LUCKNOW:सात करोड़ के गबन का आरोपी निर्माण निगम के उप अभियन्ता को ई.ओ.डब्ल्यू नें किया गिरफ्तार

-निशातगंज कार्यालय से हुई गिरफ्तारी,किया था पर्यटन विकास और सौन्दर्यीकरण योजनाओं में खेल

-26 आरोपियों की पायी गईं थी संलिप्तता, किया था, विभिन्न फर्मो को किये गये 32 अग्रिम भुगतान

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।ई.ओ.डब्ल्यू नें सात करोड़ सरकारी धन के गबन के आरोपी उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम के उप अभियन्ता को ई0ओ0डब्लू0 टीम ने लखनऊ के निशातगंज स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।
ई.ओ.डब्ल्यू की डीजी नीरा रावत नें बताया कि वर्ष 2012-13 में प्रदेश के गाजीपुर जिले के भदौरा ब्लाक अन्तर्गत स्थित 05 स्थलों जिसमें परेमन शाह का तालाब व सेवराई चीरा का पोखरा व मॉ कामाख्याधाम गहमर व देवकली स्थल एवं कीनाराम स्थल तथा देवल का पर्यटन विकास और सौन्दर्यीकरण योजनाओं में चयन किया गया था।इसको लेकर शासन नें उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम यूनिट वाराणसी इकाई को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया था।कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा ठेकेदारों के द्वारा इन स्थलों का कार्य अपूर्ण रखा गया और मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया गया।जिससे सरकार को लगभग 07 करोड़ रू0 की हानि हुई।

ई.ओ.डब्ल्यू की डीजी नीरा रावत नें बताया कि इसको लेकर संयुक्त निदेशक पर्यटन वाराणसी अविनाश चन्द्र मिश्र नें बारह सितम्बर 2017 को गाजीपुर जिले के थाना गहमर पर कार्यदायी संस्था एंव ठेकेदारों के विरूद्व शासकीय धन गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया।

ई.ओ.डब्ल्यू की डीजी नीरा रावत नें बताया कि इस मुकदमे में मिले साक्ष्यो के पश्चात कुल 26 आरोपियों की संलिप्तता पायी गयी थी।जिसमें पकड़ा गया आरोपी वांछित था।आरोपी उस दौरान उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम में उप अभियन्ता के पद पर नियुक्त था तथा वर्तमान में अवर अभियन्ता के पद पर आचंलिक कार्यालय उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम निशातगंज में नियुक्त था।आरोपी नें कुल 32 अग्रिम भुगतान विभिन्न फर्मो को विभिन्न तिथियों में कुल 02 करोड़ 41 लाख 07 हजार, 499 रूपये के किये गये है।
ई.ओ.डब्ल्यू की डीजी नीरा रावत नें बताया कि इस प्रकरण में अब तक 14 आरोपियों के विरूद्व आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है।उ0प्र0 शासन की प्राथमिकता में शामिल इस मामले में उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियन्ता सिविल (तत्समय उप अभियन्ता, सिविल) जितेन्द्र सिंह पुत्र रामशंकर सिंह निवासी बाद़पुर नहवाई थाना मांडा, प्रयागराज को बुधवार को उसके निशातगंज लखनऊ स्थित कार्यालय से ई0ओ0डब्लू0 वाराणसी सेक्टर की क्रेक टीम के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा नें गिरफ्तार किया है।करने में सफलता प्राप्त किया गया है।पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी धारा-409, 477ए, 120बी भा0दं0वि0 एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के थाना-गहमर गाजीपुर में दर्ज मुकदमे में की गयी है।पकड़े गये आरोपी को गिरफ्तार कर  भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *