-लूट और चोरी के आभूषण सहित असलहा और कारतूस बरामद,दस गिरफ्तार
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:यूपी के कानपुर देहात,बांदा और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अलग अलग स्थानों पर पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियों से चार बदमाश घायल हो गये पुलिस ने घायल बदमाशों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लूट और चोरी के आभूषण सहित असलहा और कारतूस बरामद हुए है ।
पुलिस के मुताबिक कानपुर देहात जिले के थाना भोगनीपुर पुलिस टीम उदईपुर पानी टंकी के आगे अमरौधा के पास बदमाशों की घेराबन्दी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में बदमाश योगेश कुमार उर्फ भोला व हर्षित उर्फ राज घायल हो गये, जिन्हे गिरफ्तार कर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा किया।पकडे गये बदमाशों की निशादेही पर पुलिस ने एक अन्य बदमाश अजय को गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे से लूट के माल की बिक्री के 02 लाख 37 हजार 300 रूपये नगद, लूट के 01 किलो 600 ग्राम चांदी के जेवरात और दो अवैध तमंचा और जीवित व खोखा कारतूस बरामद किया।पुलिस के मुताबिक बीती तीन जुलाई को थाना भोगनीपुर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना की थी,बरामद रूपया, आभूषण इसी लूट की घटना के है।
पुलिस के मुताबिक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-3 पुलिस टीम ने सेक्टर-61 कट के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी।पुलिस की जबाबी कार्रवाई में बदमाश शिवा उर्फ शिवकुमार उर्फ लखविन्दर घायल हो गया,पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 10 लाख रूपये कीमत के चोरी के आभूषण, अवैध तमंचा 315 बोर व जीवित और खोखा कारतूस,एक मोटर साइकिल बरामद की है।गिरफ्तार आरोपी काफी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध कमिश्नरेट गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व दिल्ली के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट के करीब 29 मुकदमे दर्ज है।बरामद आभूषण चोरी की घटनाओं के है।
पुलिस के मुताबिक बांदा जिले के थाना मटौंध,थाना कोतवाली नगर व क्राइम ब्रान्च की टीम ने खैरार स्टेशन के पास बदमाशो की घेराबन्दी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में मोहसिन घायल हो गया, जिसे हारून, इमरान, मो0नूरूद्दीन, फारूक,मनोज,इस्लामुद्दीन के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से चोरी के 150.05 ग्राम सोने के और 600-44 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया।वही चोरी के 21 हजार 55 रूपये नगद व दो अवैध तमंचा व जीवित तथा खोखा कारतूस भी बरामद हुए। गिरफ्तार हारून शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद बागपत, बांदा के विभिन्न थानो में चोरी, विद्युत अधिनियम, आर्म्स एक्ट के करीब 15 मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से बरामद रूपया, और सोने चांदी के जेवरात चोरी की घटनाओं के है।
