- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी लखनऊ में चालक पद पर तैनात शांति प्रकाश मिश्रा नें आज गुरुवार को अपनी
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हो गये।
इस मौके पर तोपखाना प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित विदाई समारोह में कमाडिंग ऑफिसर कर्नल दिनेश पाठक व एडम आफिसर दिब्या शर्मा सहित बटालियन के कर्मचारी और अधिकारियो नें शांति प्रकाश मिश्रा द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर बटालियन के अधिकारी और कर्मचारियों नें उनका माला पहनाकर स्वागत किया तथा सम्मान चिन्ह भी प्रदान किया। इस मौके पर शांति प्रकाश मिश्रा नें बटालियन के सभी साथियों और अफसरों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने सहयोगियों के सेवकाल के दौरान किये गये सहयोग की सराहना की। बटालियन के अधिकारी और कर्मचारियों नें उन्हें फूल मलाओ से लाद कर विदा किया।उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
