- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।राजधानी के मोहनलालगंज कस्बें में सवारी बिठाने के विवाद को लेकर दो युवकों ने आटो चालक को जमकर पीटा,आरोप है कि दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। उन्नाव जनपद के सोहरामऊ निवासी राकेश कनौजिया ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया वो अपना आटो जुनाबगंज से मोहनलालगंज रूट पर चलाता है,बीते मगंलवार को वो जुनाबगंज से सवारी भरकर मोहनलालगंज कस्बा आया था जहां सवारी उतार कर दोबारा बिठा रहा था, तभी सवारी बिठाने को लेकर शुभम व शिवा निवासीगण जैतीखेड़ा थाना मोहनलालगंज से विवाद हो गया और उक्त दोनो ने मिलकर मेरी बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित चालक की तहरीर पर दो आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
राजकीय हाईस्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण
निगोहां के मस्तीपुर में स्थित राजकीय हाईस्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद
वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी ने शिक्षको व छात्र-छात्राओ के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। राजकीय हाईस्कूल में 70 पौधे व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 20पौधो का रोपण किया गया।जिसमें बरगद, नीम, आम, अमरूद, पाम, कनेर, पीपल, गुड़हल, सदाबहार, बेलपत्र आदि रहे l इस मौके पर प्रधानाध्यापिका किरन यादव, हेड संजीव दीक्षित,शिक्षिका आकांक्षा पाठक,शशि शुक्ला,धर्मेन्द्र सिंह समेत सभी शिक्षक व छात्र-छात्राये मौजूद रही।
वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी ने शिक्षको व छात्र-छात्राओ के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। राजकीय हाईस्कूल में 70 पौधे व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 20पौधो का रोपण किया गया।जिसमें बरगद, नीम, आम, अमरूद, पाम, कनेर, पीपल, गुड़हल, सदाबहार, बेलपत्र आदि रहे l इस मौके पर प्रधानाध्यापिका किरन यादव, हेड संजीव दीक्षित,शिक्षिका आकांक्षा पाठक,शशि शुक्ला,धर्मेन्द्र सिंह समेत सभी शिक्षक व छात्र-छात्राये मौजूद रही।दुकानदार की मौत मामले में बस समेत चालक पर मुकदमा दर्ज
जालौन जनपद के थाना एट के पिण्डारी निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसका भाई रामशंकर
मोहनलालगंज में किराये पर रहकर पानी के बताशे की दुकान लगाता है.बीती 29जून को पानी के बताशे की दुकान बढाकर कमरे पर जा रहा था जैसे ही वो मोहनलालगंज के डीएलएफ गेट के पास पहुंचा ही था कि तभी रायबरेली से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार बस ने भाई को जोरदार टक्कर मार दी थी।दुर्घटना में घायल भाई की इलाज के दौरान ट्रामा टू में मौत हो गयी थी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित भाई की तहरीर पर बस समेत चालक अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
मोहनलालगंज में किराये पर रहकर पानी के बताशे की दुकान लगाता है.बीती 29जून को पानी के बताशे की दुकान बढाकर कमरे पर जा रहा था जैसे ही वो मोहनलालगंज के डीएलएफ गेट के पास पहुंचा ही था कि तभी रायबरेली से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार बस ने भाई को जोरदार टक्कर मार दी थी।दुर्घटना में घायल भाई की इलाज के दौरान ट्रामा टू में मौत हो गयी थी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित भाई की तहरीर पर बस समेत चालक अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।कार की टक्कर से बाइक सवार दारोगा घायल
-निगोहां में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दारोगा घायल,ट्रामा टू में भर्ती कर इलाज जारी
निगोहां थाने में स्थित सरकारी आवास से मगंलवार की देर रात बाइक से कस्बा जाने के लिये निकले दारोगा को तेज रफ्तार कार ने जोरदार
टक्कर मार दी।दुर्घटना में घायल दारोगा को इलाज के लिये पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा टू भेजा।जहां भर्ती कर घायल दारोगा का इलाज जारी है।पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया दारोगा अमृतलाल लखनऊ के पूर्वी जोन के गाजीपुर थाने में तैनात था ओर निगोहां थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रहता था.मगंलवार की देर रात साढे ग्यारह बजे के करीब दारोगा अमृतलाल अपनी बाइक से कस्बा जा रहे थे तभी लखनऊ से रायबरेली जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके बाद बाइक समेत दारोगा छिटककर दूर जा गिरे ओर गम्भीर रूप से घायल हो गये।पुलिस ने आनन फानन घायल दारोगा को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गयी।जहां भर्ती कर दारोगा का इलाज जारी है।पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे व चालक को हिरासत में ले लिया है।
टक्कर मार दी।दुर्घटना में घायल दारोगा को इलाज के लिये पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा टू भेजा।जहां भर्ती कर घायल दारोगा का इलाज जारी है।पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया दारोगा अमृतलाल लखनऊ के पूर्वी जोन के गाजीपुर थाने में तैनात था ओर निगोहां थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रहता था.मगंलवार की देर रात साढे ग्यारह बजे के करीब दारोगा अमृतलाल अपनी बाइक से कस्बा जा रहे थे तभी लखनऊ से रायबरेली जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके बाद बाइक समेत दारोगा छिटककर दूर जा गिरे ओर गम्भीर रूप से घायल हो गये।पुलिस ने आनन फानन घायल दारोगा को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गयी।जहां भर्ती कर दारोगा का इलाज जारी है।पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे व चालक को हिरासत में ले लिया है।ट्रैक्टर को ओवटेक करने के दौरान बाइक सवार किशोर गिरा,मौत
नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा-तमोरिया मार्ग पर बीते बुधवार की शाम एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार
किशोर शिव वरन(17वर्ष)निवासी तमोरिया अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद बाइक समेत स्लिप होकर ट्रैक्टर के नीचे जा गिरा ओर ट्रैक्टर में फंसकर काफी दूर घिसटता चला गया।राहगीरो के चिल्लाने पर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग निकला।जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से गम्भीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गये।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है।
किशोर शिव वरन(17वर्ष)निवासी तमोरिया अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद बाइक समेत स्लिप होकर ट्रैक्टर के नीचे जा गिरा ओर ट्रैक्टर में फंसकर काफी दूर घिसटता चला गया।राहगीरो के चिल्लाने पर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग निकला।जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से गम्भीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गये।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है।
