-मोहनलालगंज कोतवाली में आगामी त्यौहारो को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुयी आयोजित,एसीपी ने साइबर अपराधो से बचाव की दी जानकारी
- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ।आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, स्वत्रंतता दिवस व चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर सोमवार को मोहनलालगंज कोतवाली में पीस कमेटी की
बैठक आयोजित की गयी।एसीपी रजनीश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह समेत दोनो समुदाय के संभ्रांत लोग व प्रधान मौजूद रहे।
एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी और चेहल्लुम दोनों ही पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन त्योहारों को शांति और सहयोग के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है।बैठक में अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। किसी भी विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने पर बल दिया गया। त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न फैलाने की भी हिदायत दी गयी।बैठक में मौजूद लोगो को एसीपी व प्रभारी निरीक्षक ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुये पम्पलेट बांटे।एसीपी ने साइबर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन लेन-देन और डिजिटल खतरों से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी निजी जानकारी साझा करने में सतर्कता बरतनी चाहिए। अजनबियों से बातचीत करते समय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय भरोसेमंद ऐप्स उपयोग करें। ओटीपी और बैंक पिन जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें और यदि कोई संदिग्ध कॉल या संदेश मिले तो तुरंत सतर्क हो जाये।डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके भी बताये।साइबर अपराधो से बचाव के लिये हेल्पलाइन नम्बर 1930का प्रयोग करे।महिला अपराधो से बचाव के लिये भी किया जागरूक।बैठक में एसएसआई यशवन्त सिंह,चौकी इंचार्ज अतुल सिंह समेत सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
एसीपी ने नर्सिंग छात्राओ को बांटे टेबलेट,साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक
मोहनलालगंज क्षेत्र के उत्तरगांव में स्थित कृष्णा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल मेडिकल इंस्टिट्यूट में सोमवार को विवेकानंद युवा सशक्तिकरण
योजना के अन्तर्गत टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि एसीपी रजनीश वर्मा ने डायरेक्टर डाक्टर अनुराग चतुर्वेदी व तेजल जे चतुर्वेदी की मौजूदगी में 35 छात्राओ को टेबलेट वितरित किये।जिसके बाद एसीपी ने छात्राओ को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया।एसीपी ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्राओं को इससे बचाव के उपाय बताए। बताया कि अपने पासवर्ड को हमेशा मजबूत और गोपनीय रखें। अनजान लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें। सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। केवल सुरक्षित वेबसाइट्स पर ही बैंकिंग और अन्य संवेदनशील जानकारी भरें।अपने डिवाइस में एंटी वायरस सॉफ्टवेयर अवश्य इंस्टॉल करें। ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया अकाउंट्स में टू स्टेप वेरिफिकेशन का प्रयोग करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। केवल विश्वसनीय वेबसाइट्स से ऑनलाइन खरीदारी करें।डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके भी बताये।इस मौके पर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार,प्रोफेसर जेनी डी,डाक्टर नीरज कुमार मौजूद रहे।
निगोहां थाने में आगामी त्यौहारो को लेकर पीस कमेटी की हुयी बैठक
-थाना प्रभारी ने साइबर अपराधो से बचाव को किया जागरूक,बांटे पम्पलेट
निगोहां थाने में सोमवार को आगामी जन्माष्टमी व चेहल्लुम व 15अगस्त को लेकर दोनो समुदाय के संभ्रान्त लोगो समेत प्रधानो के साथ पीस
कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने कहा कि दोनों त्योहार गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। इसको सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने लोगों से शांति, आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ पर्व मनाने की अपील की।बैठक में मौजूद लोगो को थाना प्रभारी ने साइबर अपराधो से बचाव की जानकारी देते हुये पम्पलेट बांटे।थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराधों से बचने का सबसे अच्छा तरीका जागरूकता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग डिजिटल दुनिया का सही तरीके से इस्तेमाल करें और सावधान रहें, तो साइबर ठगी के शिकार होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।बैठक में प्रधान अभय कान्त दीक्षित समेत संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
