LUCKNOW_CRIME:सख्त पुलिस कमिश्नर,नाका इंस्पेक्टर निलंबित,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें वीरेन्द्र त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक नाका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इन्होने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने और गुमशुदा की तलाश में घोर लापरवाही बरती है। इनकी कार्यप्रणाली से पुलिस कमिश्नर बेहद नाराज हो गये है।
प्रभारी निरीक्षक थाना नाका हिण्डोला पर आरोप है कि पद पर रहते हुए नवीन यादव पुत्र गिरीश चन्द्र यादव के 24 जुलाई 2025 को चारबाग स्टेशन से कहीं गुम हो जाने एवं आटो चालक की संदिग्धता के सम्बन्ध में आवेदक सचिन कुमार यादव पुत्र गिरीश चन्द्र यादव नें शिकायती पत्र दिया था लेकिन दिये गये प्रार्थना-पत्र पर विलम्ब से गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने एवं गुमशुदा की तलाश में कोई सार्थक व ठोस कार्रवाई नही की गईं।पुलिस कमिश्नर नें एक्शन में आकर नाका प्रभारी को निलंबित करते हुए कहा है कि निलम्बन अवधि में वीरेन्द्र त्रिपाठी, निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में सम्बद्ध रहेगें।

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके के अर्जुनगंज स्थित गिट्टी प्लांट के पास एक झोपड़ी डाल कर रह सो रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। सुबह जब वह काम पर नही पहुंचा तो साथी मजदूरों ने फोन किया। फोन नही उठा तो उसकी झोपड़ी में जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। जिसके बाद मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो उसकी झोपड़ी में करंट आ रहा था। पुलिस ने पहले तार कटवाया फिर शव को बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा।
पुलिस के मुताबिक ग्राम पहाड़पुर कोड़रा थाना तंबौर जिला सीतापुर का रहने वाला मेवालाल (45) सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में अर्जुनगंज क्षेत्र के गिट्टी प्लांट कब पास झोपड़ी में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक सुबह वह जमीन पर वह सो रहा था। पास में एक विजली का बोर्ड पड़ा था। जिसमे पानी भरने की वजह से अंदर करंट आ रहा था। ऐसा लगता है कि रात की बारिश के दौरान उसे करंट लगा जिससे वह बाहर निकल नही पाया होगा। और करंट की चपेट में आ गया। पुलिस के मुताबिक उसका बेटा दो दिन पूर्व गांव चला गया गया। बेटा भी पिता के साथ रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो मौके पर पहुंचे मृतक के पिता पेशन रैदास ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम भिजवाया।

चलती कार की छत पर चढ़कर किया स्टंट

राजधानी के इकाना स्टेडियम के पास रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड जारी है। गुरुवार शाम को इकाना स्टेडियम के पास एक युवक की खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि युवक चलती गाड़ी की अगली सीट से गाड़ी की छत पर चढ़ गया। इसके बाद उसने अपनी जेब से मोबाइल फोन निकाला और बातचीत करने लगा। इस दौरान वह तीन बार गिरते-गिरते बचा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उसका संतुलन बिगड़ रहा था। अगर वह गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।रील में तने रील में गुंडे देखे है मखा रियल में गुंडे हम है। गाना बज रहा था। युवक इसी गाने पर अपना स्टंट दिखा रहा था। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का वीडियो वायरल हुआ है। कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला था। अब देखना यह है कि स्थानीय पुलिस ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों पर कितनी सख्ती कर पाती है।लखनऊ में रोजाना युवक इकाना स्टेडियम के आसपास चलती गाड़ियों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करते हुए रील बना रहे हैं। इस प्रकार के स्टंट न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिये खतरा है।

बिजनौर में युवक को चोर बताकर तालिबानी सजा देने वाले 6 गिरफ्तार

बिजनौर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की रात एक युवक को चोर बताकर पीटने के मामले में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में शाहपुर मझिगवां गांव में एक 27-28 वर्षीय युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर कुछ लोग पिटाई करते दिख रहे थे। पिटाई से युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया था। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जांच में शाहपुर मझिगवां गांव के कुछ लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने गांव के सुनील कुमार, दिवाकर नाथ, अनिल शर्मा, सरोज, गंगाधर और शेर बहादुर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। घटना के बाद इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा को हटा दिया गया था।

किसान की चाकू गोदकर हत्या करने वाले चार हत्यारे गिरफ्तार

थाना माल के सैदापुर चौकी क्षेत्र के मड़वाना गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार रात को बरामदे में सो रहे एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

माल थाना प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद और चौकी प्रभारी प्रिंस बलियान की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर ही एक और फरार आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

फायरिंग करने वाला आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में फायरिंग के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी मानस मिश्रा को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्त के पास से 9 एमएम की अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी युवराज सिंह व उसके साथी की तलाश में एक टीम गठित की गयी है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।थाना चिनहट क्षेत्र में 30 जून 2025 को फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। इस मामले में पीड़ित विकास कुमार तिवारी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इनमें से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब इस मामले में तीसरे अभियुक्त मानस मिश्रा को एमिटी पुल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मानस ने अपने जुर्म कबूल किए और पुलिस को उसके कमरे से 9 एमएम की प्रतिबंधित अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस भी मिली हैं। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। मानस मिश्रा के खिलाफ चिनहट थाने में तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें विस्फोटक अधिनियम से लेकर जानलेवा हमले और फायरिंग तक के मामले शामिल हैं। इस केस के अन्य दो आरोपी-अनुराग और युवराज सिंह अब भी फरार हैं। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। दो टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद पहले शेखर कौशल और अमितेश यादव को गिरफ्तार किया गया था।

