-तीन वर्ष पूर्व अपने ही साले को गया था तलवार से मारने,सास पर 15 तो ससुर पर किये 18 चाकू से वार
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:राजधानी के आलमबाग थानाक्षेत्र के गढ़ी कनौरा के विजय खेड़ा में बुधवार की रात हुए डबल मर्डर के आरोपी दामाद जगदीप को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि आरोपी ने जज के सामने वही बयान दिया, जो उसने कोतवाली में दिया था।आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की जाँच में कई चौकाने वाले खुलासे हुए है।सास और ससुर की चाकुओं से गोद कर हत्या करने वाला आरोपी शादी के बाद से ही पत्नी पूनम से प्रतिदिन झगड़ा करता था।लेकिन परिवार को बचाने के लिए पूनम सब सहती रहती।पुलिस पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी जगदीप अपने साले रोहन को तीन वर्ष पूर्व तलवार लेकर जान से मारने पहुंच गया था।लेकिन उस दौरान परिजनों बीच-बचाव कर मामले को किसी तरह से शांत कराया था।जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया था।
अपने माता-पिता की हत्या की जानकारी पाकर मिर्जापुर से राजधानी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रोहन ने बताया कि जगदीप पड़ोस में ही एक परिचित के आता-जाता था।इसी बीच उससे संपर्क हुआ था।उसने बताया कि पिता अनंत राम और मां आशा उसको बहुत मानते थे।उसने दोनों का भरोसा जीत लिया था।इसी बीच बहन पूनम से जगदीप की शादी कर दी गई थी। रोहन का कहना था कि माता-पिता ने आरोपी को दामाद नहीं बेटा समझा।वह उसकी हर मांग पूरी करते थे, लेकिन उसने उन्हें भी नहीं छोड़ा और मौत के घाट उतार दिया।आरोपी जगदीप निशातगंज में रहता था। शादी के बाद से ही उसका पूनम से झगड़ा होता था।लेकिन परिवार बचाने के लिए पूनम सब कुछ सहती रहीं।वह कुछ नहीं बोली।लगातार पति के झगड़ो से परेशांन पूनम ने आरोपी के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी।इस मामले की सुनवाई बुधवार को थी।उसे इस बात का डर था कि यदि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया तो उसे जेल जाना पड़ सकता है।इसको लेकर भी आरोपी जगदीप सिंह उर्फ टिंकू काफी नाराज था।लगातार की जा रही मारपीट से पूनम काफी परेशांन थी,इसी कारण से वह अपने मायके में रह रही थीं। बुधवार को आरोपी, पूनम की हत्या करने के इरादे से गया था,लेकिन इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सास-ससुर को मार दिया।
आरोपी ने सास पर किये चाकू से 15 व ससुर पर 18 वार,शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
आरोपी जगदीप सिंह उर्फ टिंकू ने ससुर अनंत राम के शरीर पर चाकू से वार किया था,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चाकू से वार के 18 निशान मिले हैं।इसके आलावा सास आशा के शरीर पर करीब 15 निशान सामने आये हैं।हलांकि दोनों शवो का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।पोस्टमार्टम के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है।माँ बाप की हत्या की जानकारी होते ही उनका दूसरा बेटा सूरज भी बहन के साथ जम्मू से घर पहुंच गया है।सूरज जम्मू में डिविजनल लेखपाल की नौकरी करते हैं। वह शादी के बाद से वहीं रहते हैं।गुरुवार शाम दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाए गए।जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
पूनम के फ्लैट को हड़पना चाहता था आरोपी,सही नहीं था ब्यवहार
पूनम मोहनलालगंज के जमालपुर-ददुरी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है,उन्होंने वृंदावन कॉलोनी में एक फ्लैट खरीदा था।परिजनों की माने तो आरोपी उनके द्वारा खरीदे गये फ्लैट को हड़पना चाहता था।जिसको लेकर उनके परिवार में कई बार विवाद हुआ।आरोपी जगदीप कोई काम नहीं करता था।पूनम से वह अक्सर खर्च के लिए रुपये लेता था। सास-ससुर भी उसे आर्थिक मदद करते थे।लेकिन उसके बाद भी उसका पूनम के साथ ब्यवहार सही नहीं था।
महानगर पुलिस ने पहले जुआं खेलते समय कर चुकी गिरफ्तार
इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि बुजुर्ग दंपति के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन के सुपुर्द कर दिये गये है।पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव लेकर परिजन घर पहुंचे। इस दौरान डीप फ्रीजर बॉक्स मंगा लिया गया था। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी जगदीप पत्नी की कमाई से पीता और अय्याशी करता था। साल 2022 में महानगर पुलिस ने उसे जुआं खेलते समय गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जमानत पर छूटने के बाद भी आरोपी में कोई सुधार नहीं हुआ। पूनम के मायके जाने से आरोपी को रुपये की किल्लत हो रही थी।