डीसीपी ने थानो में माल निस्तारण को लेकर गुगल मीट पर गोष्ठी
दक्षिणी जोन के थानों पर लम्बित माल निस्तारण के सम्बन्ध में आपरेशन क्लीन के तहत चलाए जा रहे अभियान को गति देने के लिये सोमवार
को डीसीपी निपुण अग्रवाल ने थाना प्रभारियो समेत हेड मोहर्रिर के साथ गुगल मीट के माध्यम से गोष्ठी आयोजित करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।डीसीपी निपुण अग्रवाल ने थानावार एक एक कर लंबित मालो की जानकारी जुटाई और सम्बंधित को निर्देश दिए।उन्होने लावारिस और लादावा वाहनों की पहचान कर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही माल मुकदमाती जुड़े चिन्हित वाहनो के निपटारे पर भी चर्चा की।बैठक में थानो के अभिलेखों के उचित रखरखाव पर भी चर्चा हुई।डीसीपी ने सभी थानों को अभिलेखों की प्रविष्टियों को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।माल निस्तारण को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा उसका समाधान बताया।
जेल में बंद साइन सिटी के डायरेक्टर की जमीन रजिस्ट्री मामले में ब्रोकर गिरफ्तार
-मोहनलालगंज पुलिस ने जेल में बंद साइन सिटी के डायरेक्टर की फर्जी आईडी से डेढ बीघे जमीन बेचने के फर्जीवाड़े में शामिल ब्रोकर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
वाराणसी जेल में बंद करोड़ों की ठगी करने वाले साइन सिटी कंपनी के डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की मोहनलालगंज तहसील के अमेठी में
स्थित डेढ बीघे जमीन फर्जी आईडी लगाकर जालसाजो ने ब्रोकर के जरिये तीन साल पहले बेच दी थी।सोमवार को पुलिस ने फर्जी दस्तावेजो के सहारे जमीन की रजिस्ट्री करने वाले ब्रोकर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव निवासी आमघाट,सुभाषनगर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।फर्जी रजिस्ट्री करने की घटना में शामिल जेल में निरूद्व डायरेक्टर की पत्नी समेत अन्य फरार आरोपियो की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया वाराणसी जेल में निरूद्व साइन सिटी के डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की मोहनलालगंज तहसील के अमेठी गांव में स्थित डेढ़ बीघे जमीन 24 अगस्त 2022 को जालसाजो ने फर्जी आईडी का प्रयोग कर बेच दिया था।इसमें अमिताभ श्रीवास्तव को बेचने वाला दर्शाकर उसकी आईडी इस्तेमाल की गई। चिनहट निवासी पंकज मिश्रा को खरीदार और सराय करोरा निवासी विपिन यादव व गोंडा निवासी ज्ञान प्रकाश अवस्थी को गवाह दर्शाया गया है। मामले में हाईकोर्ट में एक पिटीशन फाइल की गई। आरोप लगाया कि वारंट-बी पर पुलिस आरोपी अमिताभ को लेकर गई और लखनऊ पहुंचने के बाद अमिताभ ने मिलीभगत से उक्त जमीनों की रजिस्ट्री कर दी।इस आरोप की जांच वाराणसी पुलिस ने की तो पता चला कि 24 अगस्त 2022 को उक्त रजिस्ट्री हुई थी, उस वक्त आरोपी अमिताभ वाराणसी जिला कारागार में था। इसके बाद आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के पुलिस अधीक्षक अपराध ने मोहनलालगंज पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। जिसके बाद उपनिरीक्षक श्यामराज सिंह की तहरीर पर जमीन बेचने वाले अमिताभ श्रीवास्तव, खरीदार पंकज मिश्रा, गवाह विपिन यादव, ज्ञान प्रकाश अवस्थी और उपनिबंधक कार्यालय के तत्कालीन अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसके बाद विवेचना में पाया गया ब्रोकर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव निवासी आम घाट सुभाषनगर जनपद बलिया ने जेल में निरूद्व अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी मीरा श्रीवास्तव की मिलीभगत से फर्जी अमिताभ को सबरजिस्टार आफिस में खड़ा कर पकज मिश्रा के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी।जिसके बाद आरोपी ब्रोकर प्रवीण कुमार की गिरफ्तारी के लिये प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीर बहादुर दूबे व कास्टेबंल संदीप भाटी को लगाया गया था।सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी ब्रोकर प्रवीण कुमार को मोहनलालगंज तहसील से गिरफ्तार किया।पुछताछ में प्रवीण ने पुलिस से बताया उक्त रजिस्ट्री में उसे 6लाख90हजार रूपये मिले थे।
