मोहनलालगंज:ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर शुभारंभ किया उद्घाटन,क्लिक करें और भी खबरें

नवनिर्मित इंटरलाकिंग सड़क व दो वाटर कूलरो का ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ:मोहनलालगंज विकासखंड के सुल्सामऊ ग्राम पंचायत के ललूमर में नवनिर्मित इंटरलांकिग मार्ग व प्राथमिक विद्यालय मीनापुर व हिल्गी में बच्चो को साफ व स्वच्छ पानी पीने के लिये लगाये गये दो वाटर कूलरो का सोमवार को ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

ग्रामीणो ने ब्लाक प्रमुख का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया क्षेत्र पंचायत निधि से ललूमर में 10लाख रूपये की लगात से इंटरलाकिग सड़क व प्राथमिक विद्यालय मीनापुर व हिल्गी में तीन- तीन लाख रूपये की कीमत के दो वाटर कूलर लगवाये गये हैं।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक विमल किशोर व सुशील कुमार रस्तोगी,शिक्षिका संध्या देवी,प्रतिभा मिश्रा,प्रधान प्रतिनिधि भगवती यादव,श्रीपाल यादव,अवधेश पांडे,विजय पांडे,लवकुश यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

दहियर व बैरी मंगटईया में नवनिर्मित इंटरलाकिंग मार्ग ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन

मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र के दहियर व बैरी मगंटईया ग्राम पंचायतो में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित इंटरलांकिग मार्ग समेत प्राथमिक विद्यालय दहियर में बच्चो को शीतल व स्वच्छ पानी पीने के लिये लगाये गये वाटर कूलर का रविवार को ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने फीता काटकर उद्घाटन किया।ग्रामीणो‌ ने ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला का फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुये उनके द्वारा गांव में कराये गये विकास कार्यो की सराहना की।ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने अपने सम्बोधन ‌में कहा कि मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवो तक पक्के सम्पर्क मार्गो का जाल बिछाया जा चुका है।इसके साथ ही जनहित से जुड़ी अन्य योजनाओ पर भी कार्य युद्व स्तर पर शुरू है।स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था,जल निकासी की दिशा में क्षेत्र पंचायत की ओर से कोई कमी नही छोड़ी जा रही है।इस मौके पर एडवोकेट धर्मेन्द्र अवस्थी,अंशू शुक्ला,पुष्कर शुक्ला,जय शंकर पांडे,राजू द्विवेदी,प्रधा‌न राहुल साहू,सूर्य कुमार साहू समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

युवको पर चाकू से जानलेवा ह‌मले का आरोपी गिरफ्तार

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भीलमपुर गांव में दो युवको पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी वारिस अली को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया बीते शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव में अपनी महिला मित्र से मिलने गये नशे में‌ धुत वारिस अली ने वाद विवाद के बाद दो युवको अमित कुमार व हरिकेश पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।पीड़ित परिजनो की तहरीर पर आरोपी वारिस अली व उसकी महिला मित्र के विरूद्व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा‌ दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये उपनिरीक्षक सौरभ सिंह समेत पुलिस टीम को लगाया गया था।रविवार की देर रात पुलिस टीम ने आरोपी वारिस अली को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

कार से टकराकर शीशा लदी पिकप डाला हाइवे पर पलटी,चालक घायल

मोहनलालगंज कस्बे में स्थित पीएनबी बैंक के पास सोमवार की दोपहर रायबरेली से लखनऊ जा रही शीशा लदी पिकप डाला एक कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गयी।जिसके बाद पिकप डाले में फसे चालक शिवनारायण निवासी बाराबंकी को राहगीरो व दुकानदारो ने बाहर निकलवाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।वही दुर्घटना के बाद हाइवे की एक पटरी पर पिकप में लादा शीशा टूटकर बिखर गया।जिसके बाद जाम लग गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे मेंटिनेंस की टीम को मौके पर बुलाकर पलटी पिकप डाला को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।दुर्घटना में रामवृक्ष निवासी गौरा की कार क्षतिग्रस्त हो गयी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कार से टक्कर के बाद शीशा लदा पिकप डाला हाइवे की एक पटरी पर पलट गया था।चालक को मामूली चोटे आई है।

टेंट कारोबारी पर चाकू से हमला,आरोपी गिरफ्तार

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के खुझौली गांव में टेन्ट कारोबारी ने बीते रविवार की देर रात घर में घुसकर चाकू से हमलाकर लूट की सूचना पुलिस को दी तो हड़कम्प ‌मच गया। हालांकि जांच के बाद पुलिस मारपीट का मामला बताकर मुकदमा‌ दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया।मोहनलालगंज के खुझौली निवासी अमर सिंह का गांव के बाहर मकान है। सोमवार की सुबह अमर ने रविवार की मध्य रात्रि के बाद दो बदमाशों के छत पर बने कमरे में घुसकर उन पर चाकू से हमले और लूटपाट का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पीठ में चाकू का जख्म दिखाकर अमर सिंह ने एक बदमाश को पहचान लेने का भी दावा किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी जग्गा को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर तो मामला केवल मारपीट का निकला।जिसके बाद पुलिस ने टेंट कारोबारी की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा‌ दर्ज किया।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया जांच में टेंट कारोबारी द्वारा लूट के लगाये गये आरोप झूठे व निराधार निकले है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *