LUCKNOW:जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की सम्पत्ति पर चलता रहा योगी सरकार का बुलडोजर

-सरकारी ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को हटाकर अवैध ढाँचों को गिराने के लिए लगे आठ बुलडोज़र,ज़मीन खाली होने तक चलेगी कार्रवाई

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।यूपी के बलरामपुर में जिला प्रशासन और पुलिस ने धर्मांतरण रैकेट के कथित सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा  के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की अपनी कार्रवाई बुधवार को जारी रखी। उसे  हाल ही में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने बताया कि शिकायत मिली थी कि मध्यपुर गाँव में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने सरकारी ज़मीन हड़प ली है और जाँच में यह बात सच पाई गई। सरकारी ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को हटाकर अवैध ढाँचों को गिराने के लिए आठ बुलडोज़र लगाए गए हैं और ज़मीन खाली होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा था कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि जलालुद्दीन की गतिविधियाँ न केवल असामाजिक हैं, बल्कि ‘राष्ट्रविरोधी’ भी हैं।राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढील न बरतने का आश्वासन देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा था कि आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की संपत्ति ज़ब्त की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते ने छांगुर बाबा को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया।छांगुर बाबा और सह-आरोपी नीतू उर्फ नसरीन बलरामपुर जिले के मधपुर के निवासी हैं।छागुर बाबा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था।उसे लखनऊ के  पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए संगठित तरीके से काम किया और हिंदुओं तथा गैर मुस्लिम समुदायों के लोगों का इस्लाम में धर्मांतरण कराया।

पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘गरीब, असहाय मजदूरों, कमजोर वर्गों और विधवा महिलाओं को प्रलोभन, आर्थिक मदद, शादी के वादे या धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया।इससे पहले, दो अन्य आरोपियों में नवीन उर्फ जमालुद्दीन और महबूब को आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. दोनों बलरामपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में लखनऊ जिला जेल में बंद हैं।महबूब जलालुद्दीन का बेटा है।

जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा व नीतू उर्फ नसरीन की मिली एक सप्ताह की रिमांड, कड़ी पूँछ तांछ की तैयारी

बलरामपुर में अवैध धर्मान्तरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा व नीतू उर्फ नसरीन का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त कर उनसे कड़ी पूंछतांछ की तैयारी की गईं है ।बतादे कि अवैध धर्मान्तरण को लेकर थाना एटीएस उ0प्र0 लखनऊ पर दर्ज धारा 121ए/153ए/417/420 भादवि व 3, 5(1), 5(2), 5(3), 8(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के मुकदमे में यूपी एटीएस नें बीती पांच जुलाई को आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा व नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया था।डीजीपी नें इसके पूरे नेटवर्क, रैकेट, वित्तीय स्रोत एवं अन्य समस्त तथ्यो की गहन जानकारी कड़े निर्देश दिये थे।इसको लेकर यूपी एटीएस नें न्यायालय एनआईए कोर्ट से आगामी दस जुलाई से सोलह जुलाई तक करीब एक सप्ताह की जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा व नीतू उर्फ नसरीन का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त किया है।इसको लेकर पुलिस व एटीएस तथा सुरक्षा एजेंसिया कड़ी पूंछ तांछ की तैयारी कर चुकी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *