंधा हो गया कि अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा।और स्कूल की किताबों को फाड़कर फेक दी विरोध करने पर अपनी विधवा मां को बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया।कलयुगी बेटे की हरकतों से तंग आकर शुक्रवार को बुजुर्ग मां ने पोती संग पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।निगोहा के एक गांव की रहने वाली बुजुर्ग विधवा ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसका नशेड़ी बेटा आए दिन अपनी दस साल की बेटी के साथ अश्लील हरकते करता है।विरोध करने पर बेटी और पत्नी को भी पीटता है।माँ ने बताया दो दिन पहले से जब बेटे की हरकतों का विरोध किया तो बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया। पड़ोसियों ने इलाज के लिये उसे अस्पताल पहुंचाया।पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि बेटे इन हरकतों को काफी दिनों से बर्दाश्त कर रही थी। सारी हदें पार करने पर पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।निगोहा थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि आरोपी बेटे को पकड़ लिया गया है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *