-मोहनलालगंज के बैरीसालपुर में बाइक से खेत जा रहे अधिवक्ता पर चचेरे भाई ने साथियो संग मिलकर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के बैरीसालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मगंलवार को बाइक से मीरखनगर स्थित खेत जा रहे अधिवक्ता पर चचेरे भाई ने अपने साथियो संग मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया।सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।घायल अधिवक्ता की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस एक नामजद समेत पांच अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश में जुट गयी है।
निगोहां कस्बे के स्टेशन मोड़ निवासी अधिवक्ता रमाकान्त मिश्रा ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया पैतृक गांव मीरखनगर में स्थित कृषि योग्य जमीन के बटवारे का विवाद चचेरे चाचा कृपांशकर से काफी समय से चल रहा था.कुछ दिन पहले राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमो ने मौके पर आकर जमीन की पैमाईश कर बटवारा कर दिया।लेकिन विपक्षी कृपाशंकर व उनका बेटा रमाकान्त सतुष्ट नही थे.मगंलवार की सुबह मजदूर बंटवारे के बाद चिन्हित जमीन पर काम कर रहे थे,तभी चचेरा भाई रमाकान्त अपने साथियो के साथ मिलकर मौके पर जा धमका ओर मजदूरो से गाली गालौज करते हुये काम बंद करा दिया।जिसके बाद मजदूरो की सूचना के बाद अपनी बाइक मौके पर जा रहा था जैसे ही मोहनलालगंज के बैरीसालपुर गांव के पास पहुंचा था तभी चचेरे भाई रमाकान्त ने अपने साथियो के साथ मिलकर उसे घेर लिया और जबरन रोककर गाली-गालौज करते हुये कुल्हाड़ी व लाठी डंडो से हमला कर दिया। जान से मराने की नियत से कई कुल्हाड़ी सिर पर पहने हेलमेट पर मारी जिससे हेलमेट टूट गया और सिर में कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया।
इस दौरान मोबाइल फोन निकालकर पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपी ने मेरा फोन छीन लिया।चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आने लगे तो आरोपी व उसके साथी मोबाइल फोन मौके पर फेककर भाग निकले।जिसके बाद मौके पर पड़ा फोन से परिचितो को सूचना दी।जिसके बाद वो पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे ओर घायल अवस्था में इलाज के लिये मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गये।जहां मौजूद डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित अधिवक्ता के द्वारा दी गयी तहरीर पर एक नामजद समेत पांच अज्ञात के विरूद्व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी हैं।अधिवक्ता पर हुये जानलेवा हमले की घटना को संज्ञान लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला व महामंत्री रामलखन ने पदाधिकारियो के साथ एसीपी रजनीश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह से मिलकर आरोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।एसीपी ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो को आश्वासन दिया जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
बिजली न आने से केनरा बैंक का लेनदेन रहा प्रभावित, मायूस होकर लौटे खाता धारक
मोहनलालगंज कस्बे में बिजली कटौती के चलते मंगलवार को कस्बे की केनरा बैंक में लेनदेन पूरी तरह बंद रहा और खाता धारकों को मायूस
होकर लौटना पड़ा।वही दोपहर बाद बैंक अंधेरे में तब्दील हो गया।जिसके चलते बैंक के गेट से ही कर्मचारी खाता धारकों को लौटाते हुए नजर आए।वहा मौजूद खाता धारकों ने बताया कि बिजली गुल होने पर आए दिन ऐसी समस्या केनरा बैंक में बनी रहती है.मंगलवार की सुबह से 11 बजे से शाम चार बजे तक तहसील मोहनलालगंज के कंट्रोल रूम का काम करने के लिए 11 केवी बिजली बंद होने की सूचना सोमवार को ही दी गई थी।और मंगलवार जब सुबह जब बैंक खुली और रोजाना की तरह बैंक का काम शुरू हुआ तो 11 बजे बिजली कट गई उसके बाद बैंक इनवर्टर बैकप भी कुछ देर में ठप्प हो गया।जिसके चलते बैंक का लेनदेन बैंक कर्मचारियों ने बंद कर दिया।और आने वाले खाता धारकों को बैंक से मायूस ही लौटाना पड़ा।इस संबंध में बैंक मैनेजर अंकित कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी बैंक बिजली के ही सहारे ही और इंवर्टर बैकप के बाद काम प्रभावित हो जाता है।और जनरेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी उनकी बैंक में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है।