तीन शातिर चोर गिरफ्तार स्कूटी समेत दस मोटरसाइकिल बरामद
-चोरी की गयी मोटरसाइकिलों की नम्बर प्लेट बदलकर लगाते थे फर्जी नम्बर प्लेट

राजधानी में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन पुलिस चोरों को पकड़कर चोरी के वाहन बरामद करती है लेकिन फिर भी चोर हैं कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को कृष्णा नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।

एसीडीपी साउथ रल्लापल्ली बसंथ कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को अंकुल निवासी रूहवारा सोहरामऊ (उन्नाव) ने मुकदमा दर्ज करवाया था। उनकी बाइक लोकबंधु अस्पताल से चोरी हो गई थी। दक्षिणी जोन में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस टीमों को इस मामले में लगाया गया। कृष्णानगर पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम पारा के बादलखेड़ा के रहने वाले आरिफ, हैदरगंज के रहने वाले आसू रस्तोगी और बुलाकी अड्डा निवासी सलमान हैं। इन्हें शांति मेडिकल स्टोर के पीछे एलडीए प्रथम थाना कृष्णानगर से पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सार्वजनिक और सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चिह्नित कर चोरी करते थे। वे इन वाहनों को या तो पार्ट्स में बेच देते थे या सस्ते दामों पर बेच देते थे। पुलिस से बचने के लिए वे वाहनों की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे।
आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक बेचकर मिले पैसों से अपना जीवन यापन करते थे। इन्होंने एक मोटरसाइकिल खोया मंडी से लगभग एक सप्ताह पहले चोरी की थी। इस संबंध में नाका हिंडोला थाने में मामला दर्ज था। आरोपियों के पकड़े जाने से चोरी की चार घटनाओं का खुलासा हुआ है।एसीपी कृष्णा नगर विकास कुमार पांडे ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों ने 6 अन्य मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी के बारे में जानकारी दी। यह वाहन रामलीला मैदान एलडीए के पास और फिनिक्स मॉल के पीछे एलडीए पार्किंग में छिपाए गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इन वाहनों को बरामद कर लिया है और बरामद वाहनों के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है।

मुकदमा लिखवाने पर वादिनी को आरोपी के परिजनों ने पीटा

राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र अंतर्गत अनौरा कला गांव में शुक्रवार को सुबह वादिनी द्वारा मुकदमा लिखवाना भारी पड़ गया जब उसे आरोपी पक्ष के परिजनों द्वारा जमकर पीटा गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी नाबालिक पुत्री को गांव का ही शिवा नाम का युवक द्वारा बहला फुसला कर भाग ले गया है। जिसकी नामजद तहरीर देते हुए वादिनी ने स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी के घर पर पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा लिखा जाने की वजह से आरोपी शिव के भाई अरुण और उसकी बहन ने शुक्रवार को सुबह उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया। जिस पर नाबालिक लड़की की मां द्वारा दोबारा बीबी डी थाने पर मारपीट समेत गंभीर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।

बम विस्फोट की झूठी सूचना देने वाले को जीआरपी नें दबोचा

राजधानी के थाना जीआरपी चारबाग पुलिस नें एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा के सख्त रुख के बाद रेलवे स्टेशन चारबाग पर बम विस्फोट की झूठी सूचना देकर यात्रियों में भय फैलाने वाले आरोपी संतोष कुमार उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है ।इस मामले को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे व पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे नें टीम को शाबाशी दी है।

एसपी रेलवे पुलिस रोहित मिश्रा के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों आदि को बम विस्फोट व अन्य धमकी भरी झूठी सूचनाओं की जांच व ऐसी अफवाहों की पुनरावृत्ति की रोकथाम हेतु व इस प्रकार की सूचना व धमकी देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह थाना जीआरपी चारबाग के नेतृत्व में टीम नें रेलवे स्टेशन चारबाग पर बम विस्फोट की झूठी सूचना देकर यात्रियों व जनमानस में भय फैलाने के आरोपी संतोष कुमार उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सूचना देने वाला मोबाइल फोन बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।पकड़ा गया आरोपी संतोष कुमार उर्फ सिद्धार्थ पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नि०- ग्राम सरौरा कला थाना कमलापुर जिला सीतापुर का रहने वाला है।इसे
प्लेटफार्म नं0 8/9 बाराबंकी साइड में मस्जिद के बगल में रेलवे स्टेशन चारबाग वहद थाना जीआरपी चारबाग से पकड़ा गया। इसके विरुद्ध थाना जीआरपी चारबाग, लखनऊ में मुकदमा दर्ज था। घटना का संक्षिप्त विवरण-टेन्गो कन्ट्रोल रूम लखनऊ को दिनांक 30/31.07.2025 को मो0नं0 9793489907 व मो0नं0-9360757291 से सूचना प्राप्त हुई कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट होने वाला है इस सूचना पर दिनांक 31.7.25 को रे० स्टेशन चारबाग लखनऊ के क्रमशः सभी प्लेटफार्म, हाल, सर्कुलेटिंग एरिया व पार्सल घर आदि सभी स्थानों पर विधिवत सघन गस्त/चेकिंग/तलाशी किया गया कोई संदिग्ध / आपत्तिजनक व्यक्ति वस्तु नहीं मिला। परन्तु चेकिंग के दौरान स्टेशन व ट्रेन में बैठे जन सामान्य में बम को लेकर भय व दहशत व्याप्त रही। इस सम्बंध में धाना जीआरपी चारबाग पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये मोबाइल नम्बरो की लोकेशन ट्रैक कर व धारक का नाम पता जानकारी करके अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु टीमें लगाई गई।आज  अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *