मोहनलालगंज:एचके इंफ्राविजन प्लाटिंग कम्पनी का ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार,क्लिक करें और भी खबरें

-करोड़ो की ठगी कर लगाया लोगों को चूना,सालो बीत जाने के बाद भी प्लाटो पर कब्जा नही दिया‌ कब्ज़ा 

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज पुलिस ने प्लाटिंग के नाम पर सैनिको समेत भोले भाले लोगो को जाल में फंसाकर करोड़ो की ठगी करने वाली एच के इंफ्राविजन प्लाटिंग कम्पनी के ज्वाइंट डायरेक्टर को गुरूवार को बलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मोहनलालगंज कस्बे में कान्हा उपवन वैली के नाम से प्लाटिंग कर जालसाज दो भाईयो विनोद उपाध्याय व प्रमोद उपाध्याय ने सैकड़ो सैनिको समेत भोले भाले लोगो को लालच देकर प्लाट बेचे थे,लेकिन सालो बीत जाने के बाद भी प्लाटो पर कब्जा नही दिया‌ था।जिसके बाद 19ग्राहको ने मोहनलालगंज कोतवाली में जालसाज भाईयो समेत कम्पनी के प्वाइंट डायरेक्टरो के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने 25 दिन पहले धोखाधड़ी के एक आरोपी डायरेक्टर प्रमोद उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया गुरूवार को प्लाटिंग कम्पनी के ज्वाइंट डायरेक्टर मदनराम निवासी राजा गांव खरौनी थाना बासडीह जनपद बलिया को प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त निरीक्षक राम बाबू सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह,उपनिरीक्षक साजिद अली ने पुलिस टीम ने उसके गांव से गिरफ्तार किया।

पूँछ-तांछ में मदनराम ने बताया प्रमोद उपाध्याय व विनोद उपाध्याय उसके गांव के ही रहने वाले है और  परिचित थे, दोनो ने एचके इंफ्राविजन के नाम से कम्पनी बनाई थी और उसे भी ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर कम्पनी में ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया था।जिसके बाद सेना व अर्द्धसैनिक बलो के जवानो को फंसाकर उन्हे नक्शे पर प्लाट बेचे जाते थे,जिससे अर्जित रकम को तीनो मिलकर बांट लेते थे।पुलिस सरगर्मी से फरार कम्पनी के डायरेक्टर विनोद उपाध्याय की तलाश कर रही है‌।
प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया अपराध से अर्जित धन से प्लाटिंग कम्पनी के डायरेक्टरो व ज्वाइंट डायरेक्टर द्वारा खरीदी गयी इनोवा केस्ट्रा,टाटा सफारी,स्विफ्ट डिजायर,बोलेरो को बरामद करने के साथ ही अभियुक्तगणो के 19 खाते फ्रीज कराये गये जिसमें 15 लाख रूपये फ्रीज हुआ है।

नलकूप लाइन में ट्रिपिंग बनी मुसीबत,धान की रोपाई और सिंचाई पर संकट

नलकूप फीडर की लाइन में ट्रिपिंग की वजह से किसानों को धान की रोपाई और सिंचाई में बेहद परेशानी हो रही है। सर्वाधिक परेशानी मीरखनगर नलकूप फीडर की लाइन में हो रही है। किसानों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद उनकी समस्या का निराकरण नही कराया जा रहा है।मोहनलालगंज में समेसी सबस्टेशन के मीरखनगर नलकूप फीडर की लाइन में इन दिनों बिजली की आवाजाही किसानों के लिए मुसीबत बन रही है। भैरमपुर के किसान राजाराम द्विवेदी ने बताया सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग 25 बार लाइन बन्द की गई। जिससे धान की रोपाई के लिए उनके खेत में ठीक तरह से पानी नही भरा जा सका। किसान हरिनाम सिंह और धीरेन्द्र वर्मा ने बताया विशुनपुर में उन लोगों के खेत हैं। मीरखनगर नलकूप फीडर की लाइन दिन में इतनी बार ट्रिपिंग करती है कि फसल की सिंचाई करना काफी मुश्किल हो जाता है। किसानों का आरोप है कि समेसी सबस्टेशन में फोन करने पर कभी शटडाउन तो कभी लाइन में फॉल्ट बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। एसडीओ अमित पोपले ने बताया मीरखनगर नलकूप फीडर की लाइन काफी लम्बी है। जिसमें कुछ समस्याएं हैं जिनका निदान कराने की कोशिश की जा रही है।

