- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक से कार को पास देने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने उसी की
पिस्टल छीनकर उसी पर फायर झोंक दिया हालांकि वह बाल बाल बच गया। इसके बाद बांस बल्लियों से पीटपीट कर उसे घायल कर दिया और उसकी पिस्टल हाथ की ब्रेसलेट और गले की चेन छीन कर फरार हो गए।5/682 सेक्टर 5 गोमतीनगर विस्तार लखनऊ के रहने वाले अरुणेन्द्र सिंह गोलू के अनुसार वह 10 अगस्त को अपराह्न लगभग 2.30 बजे अपने दोस्त की जन्म दिन पार्टी में शामिल होने के बाद प्लासियो के पास से निकल रहा था।तभी उसकी गाडी के सामने एक काले रंग की क्रेटा और एक बलेनो दो गाड़ियां आ गयी जिनसे पास लेने के लिये उसने इंन्डीकेटर दिया।लेकिन उन गाड़ियों पर सवार लोगों ने उसे पास नही दिया और गाडी से उतर आये और पीड़ित गाली देते हुये उसे गाडी से बाहर खींच लिया।पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों के साथ का मौजूद संयम शिवहरे नामक व्यक्ति ने पीड़ित की गाडी में रखी उसी की पिस्टल निकालकर पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दी।हालांकि पीड़ित इसमें बाल बाल बच गया।इसके संयम व उसके साथ के 8-10 व्यक्तियो ने पास की गुमटी से बल्ली बॉस निकाल कर पीड़ित के सिर पर कई वार कर दिए जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गिया।पीड़ित का आरोप है कि उसके बाद आरोपित उं उसकी पिस्टल व हाथ की ब्रेसलेट तथा गले की चेन छीन कर फरार हो गए।वहीं पीड़ित के साथ मौजूद उसके मित्र संस्कार और ऋषभ ने घटना की सूचना पुलिस को दी और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में बर्थ डे पार्टी से लौट रहे युवक पर फायर किए जाने के मामले में पीड़ित के अनुसार दबंगों ने उसी की गाड़ी से उसी की पिस्टल लेकर पिस्टल उसी पर फायर कर दी।लेकिन उसमें वह बाल बाल बच गया तो तो दबंगो ने उसपर बांस बल्लियों से हमला कर दिया उसके बाद आरोपित उसकी पिस्टल ब्रेसलेट व चैन लूटकर फरार हो गए। इस तरह की बड़ी घटना के मामले में पुलिस ने बड़ा खेल करते हुए आरोपित संयम शिवहरे को गिरफ्तार करने बाद उसके विरुद्ध मात्र निरोधात्मक कार्रवाई कर मामले की इतिश्री कर ली।
धारदार औजार से किया घायल
सरोजनीनगर क्षेत्र के अर्न्तगत औद्योगिक क्षेत्र नादर गंज में स्थित महादेव प्लाईवुड कम्पनी में नवेद का छोटा भाई आसिफ कार्य करता है ।
पीड़ित के बडे भाई नवेद मे बताया कि उसका छोटा भाई आसिफ रोज की भाँति रविवार को भी महादेव प्लाईवुड कम्पनी में कार्य करने गया था। उक्त कम्पनी में कार्यरत आरिफ किसी अज्ञात कारणों से भाई आसिफ को गन्दी-गन्दी गालियाँ देने पर, जब छोटे भाई ने मना किया तो वह आगबबूला हो गया,और क्रोधित होकर जान से मारने की धमकी देते हुए, लकड़ी खुरचने वाली धारदार चौस्सी से गर्दन,कन्धा,सीना एवं हाथ पर धड़ाधड़ कई वार किये जिससे आसिफ को गम्भीर रूप से चोटिल कर दिया। सूचना पाकर कम्पनी गये बड़े भाई नवेद ने घटना की जानकारी हासिल करने के बाद थाना सरोजनीनगर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया।
महिला की नाबालिग बहन हॉस्टल से निकल कर हुई गायब
सरोजनीनगर क्षेत्र के अन्तर्गत टीएसएम अस्पताल में कार्यरत महिला की नाबालिग बहन भी लखनऊ आकर, साथ हॉस्टल में रहकर अपनी
पढ़ाई पूरी कर रही थी। स्कूल आते जाते उसका सम्पर्क एक लड़के से होने के बाद उसके बहकावे में आकर हॉस्टल छोड़कर कहीं चले जाने के बाद, जब बड़़ी बहन को जानकारी हुई तो कुशीनगर में अपने घर में सूचना दी, घर परिवार के लोगों ने लखनऊ आकर काफी खोजबीन की परन्तु उसका कहीं पता नहीं लग पाया ।जनपद कुशीनगर की रबिशुन नेशा की बड़़ी बेटी तमन्ना खातून टीएसएम अस्पताल में कार्यरत है व हॉस्टल में ही निवास करती है। जिसकी 15 वर्षीय छोटी बहन भी अपनी पढ़ाई हेतु लखनऊ आकर अपनी बड़ी बहन के साथ ही अस्पताल के हॉस्टल में ही निवास कर पढ़ाई पूरी कर रही थी। पीड़िता की बेटी विगत 4 अगस्त को बड़़ी बहन को बिना बताये हॉस्टल के कमरे से बाहर निकल गयी। बड़ी बहन जब अपने कमरे में छोटी बहन को नहीं पाया तो वह चिन्चित हुई, और खोजबीन शुरु किया, थकहारकर वह चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेकार्म पर छोटी बहन को बैठे पाया। स्टेशन से कमरे पर वापस लाकर जब पूछताक्ष किया तो उसने बताया कि नितेश सिहं नामक युवक स्टेशन पर आने वाला था, उसी के इन्तजार में बैठी थी। तमन्ना खातून ने अपनी छोटी बहन को कमरे पर लाकर काफी समझाया बुझाया । परन्तु रविवार को जब तमन्ना खातून अस्पताल में कार्य करने चली गयी तो मौका पर छोटी बहन कमरे की खिड़की से निकल कर भाग गयी। पीड़िता को आशंका है कि नितेश सिंह पता अज्ञात, नामक युवक ही बहला फुसलाकर अपने ही जाल में फंसाकर कहीं अपने साथ लेकर चला गया है। पीड़ित माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन शुरूकर दी है।
सैलरी न मिलने से नाराज आपरेटर टंकी पर चढ़ा
पारा के न्यू काशीराम कालोनी में नौ माह से सैलरी नही मिली थी। जिससे नाराज टयूबवेल आपरेटर पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौके पर
पहुॅची पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा। न्यू काशीराम कालोनी निवासी राम भजन जलकल विभाग जोन 6 टयूबवेल आपरेटर के पद पर कार्यरत है। रामभजन प्रतिमाह तीन हजार रूपए पर नौकरी करता था। पिछले नौ माह से रामभजन को सैलरी नही मिली थी। जिस पर रामभजन ने अधिकारियों से वेतन के लिए शिकायत की थी। लेकिन रामभजन को सैलरी नहीं मिली थी। आज सुबह रामभजन कालोनी की पानी की टंकी पर चढ़ गया और इलाके में हड़कम्प मच गया। रामभजन को टंकी पर चढ़ा देख लोगों ने मामले की जानकारी पारा पुलिस को दी। मौके पर पहॅची पुलिस ने एक घंटे के बाद नीचे रामभजन को समझा बुझाकर नीचे उतार लिया।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगा कर की खुदकुशी
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के इटौली गांव निवासी 30 वर्षीय सोनिका ने कमरे में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोनिका अपने पति आनंद कुमार की दूसरी पत्नी थी। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस के मुताबिक मृतका की दो बेटियां हैं। महिला के फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
दबंगों ने विधायक के नाम का शिलापट तोडा,कहे अपशब्द
राजधानी के काकोरी इलाके के करीमाबाग में सड़क के किनारे लगा विधायक के नाम का शिलापट दबंगों ने तोड़ दिया,यही नहीं उन्होंने
अपशब्द भी बोले।इस तरह का आरोप लगाते हुए एक युवक ने काकोरी थाने में ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।इसको लेकर काकोरी पुलिस जांच कर रही है। काकोरी के करिमाबाद के रहने वाले आदित्य कुमार ने बताया कि म सड़क किनारे विधायक जय देवी के नाम का शिलापट लगा हुआ था। जिसे गांव के ही जयकरन रावत, ज्ञानचन्द्र व रबि राजपूत ने तोड़ दिया। इसके उन्होंने विधायक को अपशब्द बोला।इन आरोपियों को ग्राम प्रधान अनिल कुमार संरक्षण दे रहे हैं। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के मुताबिक आरोपी प्रधान समेत चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।
डॉक्टर बन नौकरी का दिया झांसा, ठगे 10 लाख
मेडिकल विभाग में बाबू के पद पर नियुक्ति कराने का झांसा देकर बलरामपुर अस्पताल का डॉक्टर बनकर जालसाज और उसकी पत्नी ने
युवती से नकद व ऑनलाइन 10.10 लाख रुपये ऐंठ लिए।जब नौकरी नही मिली तो पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे छेड़छाड़ की।इसको लेकर पारा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।रायबरेली निवासी युवती पारा में परिवार संग रहती है।उसने बताया कि नवंबर 2020 में बलरामपुर अस्पताल में उसकी मुलाकात डॉक्टर नर नारायण उपाध्याय से हुई।उन्होंने खुद को आर्थोपेडिक विभाग में तैनात होना बताया।उन्होंने नौकरी दिलवाने की बात कहते हुए कहा कि सरकार व वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी पैठ है। जिसके चलते आसानी से मेडिकल विभाग में नौकरी मिल जाएगी।उन्होंने 10 लाख की मांग की थी।इस पर तीन लाख डॉक्टर की पत्नी गिरजा के खाते में ट्रांसफर किए थे।इसके आलावा 7.10 लाख नकद डॉक्टर को नकद दिए थे।पीडिता ने बताया कि उसने पूरा भुगतान 2 मई 2022 तक किया था।लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली।जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रिटायरमेंट की बात कही।आरोपी ने 8 जून को मिलने बुलाया। पीड़िता जब पहुंची तो आरोपी डॉक्टर व उसके तीन साथियों ने उनसे छेड़छाड़ की। विरोध पर तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पारा थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नर नारायण उपाध्याय, उनकी पत्नी गिरजा व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।
