- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जैतीखेड़ा गांव निवासी महिला रेनू ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया विपक्षी गया व गनेश ने अपने परिवार के कृष्ण,कुसुम,चंद किरन के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में बीते गुरूवार की देर रात मेरे पति रामू व देवर दिनेश कुमार की लाठी डंडो से बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया।जिसके बाद आनन फानन दोनो को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी।जहां डाक्टर ने पति रामू की हालत गम्भीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।जिसके बाद पति को एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर लेकर गयी।जहां भर्ती कर इलाज जारी है ओर हालत गम्भीर बनी हुयी है।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियो गया प्रसाद व गणेश को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी फरार आरोपियो की तलाश में पुलिस टीमो को लगाया गया है।
एसडीएम ने विशेष समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें
मोहनलालगंज तहसील में शुक्रवार को विशेष समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला व तहसीलदार
ऋतुराज शुक्ला ने सभी नायाब तहसीलदारो व राजस्वकर्मियो की मौजूदगी में फरियादियो की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।एसडीएम अंकित शुक्ला से पहली शिकायत शबाना बेगम ने करते हुये बताया उन्होने मो०रईस से 2000वर्गफिट भूखंड उतरावा में खरीदा था जिसके दाखिल खारिज का आदेश 10सितम्बर2020 को हो गया था लेकिन अब तक आदेश का अमल नही किया जिसके चलते उसका नाम खतौनी में दर्ज नही हो सका है।एसडीएम ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये न्यायालय के आदेश के क्रम में खतौनी में नाम दर्ज कराने के आदेश दिये।एसडीएम ने बताया विशेष समाधान दिवस में कुल 85शिकायते आयी थी।जिसमें से 70शिकायतें खतौनी में प्रविष्ट के सम्बंध तथा चार त्रुतिपूर्ण इद्राराज व 11मेड़बंदी एवं सीमाकंन से सम्बंधित थी।उक्त प्रार्थना पत्रो में चार का तत्काल एवं 35खतौनी प्रविष्टी की शिकायतो का चार घंटे में समाधान कराया गया।विशेष रूप से महिला आवदेक संगीता देवी निवासी सैय्यदबाड़ा नगराम की जमीन की तत्काल अमलदरामद करायी गयी।
मुस्कान मिश्रा सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत
लखनऊ की युवा सपा नेत्री मुस्कान मिश्रा को समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। समाजवादी पार्टी को
मजबूती देने एवं समाजवादी नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने मुस्कान मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी है। इसके लिए उन्होंने हाईकमान का आभार जताया है।पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुस्कान मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुस्कान मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी जनता की भलाई के लिए निरंतर संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ महिला संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगी। देश व प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतों नीतियों विचारों एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करती रहूंगी।
निगोहां पुलिस ने महिला पत्रकार के घर हुयी चोरी का खुलासा,एक गिरफ्तार
मोहनलालगंज।निगोहां पुलिस ने दो महीने पहले महिला पत्रकार के घर हुयी चोरी की घटना खुलासा करते हुये एक शातिर चोर को माल समेत
गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बरामद माल समेत चोर को न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया निगोहां कस्बा निवासी पत्रकार प्रीति बाजपेयी के घर से 7- 8मई की मध्यरात्रि चोर एक मोबाइल फोन व पैंट की जेब में रखे 5020रूपये चुरा ले गये थे।
पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिये पुलिस टीम को लगाया गया था,शुक्रवार को उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा व कास्टेबंल अरविंद कुमार पटेल ने शातिर चोर को मोहनलालगंज इलाके से गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद किया गया।चोर को बरामद मोबाइल फोन के साथ न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
किसान की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले दो गिरफ्तार,भेजा जेल
मोहनलालगंज पुलिस ने किसान की बेशकीमती 15बिस्वा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले में दो जालसाजो को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल
भेज दिया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के कटरा बक्कास गांव निवासी किसान रईस मोहम्मद की बेशकीमती 15बिस्वा जमीन की जालसाजो ने फर्जी किसान खड़ा कर 16अप्रैल2024 को विकास सिंह निवासी विनीत खंड गोमतीनगर के नाम रजिस्ट्री कर दी थी।पीड़ित किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फर्जी किसान रईश मोहम्मद निवासी धमेड़ी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर 25मई को जेल भेज दिया गया था।फर्जी रजिस्ट्री में गवाह बने सत्यनारायण निवासी भेड़हनखेड़ा थाना सुशांतगोल्फ सिटी व रमेश कुमार निवासी बल्ला साईखेड़ा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को पुरनपुर गांव के पास से उपनिरीक्षक वीर बहादुर दूबे व उपनिरीक्षक अतुल सिंह,कास्टेबल विकास जायसवाल ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।
