LUCKNOW:फतेहपुर मकबरा बनाम मंदिर मामला:दोषियों को मिले सजा-अखिलेश,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश स्थित फतेहपुर की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा चीफ ने इस मामले में केंद्र और राज्य की सरकार पर तंजिया लहजे में सवाल पूछा हैम
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने मांग की है कि दोषियों को सजा हो।कन्नौज सांसद ने लिखा कि फतेहपुर में घटी घटना, तेज़ी से ख़त्म होती भाजपा की निशानी है। जब-जब भाजपा और उनके संगी साथियों की पोल खुलने लगती है, तब-तब सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की जाती है।जनता अब  भाजपाई चाल को समझ गयी है।अब ऐसी करतूतों में जनता न तो अटकेगी और न ही इन घटनाओं से भटकेगी।देखना है कि घटना के दोषियों की शिनाख़्त लखनऊ के ड्रोन करेंगे या दिल्लीवालों के ड्रोन. सामाजिक एकता ज़िंदाबाद। फतेहपुर जिले में 11 अगस्त को सुबह हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एक मकबरे को मंदिर बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से परिसर में प्रार्थना करने की अनुमति मांगी.हिंदू संगठनों ने दावा किया कि नवाब अबू समद का मकबरा ‘ठाकुर जी’ के एक प्राचीन मंदिर को तोड़कर बनाया गया था.हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद फतेहपुर जिले में स्थित सदियों पुराने इस ढांचे के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम कड़े कर दिए गए।सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में हिंदू संगठनों के सदस्यों को कथित तौर पर हंगामा करते हुए, ढांचे के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ करते हुए और भगवा झंडा फहराते हुए देखा जा सकता है.भारतीय जनता पार्टी  की जिला इकाई के अध्यक्ष मुखलाल पाल ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि वह हिंदू संगठनों के साथ मिलकर 11 अगस्त को उस जगह पर पूजा-अर्चना करेंगे।उन्होंने दावा किया था कि सदियों पुराना यह ढांचा एक मंदिर था क्योंकि समाधि के अंदर एक ‘शिवलिंग’ स्थित है।पाल ने दावा किया कि यह स्थल ‘ठाकुर जी’ का मंदिर था, जिसे बाद में आक्रमणकारियों ने समाधि में बदल दिया था।मोहम्मद नफीस ने बताया कि यह इमारत लगभग 500 साल पुरानी है और इसे बादशाह अकबर के पोते ने बनवाया था। सदियों पुराने इस स्थल पर अबू मोहम्मद और अबू समद की कब्र हैं।एक अधिकारी ने बताया कि तनाव को देखते हुए कोतवाली, राधानगर, मालवान और हुसैनगंज सहित कई थानों से भारी पुलिस बल बुलाया गया है।

ध्यान भटका रही सरकार, चर्चा नहीं चाहती-माता प्रसाद पांडे

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सपा नेता माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का यह आरोप गलत है कि समाजवादी पार्टी के सदस्य सदन नहीं चलने देते। सरकार जानबूझकर नहीं चाहती कि विधानसभा व्यवस्थित ढंग से चले। वह नई बाधाएं खड़ी करके विधानसभा की कार्यवाही बाधित करती है।अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए अन्य मुद्दों पर ध्यान भटकाती है। विधानसभा की कार्यवाही चलाने की प्राथमिक जिम्मेदारी संसदीय कार्य मंत्री की होती है। अब अगर सदन नहीं चल रहा है तो इसमें विपक्ष का कोई दोष नहीं है। सरकार नहीं चाहती कि सदन योजनाबद्ध तरीके से चले क्योंकि उसकी करतूत उजागर हो जाएंगी।वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सैफई के विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा, नेताजी मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव की वजह से सैफई गांव पूरे देश में मशहूर है। सैफई गांव में अस्पताल है, स्टेडियम है, बिजली की पूरी सुविधा है। 2012 से 2017 के बीच हमने उनके जिले का अच्छा विकास किया, अगर हम दोबारा सत्ता में आए, तो उनके गांव आसपास के इलाकों का विकास जारी रखेंगे।

बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा चाही, नही हुई-संग्राम

सपा विधायक संग्राम यादव ने प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने की बात करते हुए कहा, सत्र के पहले दिन विपक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में नोटिस दिया था, जहां कटाव के कारण पूरे गांव पानी में डूब रहे हैं। हम उस पर चर्चा चाहते थे। मैंने स्वयं नियम 56 के तहत व्यक्तिगत रूप से यह मुद्दा उठाया था कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है क्योंकि परीक्षाएं समय पर नहीं हो रही हैं। कई युवा ओवरएज हो रहे हैं, विभिन्न सरकारी विभागों में पद रिक्त हैं, लेकिन परीक्षाओं में देरी के कारण बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।सरकार ने चर्चा नही कराई।

जलापूर्ति के मामले पर मंत्री और सपा विधायक आमने सामने

-जलशक्ति मंत्री बोले,अपनी बीवी की कसम खा कर कहो नही आता पानी,दे दूंगा इस्तीफा

-सपा विधायक ने कहा,एक जिले की जांच करा लें,मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा

  उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन अजीब-ओ-गरीब नजारा देखने को मिला।सदन में समाजवादी पार्टी के विधायक फहीम इरफान ने गांवों में पानी पहुंचाने की योजना पर सवाल पूछा तो जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कह दिया कि विधायक अपनी बीवी की कसम खाकर कहें कि उनके गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है।सपा विधायक फहीम इरफान ने विधानसभा में कहा ,जल जीवन मिशन को लेकर सदन में बैठे विधायक बहुत दुखी हैं।  प्रेशर इतना कम है कि आधे घंटे में एक बाल्टी पानी भरता है। जल जीवन मिशन आने के बाद हैंडपंप की व्यवस्था खत्म कर दी गई। जिन ठेकेदारों को काम दिया गया, उन्होंने सारे विकास के काम तोड़ दिए।पहले रोड तोड़े और फिर पानी के टैंक बनाए।चाहे मामला अयोध्या का हो या बरेली का या सीतापुर का,मथुरा हो या पूरे प्रदेश में कई जगह पानी की टंकियां गिरीं। हालात बहुत बुरे हैं। इसमें कुछ लोगों को जान भी गई।इसका मुआवजा कौन देगा, सरकार या कंपनी ?उन्होंने कहा कि ट्रेंचिंग करने के बाद जो पाइपलाइन डाली गई, उसकी कंडीशन यह है कि जहां-जहां ये योजना शुरू हुई, वहां लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।जिन्हें आपने टेंडर दिए, उन्होंने बहुत मनमानी की। हालात ये हैं कि जिनको टेंडर मिले, उनको पैसा नहीं मिला,वो काम नहीं कर पाए।फहीम इरफान ने कहा कि 1 लाख 96 हजार सड़कों के सापेक्ष 1 लाख 90 हजार ठीक कर दिया गया है,यह रिपोर्ट गलत है, झूठी है।क्या सरकार ने कार्यों की गुणवत्ता के जांच के लिए कमेटी बनाई है? अगर नहीं तो कब तक करेंगे?इसके जवाब में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में 5 लाख 63 हजार 992 किलोमीटर वितरण प्रणाली के सापेक्ष 5 लाख 15 हजार किलोमीटर वितरण प्रणाली बिछाई गई है और शेष 1 लाख 90 हजार 105 किलोमीटर सड़कों की पुनर्स्थापना की गई। मैं इरफान से कहना चाहता हूं कि अपनी बीवी की कसम खा कर कहें कि मेरे गांव में पानी नहीं पहुंचा।आप बोलिए… आप बीवी की कसम खा कर बता दें कि इनके गांव में पानी नहीं आ रहा है। मैं गांरटी से कह रहा हूं अगर इनके गांव में पानी पहुंचेगा तो मैं आज ही रिजाइन कर दूंगा।इसके जवाब में फहीम ने कहा कि सिर्फ मेरे गांव पर आने से पहले मंत्री यह न कहें कि बीवी की कसम की बात न करें। एक जिले की जांच करा लें। ये बीवी की कसम खाने की बात कह रहे हैं मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा।

कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने सरकार की मंशा पर उठाया सवाल

फतेहपुर में मकबरे में हंगामे की घटना पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि घटना के सात दिन पहले एक नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तय समय पर घटना भी की। सारे साक्ष्य सबके सामने हैं। इसके बाद भी सरकार उस नेता को बचा रही है।

सदन में कैप्टन शुभांशु को दी गई बधाई

भारतीय अंतरिक्ष यात्री एवं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के एक्सिम -4 मिशन की सफलता पर उनके सम्मान में सरकार की तरफ से बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। मौजूद सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया। करीब चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में भारत ने वापसी की। एक्सिओम-4 मिशन के तहत लखनऊ के रहने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सफलता पूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र आईएसएस से धरती पर वापसी की। ग्रुप कैप्टन शुक्ला और उनकी टीम को देशभर से शुभकामनाएं मिलीं। अब यूपी विधानसभा में बधाई प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

पल्लवी पटेल को वीडियो बनाने पर स्पीकर ने टोका

सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच विधायक पल्लवी पटेल मोबाइल से वीडियो बनाने लगीं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें वीडियो न बनाने की हिदायत दी। बनाए गए वीडियो को डिलीट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी सोशल मीडिया पर सदन का कार्यवाही का वीडियो देखा तो मैं संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करूंगा।

फतेहपुर मकबरा प्रकरण:सपा ने उठाया मामला ,जमकर हंगामा

-सदस्यों ने बेल में आकर की नारेबाजी,कोई भी दोषी होगा,सजा मिलेगी-खन्ना

फतेहपुर में मकबरे का मुद्दा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने उठाया । सपा सदस्यों ने बेल में आकर नारेबाजी की। स्पीकर के बार बार कहने के बावजूद सदस्यों ने हंगामा बंद नही किया।नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे  के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करती है। मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंड मिलेगा।नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने फतेहपुर में मकबरे में हुए हंगामे की घटना को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के नेता ने सात दिन पहले लोगों को आने का आह्वान किया। तय समय पर हंगामा किया। पुलिस उसको संभाल नहीं पाई। सरकार का यह मोटिव हो चुका है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ेकानून व्यवस्था के सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सैकड़ों मामलों में मिनिमम 22 दिन और अधिकतम 134 दिन के भीतर सजा हुई। इतनी जल्दी न्यायिक प्रक्रिया से किसी भी सरकार में सजा नहीं हुई। वर्तमान में प्रदेशभर में 12 फोरेसिंक लैब काम कर रही हैं। तीन जिलों में काम चल रहा है। बाकी तीन जिलों में जिस दिन जमीन मिल जाएगी, वहां भी फोरेंसिक लैब बना दी जाएगी। हर मंडल में फोरेंसिक लैब बनाने का लक्ष्य है।कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने हत्या, छेड़छाड़, दुष्कर्म और पुलिस के उत्पीड़न के आंकड़े रखते हुए अपने सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि हर जिले में पर्याप्त फोरेंसिक टीम नहीं है। ऐसे में कैसे आमजन को सुरक्षा मिलेगी।

पत्रकारों का पूरा सम्मान करती है सरकार-खन्ना,जिलों में पहले से ही है कमेटियां

समाजवादी पार्टी के इंजीनियर सचिन यादव ने पत्रकार की सुरक्षा को लेकर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की बात की।इसके जवाब में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार पत्रकारों का पूरा सम्मान करती है। कोविड में पत्रकारों के निधन पर सरकार ने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। सीतापुर में जिस पत्रकार की हत्या की गई, उनके आरोपियों का संबंध कहीं न कहीं सपा से जुड़ता है।सपा विधायक ने बलिया में पेपर लीक और हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए पत्रकारों के खिलाफ की गई कार्रवाई की तुलना करीब 50 साल पहले की घटनाओं से करते हुए सरकार को घेरा। कोविड के दौरान पत्रकारों के खिलाफ की कार्रवाई का भी जिक्र किया। सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र की हत्या की घटना पर भी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को खुलकर काम करने का मौका नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि क्या सरकार ऐसी कमेटी का गठन करेगी जो पत्रकारों की सुरक्षा पर काम करे?

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *