-मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भागूखेड़ा चौकी के सिपाहियो द्वारा कर्मचारी से मारपीट करने का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भागूखेड़ा चौकी के सिपाही ने बीते बुद्ववार की देर रात एक निजी कम्पनी से ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर जा रहे कर्मचारी को चेकिंग के नाम पर रोककर बदसलूकी करते हुये पिटाई कर दी।गुरूवार को पीड़ित कर्मचारी ने सिपाहियो के द्वारा पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुये कार्यवाही की मांग की।एसीपी ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की बात कही है।
मोहनलालगंज के धनुवासाड़ निवासी सूरज यादव ने बताया वो भागूखेड़ा तिराहे के पास स्थित बांस कम्पनी में काम करता है,बीते बुधवार की रात साढे बारह बजे के करीब ड्यूटी खत्म होने के बाद वो अपनी बाइक से वापस घर जाने के लिये निकला था,तभी भागूखेड़ा चौराहे पर मौजूद दो सिपाहियो ने चेकिंग के नाम पर रोक लिया और बदसलूकी करने लगे जब उसने विरोध जताया तो सिपाहियो ने उसकी पिटाई कर चौकी पर ले गये।जहां मौजूद दारोगा ने भी गाली गालौज की और किसी से कुछ बताने पर जेल भेजने की धमकी देते हुये छोड़ा।जिसके बाद गुरूवार की सुबह पीड़ित कर्मचारी ने सिपाहियो द्वारा मारपीट किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुये कार्यवाही किये जाने की मांग की।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश दिये गये है,जांच में दोषी पाये जाने पर पुलिसकर्मियो के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।
अग्रेंजी शराब की दुकान में हुयी चोरी का खुलासा,तीन गिरफ्तार
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजौली में चार दिन पहले अग्रेंजी शराब की दुकान में हुयी चोरी की घटना का खुलासा करते हुये पुलिस ने तीन
शातिर चोरो को गिरफ्तार किया।पुलिस ने चोरो के पास से 57950रूपये की नगदी समेत घटना में प्रयुक्त लोहे का राड व हथौड़ी बरामद की।पुलिस ने बरामद माल के साथ तीनो चोरो को न्यायालय में पेश किया.जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजौली में अग्रेंजी/बियर की कम्पोजिट शराब की दुकान का 24-25 अगस्त की मध्यरात्रि चोरो ने शटर तोड़कर गल्ले में रखी नगदी चुरा ले गये थे,दुकान मालिक राधा अवस्थी निवासी परेहटा थाना गोसाईगंज की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिये इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में चौकी इंचार्ज संजय वर्मा समेत पुलिस टीम को लगाया गया था।जिसके बाद पुलिस टीम ने घटना वाले रूट पर लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खगांलने के साथ ही टेक्निकल साक्ष्यो की मदद से गुरूवार को तीन सदिग्धं को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ की तो अपना नाम मुकेश,ललित रावत,मोहित निवासीगण शिवढरा थाना मोहनलालगंज बताया।मुकेश ने बताया शराब की दुकान में चोरी की घटना को अजांम देने से पहले उसने अपने साथी के साथ कई दिनो तक दुकान पर शराब लेने के बहाने जाकर रैकी की थी।जिसके बाद उसने अपने साथियो ललित व मोहित के साथ 24 अगस्त की देर रात पैदल खेतो के रास्ते शराब की दुकान पर आकर शटर तोड़कर चोरी की घटना को अजांम देकर खेतो के रास्ते ही भाग निकले थे।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया तीनो चोरो की निशानदेही पर शराब की दुकान से चोरी 57950रूपये की नगदी समेत घटना में प्रयुक्त लोहे की राड व हथौड़ी बरामद किया गया।तीनो चोरि को बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हे जेल भेज दिया।
ग्राहको को फंसाकर प्लाट दिलाने वाला प्रतिनिधि गिरफ्तार,भेजा जेल
राजधानी के मोहनलालगंज व गोसाईगंज क्षेत्र में प्लाटिंग के नाम पर सेना के जवानो व रिटायर्ड सैनिको समेत भोले भाले लोगो को जाल में
फंसाकर करोड़ो की ठगी करने वाली एच के इंफ्राविजन प्लाटिंग कम्पनी के प्रतिनिधि को बीते बुधवार को मोहनलालगंज पुलिस ने बलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया पीड़ित अभिषेक सिंह निवासी भुलौली जिला सीवान,बिहार समेत अन्य दर्जनो लोगो ने मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया था एच के इंफ्राविजम लाटिंग कम्पनी का खुद को प्रतिनिधि बताकर ओमकार नाथ पाण्डे निवासी राजागांव खरौनी थाना बांसडीह जनपद बलिया फंसाकर साइडो पर प्लाट दिलवाता था ओर खुद रजिस्टी में गवाह भी बनता था। विवेचना के दौरान प्रतिनिधि ओमकार नाथ पाण्डे की संलिप्ता पाने जाने पर एसएसआई यशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते बुधवार को आरोपी को बलिया जनपद स्थित गांव से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एक डायरेक्टर समेत तीन को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल…
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया मोहनलालगंज व गोसाईगंज में कान्हा उपवन वैली के नाम से प्लाटिंग कर जालसाज भाईयो विनोद उपाध्याय व प्रमोद उपाध्याय ने सैकड़ो सेना के जवानो व रिटायर्ड सैनिको समेत भोले भाले लोगो को लालच देकर नक्शे पर प्लाट बेचकर करोड़ो की ठगी की थी,लेकिन सालो बीत जाने के बाद भी प्लाटो पर कब्जा नही दिया था।जिसके बाद पीड़ितो ने मोहनलालगंज कोतवाली में जालसाज भाईयो समेत कम्पनी के प्वाइंट डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज कराये थे।आरोपी डायरेक्टर प्रमोद उपाध्याय व उसकी पत्नी सीमा व ज्वाइंट डायरेक्टर मदन राम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।जब कि एक डायरेक्टर विनोद उपाध्याय न्यायालय में सरेंडर कर चुका है।
