मोहनलालगंज:गुम मोबाइल वापस कर पुलिस ने12 लोगों की लौटाई मुस्कान,क्लिक करेंऔर भी खबरें

-एसीपी व प्रभारी निरीक्षक ने 12 लोगो को लौटाये उनके गुम हुये मोबाइल फोन

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने 12 लोगों को उनके गुम हो चुके मोबाइल फोन को एसीपी रजनीश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने कोतवाली बुलाकर वापस लौटाएं।जिसके बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। मोबाइल पाकर लोगों ने मोहनलालगंज पुलिस को धन्यवाद दिया। वापस लौटाए गए इन मोबाइलो की कुल कीमत ढाई लाख रुपये के आस-पास थी।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जिन भी लोगों के मोबाइल गुम या चोरी हो रहे थे,उनकी बरामदी के लिये चलाये गये विशेष अभियान में प्रभारी ‌निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल रवि नारायण सिंह व अरूण यादव को लगाया गया था,सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस टीम हर रोज खोये मोबाइल फोनो की लोकेशन खोजने की कोशिश करती थी. उनकी मेहनत रंग लाई और सफलता हाथ लगने लगी. जिसके बाद कुछ ही दिनों में पुलिस टीम ने 12 मोबाइल फोन खोज निकाले।बुद्ववार को एसीपी रजनीश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने अपना मोबाइल खो चुके 12 लोगों को कोतवाली बुलाकर उनके खोये हुए मोबाइल फोन लौटाए।मोहनलालगंज कस्बा निवासी राखी मिश्रा समेत 12लोगो को उनके खोये मोबाइल फोन वापस मिले तो सभी के चेहरे खिल-खिला उठे ओर पुलिस से कहा कि वह मोबाइल मिलने की उम्मीदें छोड़ चुके थे,सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया।एसीपी ने खोये मोबाइल फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम को पीठ थपथपा कर बंधाई दी।

फोन गुम होने पर यूपी काॅप पर दर्ज कराये शिकायत….

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया अगर किसी का मोबाइल फोन खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है तो उसे चिंता करने या मोबाइल तलाशने के लिए पुलिस थानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही CEIR पोर्टल,यूपी काॅप की मदद से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.दोनो पोर्टल की मदद से पुलिस आसानी से आपके चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर आपको देगी।

प्रेमी से झगड़े के बाद महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
-मायके पक्ष व प्रेमी ने मृतक महिला के शव को लेने से किया मना, पुलिस ने किया अन्तिम संस्कार

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा कालोनी में मगंलवार की रात प्रेमी से झगड़े के बाद महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आस-पास के लोगो को बुलाकर शिनाख्त करायी तो मृतका की पहचान सुनीता(40वर्ष) निवासी डांडा सिकंदरपुर थाना मोहनलालगंज के रूप में हुयी।जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता बंशीलाल व भाईयो को घटना की सूचना दी तो उन्होने बेटी का शव लेने से मना कर दिया‌‌।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया मृतका सुनीता का 2010 में रायबरेली के विनायकपुर में राजबहादुर से विवाद हुआ था ओर उसके पांच बच्चे भी थे।लेकिन पांच साल पहले संतराम  के प्रेम प्रसंग में पड़कर वो अपनी ससुराल से उसके साथ भाग आयी थी।जिसके बाद संतराम व सुनीता एक साथ रहते थे बीते मगंलवार को प्रेमी संतराम से झगड़े के बाद सुनीता ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी।जिसके बाद मृतका के परिजनो को सूचना दी गयी तो उन्होने शव लेने व अंतिम संस्कार किये जाने से मना कर दिया‌।वही प्रेमी संतराम ने आर्थिक तंगी के चलते अन्तिम किये जाने से मना कर दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को मोहनलालगंज लाकर माधवखेड़ा अंत्येष्टि स्थल ले जाकर खुद ही खर्च उठाते हुये अन्तिम संस्कार किया।

गौवंशो का वध करने आये दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढे,भेजा जेल
-नगराम थाना क्षेत्र के नेवाजखेड़ा जगंल में गौवंशो को इकट्ठा कर वध की तैयारी कर रहे दो तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,चार तस्कर मौके से हुये फरार

