- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
नई दिल्ली:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित में भाग लिया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में अपने धर्म के आधार पर निर्दोष नागरिकों की हत्या की, जबकि सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उनके कर्मों के आधार पर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया।महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 128वीं जयंती समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दोहराया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को ध्वस्त करते समय धैर्य और संयम का प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि पूरी सावधानी बरती गई ताकि किसी भी नागरिक आबादी को नुकसान न पहुंचे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशस्त्र बल भविष्य में आतंकवाद के खिलाफ सभी प्रकार की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र और सक्षम हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित धैर्य और संयम अल्लूरी सीताराम राजू के गुणों के समान था, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान दिया था।उन्होंने अल्लूरी जी को एक संत-योद्धा’बताते हुए कि उनकी नैतिक स्पष्टता और जमीनी स्तर के नेतृत्व का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी विरासत और भारत की आधुनिक रक्षा व विकास रणनीति के लोकाचार के बीच सीधा संबंध स्थापित किया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि अल्लूरी जी सिर्फ एक क्रांतिकारी नहीं थे, वह एक आंदोलन थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका गुरिल्ला प्रतिरोध सिद्धांत से प्रेरित साहस का एक चमकदार उदाहरण बना हुआ है। उन्होंने हमें सिखाया कि अन्याय के खिलाफ खड़े होना सिर्फ एक अधिकार नहीं है, यह राष्ट्र का धर्म है। आदिवासी सशक्तिकरण के लिए उन्होंने सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया, जो अल्लूरी जी के सबसे हाशिए पर पड़े लोगों को ऊपर उठाने के आजीवन मिशन की प्रतिध्वनि करता है।
रक्षा मंत्री ने सरकारी पहलों को गिनाया
रक्षा मंत्री ने इस दौरान सरकारी पहलों को गिनाया, जिनमें पीएम आदिवासी विकास मिशन, स्किल इंडिया और राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान शामिल हैं। उन्होंने इसे आदिवासी समुदायों को गरिमा और अवसर के साथ मुख्यधारा में लाने की दिशा में ठोस कदम बताया,उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक शासन के दौरान बुनियादी अधिकारों से वंचित होने से लेकर आज सतत विकास के संरक्षक बनने तक, हमारे आदिवासी भाई-बहन एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और हम उनके साथ चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पूरे भारत में आदिवासी योद्धा के रूप में याद किये जाते अल्लूरी जी
रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयास केवल नीति से प्रेरित नहीं थे, बल्कि अल्लूरी जी के उन मूल्यों के प्रति भावनात्मक और गहन प्रतिबद्धता से प्रेरित थे जिनके लिए वह मरे। उनका जीवन सिर्फ बहादुरी का नहीं, बल्कि एकता का था। उन्होंने कहा कि अल्लूरी जी ने कैसे जातिगत बाधाओं को पार किया और पूरे भारत में उन्हें आदिवासी योद्धा के रूप में याद किया जाता है।