धान की रोपाई: समितियों में कहीं खाद नही तो कहीं लटक रहे ताले

धान की रोपाई के लिए वक्त पर डीएपी नही मिल पाने से मोहनलालगंज के किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टाफ की कमी से यहां के एक एक सचिव के पास कई समितियों का चार्ज है। लिहाजा किसानों को कई जगह समितियों पर ताले लटकते मिल रहे हैं। वहीं मुख्यालय के एडीओ को चार्ज दिए जाने से सहकारी समितियों की ठीक ढंग से निगरानी नही हो पा रही है।
मोहनलालगंज तहसील के दोनों ब्लॉक की सभी 154 ग्राम पंचायतों में इन दिनों धान की रोपाई का कार्य बेहद तेजी से चल रहा है। लेकिन किसानों को रोपाई के लिए समय पर डीएपी मिलने में परेशानी आ रही है। किसान लक्ष्मीकांत ने बताया परेहटा समिति पर डीएपी उपलब्ध नही है जबकि सचिव के पास रघुनाथ खेड़ा का भी चार्ज होने से परेहटा समिति नियमित रूप से नही खुल रही है। किसान अरुणेश प्रताप सिंह ने बताया मऊ समिति के सचिव के पास गौतम खेड़ा और निगोहा का भी चार्ज है। लिहाजा खाद लेने आ रहे किसानों को बेहद परेशानी हो रही है। किसान विजय कुमार ने बताया गौरा व सिसेंडी समिति का चार्ज भी एक ही सचिव के पास है। इसलिए किसानों को खाद लेने के लिए सचिव को फोन कर जानकारी लेनी पड़ती है। इसी तरह लालपुर और कांटा करौंदी का चार्ज भी एक ही सचिव के पास है। यही नही मुख्यालय में तैनात एडीओ सहकारिता को ही मोहनलालगंज और गोसाईंगंज दोनों ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंप रखी गई है। जिनका ज्यादातर वक्त भागदौड़ में ही बीत जाता है। हालांकि एडीओ शिव कुमार ने बताया कुछ समितियों पर डीएपी है जिन समितियों पर नही है। वहां जल्द ही डीएपी उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया सचिव रोस्टर के मुताबिक सभी समितियों पर खाद वितरित कर रहे हैं।

बिजली समस्या को लेकर अधिशासी अभियन्ता ‌से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी

मोहनलालगंज के सिसेण्डी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और फॉल्ट की समस्याओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसको लेकर बुधवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल सिसेण्डी के अध्यक्ष मोo इमरान खाँ, महामंत्री विरेन्द्र शुक्ला सोनू वरिष्ठ समाजसेवी ललित दीक्षित के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह से मुलाकात की और क्षेत्र की गंभीर बिजली समस्याओं से अवगत कराया।व्यापार मंडल द्वारा अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें क्षेत्रवासियों द्वारा विगत कई महीनों से झेली जा रही निम्नलिखित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया अनावश्यक विद्युत कटौती,लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या, लाइनमैन द्वारा फोन न उठाना सिसेण्डी फीडर से न्यू पावर हाउस को जोड़ने की किया मांग ।ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है फाल्ट आने पर समय से कर्मचारी न पहुंचना,पुराने जर्जर तारों के स्थान पर नए तार लगाने की मांग इस मौके पर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष अंजनी शुक्ल, प्रदीप गुप्ता, शकील खान, इरशाद अहमद, चन्नी, संजय सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पांच दिनों के भीतर सिसेण्डी की विद्युत समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा, और क्षेत्र को शीघ्र न्यू पावर हाउस से जोड़ा जाएगा ताकि लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।व्यापार मंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयसीमा में समाधान नहीं हुआ तो वे अधिशासी अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं शासन-प्रशासन की होगी।यह पहल स्थानीय जनता के लिए बड़ी राहत की उम्मीद लेकर आई है। व्यापार मंडल की यह सक्रियता सराहनीय है और इससे सिसेण्डी क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *