LUCKNOW:एक्शन में आयी आगरा,अम्बेडकरनगर,मुजफ्फरनगर पुलिस ,दबोचे पांच शातिर

-कईयों पर घोषित है ईनाम,पुलिस को दे रहे थे चकमा 

-योजनाबद्ध कार्रवाई में बुरे फसे ,निकल गई हेकड़ी 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:कमिश्नरेट आगरा व अम्बेडकरनगर,मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है,जिनमे से कई लोगो के विरुद्ध पुरस्कार घोषित है।पकडे गये आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहे थे ।पुलिस की पकड़ में न आने के कारण अब इनके विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हुई तो तत्काल पकड़ में आ गय।

पुलिस के मुताबिक कमिश्नरेट आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने क्राइम ब्रान्च के साथ मिलकर सुनारी चौराहा के पास से पुरस्कार घोषित करीम उर्फ बुन्दा को गिरफ्तार किया।जिनके पास से गिरफ्तार एक अवैध तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किया ।पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना सिकंदरा पर दर्ज मुकदमें का वांछित आरोपी है, जिसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट स्तर से 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित है ।

पुलिस के मुताबिक यूपी के अम्बेडकरनगर जिले के थाना भीटी पुलिस व क्राइम ब्रान्च ने विषुही नदी पुल के पास से पुरस्कार घोषित आरोपी खरपत्तू उर्फ यूसुफ को गिरफ्तार किया।पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना भीटी पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जिला स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।पुलिस के मुताबिक यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के थाना शाहपुर पुलिस टीम ने मीराबाई फ्लाईओवर के पास से पुरस्कार घोषित आरोपी तसव्वर साहित अरमान व अरमान को गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे से 16 अवैध शस्त्र विभिन्न बोर, 32 जीवित, दो खोखा कारतूस विभिन्न बोर के बरामद हुये। गिरफ्तार आरोपी तसव्वर थाना भोपा पर दर्ज मुकदमें में वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जिला स्तर से 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।

बहराइच में चार चोर गिरफ्तार,चोरी की घटना का खुलासा

पुलिस के मुताबिक बहराइच जिले के थाना दरगाह शरीफ पुलिस व स्वाट और सर्विलांस की टीम ने माल गोदाम रोड रेलवे स्टेशन के पास से चार आरोपियों शनि उर्फ अफजाल अहमद व फैजान उर्फ हमला व तनवीर और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया ।जिसके कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण व चोरी के 60 हजार रूपये नगद बरामद किया।पुलिस के मुताबिक थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था,जिसको लेकर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर अनावरण के प्रयास कर रही थी । गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद आभूषण, रूपये इसी चोरी की घटना से सम्बन्धित हैं।

चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक अमरोहा जिले के थाना आदमपुर पुलिस टीम ने ग्राम मरौरा से दो लोगों रामकुँवर उर्फ छुट्टन व सचिन कुमार को गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध चरस, 29 हजार 500 रूपये नगद, दो मोबाइल फोन बरामद हुए है ।पुलिस ने थाना आदमपुर पर मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *