मोहनलालगंज:बैखोफ चोरो ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी उड़ाई,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ।मोहनलालगंज कस्बे के मुरलीनगर में बैखोफ चोरो ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी के बंद घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर बैखोफ चोर पांच लाख के जेवरात व 65हजार रूपये की नगदी चुरा ले गये।पीड़ित रिटायर्ड सैन्यकर्मी की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की‌।मोहनलालगंज कस्बे के मुरलीनगर मोहल्ले में रिटायर्ड सैन्यकर्मी विनय कुमार अवस्थी अपनी पत्नी सुमत व मां सुनीता समेत बच्चो के साथ रहते है।विनय कुमार ने बताया रविवार की सुबह अपनी दादी के तेरहवी संस्कार में शामिल होने के लिये सपरिवार रायबरेली जनपद स्थित अपने पैतृक गांव गये थे।जहां से शाम को वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का लांक टूटा हुआ था ओर पास में एक ईट पड़ी हुयी थी घर के अंदर कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर बैखोफ चोर उसमें रखी 65हजार रूपये की नगदी व पांच लाख रूपये कीमत के सोने व चांदी केजेवरात चुरा ले गये थे।पीड़ित रिटायर्ड सैन्यकर्मी की सूचना के बाद अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पीड़ित सैन्यकर्मी ने अज्ञात चोरो पर कार्यवाही के लिये पुलिस को तहरीर दी है।

मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

निगोहां थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में बीते रविवार की सुबह मजदूर का शव घर के बरामदे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।निगोहां क्षेत्र के विशुनपुर गांव में मजदूर पंकज यादव (35वर्ष)अपनी पत्नी आरती व दो बच्चों के साथ रहता था पत्नी आरती ने बताया बीते शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरो में सो गये,देर रात दो बजे के करीब जब वो उठी तो पति बिस्तर पर नही मिले बाहर जाकर देखा तो पति का शव घर के बहार बरामदे में पंखे के हुक से रस्सी के फंदे के सहारे लटका देख चीख पड़ी।जिसके बाद परिजनो समेत पड़ोसी मौके पर पहुंचे।परिजनो से जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या के कारणो का पता नही चल सका है।

सर्पदंश से महिला की मौत

मोहनलालगंज के खुजौली क्षेत्र के एक फार्म हाउस में महिला की सर्पदंश से मौत हो गयी।पीजीआई के गोपालनगर निवासी वीरबहादुर यादव का मोहनलालगंज क्षेत्र के खुजौली में फार्म हाउस है। शनिवार रात साढे सात बजे के करीब उ‌नकी पत्नी जानकी( 60 वर्ष )अपने फार्महाउस की रसोई में काम कर रही थी तभी उन्हे एक जहरीले सांप ने काट लिया।जिसके बाद आनन फानन सर्पदंश की शिकार पत्नी को इलाज के लिये पति गोसाईगंज सीएचसी लेकर गये।जहां हालत गंभीर देख डाक्टरो ने इलाज के लिये सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।जिसके बाद महिला को एम्बुलेंस से परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *