- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के शंकरखेड़ा गांव में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी।गुरूवार की सुबह पड़ोसियो की सूचना के
बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा मजरा शंकरखेड़ा गांव में महेश रावत (35वर्ष)अपनी पत्नी मंजू व बेटी पूजा, बेटे मंजीत व बुजुर्ग मां सुशीला के साथ रहता था।वो मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था।मां सुशीला ने बताया बीते बुद्ववार की देर रात बेटा महेश मजदूरी कर वापस घर लौटा था ओर चुपचाप अपने कमरे में चला गया था।जिसके बास उसने कमरे की छत में लगे पंखे में शर्ट के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बुजुर्ग मां ने गुरूवार की सुबह तीन बजे के करीब बेटे महेश का शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता देखा तो चीख पड़ी।जिसके बाद मौके पर जुटे पड़ोसियो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।पड़ोसियो ने बताया मृतक मजदूर का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था।जिसके बाद पत्नी नाराज होकर घर से चली गयी थी।जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में पत्नी से झगड़े के बाद युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात निकलकर सामने आयी है।
किसान की जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने वाला जालसाज गिरफ्तार,भेजा जेल
मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के बाजूपुर गांव में दलित किसान की फर्जी प्रपत्रो के सहारे 22बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने वाले
जालसाज संदीप कुमार गौतम निवासी मदारीखेड़ा पोस्ट सरवा जनपद हरदोई को गुरूवार को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया तहसील क्षेत्र के बाजूपुर में दलित किसान जगदीश की 22बिस्वे बेशकीमती जमीन पर नजर गड़ाये जालसाज संस्कार पांडे निवासी इलाहाबाद ने विजय सिंह बनकर अपने साथी संदीप कुमार गौतम के नाम एक बिस्वा जमीन खरीदने का सौदा किया था लेकिन जालसाजो ने किसान जगदीश की धोखाधड़ी करते हुये पूरी 22बिस्वे जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी।जानकारी होने पर किसान ने 18नवम्बर2023 को उक्त सभी के विरूद्व धोखाधड़ी जालसाजी समेत एससी/एसटी एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था।गुरुवार को उपनिरीक्षक वीर बहादुर दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जालसाज संदीप कुमार गौतम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दुष्कर्म के अभियुक्त को दस साल के कठोर कारावास की हुयी सजा
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से 13 साल पहले दुष्कर्म करने के आरोपी सुबेदार निवासी जैतीखेड़ा थाना मोहनलालगंज
को न्यायालय ने दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुये दो हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।अभियुक्त सुबेदार को सजा दिलाने के लिये आपरेशन कन्विक्शन के तहत लखनऊ पुलिस व अभियोजन विभाग संयुक्त रूप से प्रयासरत था,अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते को /एडीजे/एफटीसी प्रथम न्यायालय ने अभियुक्त सुबेदार को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ ही दो हजार रूपये के अर्थदंड से भी दंडित किया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया अभियुक्त सुबेदार को न्यायालय से सख्त सजा दिलाने के लिये प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह व कोर्ट पैरोकार सुनील कुमार बराबर पैरवी कर रहे थे,उक्त सभी की न्यायालय में मजबूत पैरवी से ही अभियुक्त को सजा मिल सकी है।
नौ दिन पहले लापता हुयी किशोरी सकुशल बरामद,आरोपी गिरफ्तार
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नौ दिन पहले किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गुरूवार को पुलिस ने
गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया।मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया था उसकी नाबालिग बेटी को बीते 25जून को युवक अंशू बहला फुसलाकर भगा ले गया था।इसके पूर्व भी वो बेटी को अपने साथ ले जा चुका है।आरोपी के घर पहुंचकर विरोध जताया तो पिता महेश ने परिजनो के साथ मिलकर मारपीट की कोशिश करते हुये जान से मारने की धमकी भी दी थी।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित पिता के द्वारा दी गयी तहरीर पर आरोपी युवक समेत उसके परिजनो पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द कर दिया है किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर मारपीट के मामले में क्रास मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्लीपूरब गांव में प्रधान रामखेलावन व उनके विपक्षी रामजियावन के बीच एक प्लाट पर कब्जेदारी को
लेकर 18दिन पहले लाठी डंडो से जमकर मारपीट हुयी थी।पुलिस ने दोनो पक्षो की तहरीर पर ढाई दर्जन लोगो के विरूद्व मारपीट,बलवा समेत अन्य गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया क्षेत्र के कल्लीपूरब गांव में एक प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर प्रधान रामखेलावन का विपक्षी रामजियावन से विवाद हो गया था जिसके बाद दोनो पक्षो से तीन दर्जन के करीब लोग लाठी डंडा लेकर आमने सामने आ गये थे ओर जमकर मारपीट हुयी थी ओर ईट गुम्मे चले थे।प्रथम पक्ष प्रधान रामखेलावन की तहरीर पर आरोपी रामजियावन समेत 16आरोपियो व दूसरे पक्ष के रामजियावन की तहरीर पर आरोपी प्रधान रामखेलावन समेत 15आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
युवती के नाम की फर्जी इंस्टा आईडी बनाने वाले अज्ञात युवक पर मुकदमा दर्ज
निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के नाम से दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर रोज युवती की फोटो व गलत मैसेज डालने
वाले अज्ञात युवक पर पुलिस पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।निगोहां के एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस से गुरूवार को शिकायत करते हुये बताया उसकी बेटी के नाम से दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अज्ञात युवक रोज उसकी फोटो व गलत मैसेज बनाई गयी आईडी पर डालता है ओर बेटी का अपहरण किये जाने की धमकी भी देता है जिसके चलते बेटी मानसिक रूप से बहुत परेशान है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
विद्यालयों के विलय का विरोध, शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद करने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है।मोहनलालगंज में उत्तर
प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक शुक्ला व मंत्री रामशंकर शुक्ला ने पदाधिकारियो के साथ गुरूवार को क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुये उनसे अनुरोध किया है कि वो मुख्यमंत्री से मिलकर आदेश को निरस्त किये जाने की मांग करे।विधायक ने संघ के पदाधिकारियो को भरोसा दिलाया वो मुख्यमंत्री से मिलकर विद्यालयो का विलय रोके जाने की मांग करेगे।ब्लाक अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने कहा परिषदीय विद्यालयों में अधिकतर बच्चे गरीब परिवार से आते हैं। ऐसे में यदि विद्यालय बंद हो जाएंगे तो वह दूर दराज के विद्यालयों में शिक्षा हासिल करने कैसे पहुंचेगे। इससे वह शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। इसके साथ ही इस आदेश से यह भी जाहिर होता है कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों को समाप्त कर भर्ती नहीं करना चाहती है। शिक्षक संघ ऐसा बिलकुल भी नहीं होने देगा।इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईपी सिंह व कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
जबरौली में प्लाटिंग कम्पनियो ने सरकारी जमीनो पर किया कब्जा,प्रधान ने एसडीएम से शिकायत
मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के जबरौली गांव में सरकारी बंजर जमीनो पर प्लाटिंग कम्पनियो द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुये महिला
प्रधान ने गुरूवार को उपजिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।एसडीएम ने महिला प्रधान की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये राजस्व टीम को मौके पर जाकर जांच के बाद सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाये जाने के निर्देश दियें।मोहनलालगंज के जबरौली ग्राम पंचायत की प्रधान रेनू अवस्थी ने बताया गुरूवार को उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला से उनके कार्यालय में मिलकर लिखित शिकायत करते हुये पंचायत में स्थित गांटा स०-2163 व 2332 जो कि सरकारी अभिलेखो में बंजर भूमि दर्ज है उक्त भूमियो पर बिल्डरो ने अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग कर दी है।उक्त सरकारी जमीनो से बिल्डरो का अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग की।एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया प्रधान की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये राजस्व टीम को मौके पर जाकर जांच कर सरकारी जमीनो से अवैध कब्जा हटवाने के साथ ही कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
