-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सोना लूटकांड के आरोपी को फर्जी किसान बनाकर बेच डाली थी जमींन
-फर्जी रजिस्ट्री तरीके से लोगों को ठगने वाले अन्य मामलों में सख्त हुई पुलिस,बीस मुकदमें के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी,पुलिस कमिश्नर व डीसीपी के निर्देश पर एसीपी रजनीश वर्मा ने संभाली कमान
-पुलिस के रवैये से पैरवी करने वाले दलालों के हाथ पांव फूले,जल्द ही दर्ज हो सकतें है कई और मुकदमें
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।राजधानी के निगोहां थाना क्षेत्र के पुरहिया गांव में आईटीआई के रिटायर्ड अधिकारी की पांच बीघे जमीन की रजिस्ट्री फर्जी किसान बनकर गैगेंस्टर ने एक डाक्टर को बेचकर 1करोड़ 80लाख रूपये ठगे थे।पुलिस ने सोमवार को आरोपी गैगेंस्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।फर्जी रजिस्ट्री मामले में पुलिस पहले ही दो जालसाजो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।वही फरार गैंग के अन्य सदस्यो की सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है।
इसके आलावा जमींन की खरीद फरोख्त के नाम पर ठगी का गोरखधंधा करने वाले एक और अपराधी पर पुलिस जल्द ही शिकंजा कस कर गिरफ्तार करने की तैयारी में है ।चर्चा है कि इस अपराधी पर बीस से अधिक मुकदमें है,कई अन्य पीडितो ने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी से इसकी शिकायत भी की है,जहाँ से मिले गोपनीय निर्देशों के बाद पुलिस अब और भी मुक़दमा दर्ज करने की पूरी तैयारी कर चुकी है।इसको लेकर एसीपी रजनीश वर्मा के नेत्रत्व में अन्दर खाने से गोपनीय मुहिम चल रही है।पुलिस की इस कार्रवाई की भनक लगते ही इस अपराधी से फायदा उठाने वाले कुछ दलालों के भी हाथ पांव अभी से फूलने शुरू हो गए है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया निगोहां के पुरहिया गांव निवासी आईटीआई के रिटायर्ड अधिकारी चन्द्र किशोर की पांच बीघे जमीन को जालसाजो के एक गैंग ने फर्जी किसान खड़ा कर 26अप्रैल को एक डाक्टर ईशा त्यागी को रजिस्ट्री कर करोड़ो रूपये ठग लिये थे बुजुर्ग चन्द्र किशोर की शिकायत पर डाक्टर समेत अज्ञात जालसाजो पर धोखाधड़ी,जालसाजी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीमो को घटना के खुलासे में लगाया गया था।जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्यो के आधार पर फर्जी किसान बनकर जमीन की रजिस्ट्री करने वाले गैगेंस्टर राजेश सिंह निवासी सरकंडी थाना असोधन जनपद फतेहपुर को उपनिरीक्षक चंदन यादव,उपनिरीक्षक मनीष कुमार व सिपाही अरविंद कुमार पटेल,मुनेन्द्र कुमार,मोनू सिंह ने मदाखेड़ा चौराहे से गिरफ्तार किया। थाने लाकर पुलिस ने जानकारी की तो आरोपी राजेश कुमार ने बताया गैंग के सदस्य राहुल पाल,सौरभ पटेल,रंजीत यादव व तसवीर सिंह के द्वारा फर्जी रजिस्ट्री करने के एवज में बारह लाख रूपये देने का लालच दिया था।जिसके बाद पैसो के लालच में आकर उसने फर्जी किसान बनकर मोहनलालगंज तहसील के सबरजिस्टार आफिस में आकर डाक्टर को जमीन की रजिस्ट्री की थी।लेकिन उसे उक्त सभी ने केवल दो लाख रूपये ही दिये थे।जब कि करोड़ो की रकम मिली थी।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दो शातिर जालसाजो महेन्द्र यादव निवासी तिलसुआ थाना मलिहाबाद व सौरभ पटेल निवासी खंजानपुर थाना माधवगंज जनपद हरदोई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।एसीपी ने बताया गैंग के फरार सदस्य राहुल पाल,तसवीर सिंह समेत रंजीत यादव की सरगर्मी से तलाश जारी है।
सोना लूटकांड का आरोपी व गैगेंस्टर बना था नकली किसान…
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आईटीआई के रिटायर्ड अधिकारी की पांच बीघे जमीन की फर्जी किसान बनकर रजिस्ट्री करने के आरोपी राजेश कुमार ने 8मार्च 2021को आशियाना मे ज्वैलर्स की दुकान में दिनदहाड़े साथियो संग मिलकर लूट की घटना को अजांम दिया था जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैगेंस्टर की कार्यवाही भी की थी।आरोपी के विरूद्व आलमबाग, पीजीआई, आशियाना थानो में लूट,आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओ में आधा दर्जन के करीब मुकदमें भी दर्ज है।
फल विक्रेता के घर धावा बोलकर चोरो ने नगदी व जेवरात उड़ायें
निगोहां थाना क्षेत्र के अघईया गांव में एक फल विक्रेता के घर मे बीते रविवार की देर रात बेखौफ चोरों ने धावा बोलकर 30 हजार रूपये की नगदी समेत दो लाख के जेवरात उड़ा दिये।सोमवार की सुबह फल विक्रता की बेटी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गयी।पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर अज्ञात चोरो पर कार्यवाही की मांग की है।निगोहां के अघईया गांव निवासी फल विक्रेता देवनारायण ने बताया रविवार शाम वह भँवरेश्वर मंदिर के मेले में फल की दुकान लेकर गया हुआ था रात में वह मेले में ही था और घर पर पत्नी राजरानी व बेटियां बिट्टो व दिव्यांशी खाना खाने के बाद घर के बाहर बने बरामदे में सो रही थी,उसी दौरान अज्ञात चोरों ने पड़ोस के खाली पड़े मकान से चढ़कर इनके घर के जीने से नीचे उतरकर घर के अंदर बने कमरे के दरवाजे में लगे बेलन को तोड़कर कमरे के अंदर बक्सों को खोलकर उसमे रखी 30 हजार रूपये की नगदी सहित दो लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गये। इसके अलावां चोरों ने बरामदे में लगे दरवाजे को अंदर लॉक कर दिया,सुबह जब पत्नी व बेटियां सोकर उठी,और घर के अंदर जाने लगी,तो दरवाजा अंदर से बंद पाया,तब अनहोनी की आशंका हुई और पड़ोसियों को सूचना दी।जिसके बाद पड़ोसी ने बाहर से बंद दरवाजा खोला।जिसके बाद कमरे के अंदर जाकर देख तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।जिसके बाद बेटी ने घटना की सूचना पिता व पुलिस कंट्रोल रूम को दी।तब जाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल कर वापस लौट आयी।
दरवाजे पर मवेशी आने से नाराज भाईयो ने किसान को पीटा,मुकदमा दर्ज
निगोहां थाना क्षेत्र के बदनखेड़ा गांव में मवेशी दरवाजे पर आने से नाराज दबंग भाईयो ने रविवार की सुबह किसान व उसकी पत्नी समेत बेटे की पिटाई कर घायल कर घायल कर दिया।पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी हैं।
निगोहां क्षेत्र के बदनखेड़ा गांव निवासी किसान जगदेव ने बताया बीते रविवार की सुबह पड़ोसी अभिषेक के दरवाजे पर उसका मवेशी चला गया था इसी बात से नाराज अभिषेक ने अपने भाई अतुल के साथ मिलकर लाठी डंडों से उस पर हमला कर पिटाई कर सिर फोड़ दिया ओर बीच बचाव को आयी पत्नी किरन व बेटे संदीप की पिटाई कर दी।जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकलें।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मारपीट के आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।बचाने दौड़ा तो दबंग भाइयों ने उनकी भी पिटाई कर घायल कर दिया।।जिसके बाद धमकाते हुए दोनों भाई भाग निकले।एसओ निगोहां ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर दोनो भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