नगराम पुलिस ने मगंलवार की देर रात गौंवशो को वध करने के लिये नेवाजखेड़ा जगंल में इकट्टा करने वाले दो तस्करो को औजार समेत धर दबोचा।जब कि चार तस्कर मौके से भाग निकले।पुलिस ने तस्करो पर गौवध निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार दो तस्करो को जेल भेज दिया।पुलिस फरार चारो तस्करो की सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया नगराम थाना क्षेत्र के नेवाजखेड़ा जगंल में गौवंशो को वध के लिये आधा दर्जन तस्करो द्वारा ले जाये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने एसएसआई मो०नाजिम खान समेत पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दो तस्करो को मय औजार व एक स्कूटी सहित गिरफ्तार किया‌‌‌।जब कि चार तस्कर पैदल व बाइक समेत मौके से भाग निकले।मौके से पकड़े गये दो तस्करो को पुलिस ने थाने लाकर पुछताछ की तो दोनो ने अपना नाम जीशान निवासी मौलवीगंज चिकमंडी थाना अमीनाबाद व मो०समीर कुरैसी निवासी फतेहगंज कसाईबाड़ा थाना अमीनाबाद बताते हुये काफी समय से गौवंशो का वध कर जीविकोपार्जन के लिये मांस बेचने की बात कबूली।दोनो तस्करो से पुछताछ के बाद पुलिस मौके से फरार चारो तस्करो की सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है।दोनो तस्करो पर गौवंध निवारण अधिनियम व गैगेंस्टर की धाराओ में उन्नाव व लखनऊ जनपदो के के कई थानो में चार चार मुकदमें दर्ज मिले है।

डिलवरी ब्वाय का शव रखकर परिजनो ने किया प्रदर्शन
-नगर निगम के अज्ञात कर्मचारियो पर मुकदमा दर्ज होने व चार लाख की त्वरित सहायता मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण माने

पीजीआई के वृदावंन कालोनी में पेड़ो की छटाई के लिये नगर निगम द्वारा बीच सड़क पर गलत तरीके से बांधी गयी रस्सी में फंसकर बाइक सवार डिलवरी ब्वाय अनुज कश्यप निवासी गोपालखेड़ा थाना मोहनलालगंज की बीते मगंलवार को मौत हो गयी थी।बुद्ववार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतक अनुज का शव मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा गांव स्थित घर पहुंचा तो आक्रोशित परिजनो व ग्रामीणो ने शव को चारपाई पर लादकर
लखनऊ-रायबरेली हाइवे जाम कर प्रदर्शन करने के लिये निकल पड़े जिसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये।आनन फानन एसीपी रजनीश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणो व परिजनो को गोपालखेड़ा पुल के पास रोक लिया और  हाइवे की तरफ बढने नही दिया।इस दौरान पुलिस की ग्रामीणो से झड़प भी हुयी।जिसके बाद परिजनो ने पुल पर ही शव रखकर दोषी नगर निगम के कर्मचारियो पर मुकदमा व मुआवजा समेत नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।इस दौरान आक्रोशित परिजनो व ग्रामीणो को एसीपी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वो अपनी मांगो पर अड़े रहे।सूचना पाकर एसडीएम अंकित शुक्ला ने भी मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।जिसके बाद दोनो अधिकारियो ने मौके की स्थित से उच्चाधिकारियो को अवगत कराया।तब जाकर मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त ललित कुमार व अरूण कुमार गुप्ता को मौके पर भेजकर मृतक की मां सुमन को चार लाख रूपये की नगद आर्थिक मदद देते हुये पांच लाख की अतिरिक्त सहायता सीएम राहत कोष से दिलाये जाने व डूडा योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने व परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया।वही मृतक के बड़े भाई सोनू की तहरीर पर नगर निगम के अज्ञात कर्मचारियो पर मुकदमा दर्ज कर पीजीआई पुलिस ने एफआईआर कापी परिजनो को मौके पर आकर सौंपी।तब जाकर आक्रोशित परिजन शांत हुये ओर चार बजे के करीब शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार किया।जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।महापौर सुषमा खर्कवाल ने युवक अनुज की मौत को दु:खद बताते हुये गहरी सवेंदना व्यक्त की

इलेक्ट्रिशियन को पीटने वाले चार पर मुकदमा दर्ज

निगोहां के छबीलेखेड़ा निवासी सहदेव ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया वो बिजली की वायरिंग करने का काम करता है,बीते शनिवार को वायरिंग का काम कर वापस अपने घर लौट रहा था तभी हरवंशखेड़ा गांव के पास उसे अवधेश प्रजापति ने अपने भाई अंकुर व अरविंद व अनीस निवासीगण हरवंशखेड़ा थाना निगोहां के साथ मिलकर रोक लिया और जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये गाली-गालौज करने लगे।जब उसने विरोध किया उक्त सभी ने सरिया,लाठी डंडो व लात घुसो से उसकी बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर गये।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियो के विरूद्व मारपीट व एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा‌ दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

हार्न बजाने को लेकर नाराज दबंगो ने सगे दो भाईयो को पीटा

निगोहां क्षेत्र के गढी मेहदौली निवासी दुर्गेश कुमार रावत ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया अपने भाई महेश के साथ वो ड्यूटी कर बाइक से अपने घर वापस जा रहा था तभी मोहनलालगंज क्षेत्र दहियर गांव के फार्महाउस मोड़ पर दो अज्ञात लोग जो बाइक से थे हार्न बजाने को लेकर जबरन रोक लिया ओर गाली-गालौज करने लगे।जब उसने व भाई ने विरोध जताया तो बुरी तरह पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुये दोनो मौके से भाग निकले।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर बाइक नम्बर के आधार पर दो अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *