Breaking News

LUCKNOW:मां भारती के जयघोष के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा

-राष्ट्र प्रेम का संदेश लेकर जन जन तक पहुंचा रही बीजेपी

लखनऊ 11 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को मां भारती के जयघोष के साथ प्रदेश में तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया। आज 11 अगस्त से प्रारम्भ होकर 13 अगस्त तक चलने वाली तिरंगा यात्रा प्रदेश की 403 विधानसभाओं में राष्ट्र प्रेम का संदेश लेकर नगर, गांव, गली, मोहल्ले, मजरे व चौपालों तक पहुंच रही है। भारत माता का जयगान और अमरबलिदानियों तथा महापुरूषो का जयघोष करते हुएभारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा से जन-जन को जोड़ते हुए राष्ट्र प्रेम का संचार कर रहे है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज सहारनपुर तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मैनपुरी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीके आह्वान पर प्रारम्भ हुए हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हर घर पर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, अमर बलिदानियों तथा महापुरूषो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, विभाजन की विभिषिका पर गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। राष्ट्र प्रेम का संदेश लेकर भाजपा जन-जन तक पहुंच रही है। श्री चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखण्डता का प्रतीक है और राष्ट्र की चेतना को प्रतिबिंबित करता है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र की शक्ति और समर्पण का प्रतीक बनकर जन-जन से जुड़ रहा है।प्रदेश प्रवक्ता एवं हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश सहसंयोजक डा. समीर सिंह ने बताया कि आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहारनपुर तथा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मैनपुरी में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।

तिरंगा यात्रा में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, स्वतंत्र देव सिंह कानपुर, धर्मपाल सिंह आंवला, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह लखनऊ, संतोष सिंह व बृज बहादुर मैनपुरी तथा प्रदेश महामंत्री व अभियान के प्रदेश संयोजक अनूप गुप्ता झांसी में सम्मिलित रहे। श्री सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी, नरेन्द्र कश्यप गाजियाबाद, सोमेन्द्र तोमर मेरठ, बेबी रानी मौर्य आगरा, सुरेश राही सीतापुर, गिरीश यादव जौनपुर, अरूण सक्सेना बरेली, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आजमगढ़, सत्येन्द्र सिसौदिया गाजियाबाद, प्रकाश पाल कानपुर तथा कमलेश मिश्रा बाराबंकी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।डा. समीर सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मुजफ्फरनगर में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होगें।

राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग हापुड़, सुरेन्द्र नागर बुलन्दशहर, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी हापुड़, बृज बहादुर मैनपुरी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला बस्ती, संजय राय अयोध्या, राम प्रताप चौहान आगरा, प्रदेश मंत्री डा. चन्द्रमोहन बागपत में तिरंगा यात्रा में सहभागिता करेंगे।श्री सिंह ने बताया कि सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा लखनऊ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा गाजियाबाद, सोमेन्द्र तोमर मुजफ्फरनगर, संजीव कुमार गौड़ सोनभद्र, दारा सिंह चौहान मऊ, सतीश शर्मा बाराबंकी तथा मनोहर लाल मन्नू ललितपुर में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होगें।

https://aajnational.com

REPORT BY: NEWS DESK

EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *