-विशेष अभियान चलाकर सड़को से हटवाया अतिक्रमण,साफ नजर आई सड़के
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर की सख़्ती के बाद दक्षिणी जोन की पुलिस सड़को पर अतिक्रमण को लेकर एक्शन में आ गईं है। विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम की टीमों की सहायता से पुलिस नें भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों, चौराहों से अतिक्रमण हट वाया।इस अतिक्रमण हटाओ अभियान की निगरानी संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार कर रहे थे।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसन्थ कुमार के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान को लेकर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम नें अहिमामऊ शहीद पथ अंडरपास, विजयनगर नीलमथा चौराहा, सब्जी मण्डी तिराहा निकट भागीरथी एन्क्लेव व मेदान्ता तिराहा तक अतिक्रमण हटवाया।वही थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा शनि मन्दिर चौराहा, तेलीबाग, उतरेठिया शहीद पथ अन्डरपास, कल्लीपश्चिम बाजार, किसान पथ, पीजीआई गेट पर अतिक्रमण हटवाया।इसके अलावा थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा कस्बा गोसाईगंज चौराहा पर अतिक्रमण हटवाया गया।वही थाना कृष्णानगर पुलिस टीम द्वारा फिनिक्स मॉल चौराहा से एसकेडी चौराहा होते हुए एलन चौराहा तक अतिक्रमण हटवाया।वही थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम द्वारा नादरगंज मोड़, अमौसी से टीएस मिश्रा मोड़, हाइडिल चौराहा, स्कूटर इण्डिया में अतिक्रमण हटवाया।वही
थाना बन्थरा पुलिस टीम द्वारा बन्धरा बाजार, कटी बगिया, जुनाबगंज, बनी कानपुर- लखनऊ मार्ग पर विशेष अभियान चलाया।
राजधानी के थाना बिजनौर पुलिस टीम नें रजिस्ट्री कार्यालय बिजनौर, नटकुर एवं औरंगाबाद में अतिक्रमण हटवाया। थाना निगोहां पुलिस टीम द्वारा रायबरेली लखनऊ रोड पर नगराम-निगोहां मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया।वही थाना नगराम पुलिस टीम द्वारा कस्बा नगराम, कस्बा समेसी में अतिक्रमण हटवाया।इसके अलावा थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम नें कालेवीर बाबा मन्दिर से कस्बा मोहनलालगंज तक अतिक्रमण हटवाया।सड़को से अतिक्रमण हटाए जाने की जनता नें सराहना की है। लोगो का यह भी कहना था कि यदि सड़को को साफ रखा जाये तो कभी भी लोगो को दिक्क़त नही होंगी।
ऑटो- टैम्पो चालकों की गोष्ठी सम्पन्न, दी गईं रजिस्ट्रेशन की जानकारी
पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन के सभी थानों पर प्रोजेक्ट सेफ राइड अभियान को लेकर ऑटो- टैम्पो चालकों की गोष्ठी सम्पन्न हुई।पुलिस
उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल और अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसन्ध कुमार नें “प्रोजेक्ट सेफ राइड” अभियान के तहत सभी प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष व अतिरिक्त निरीक्षक तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षको के साथ गोष्ठी आयोजित की। जिसमें सभी को चरित्र सत्यापन की एसओपी, रजिस्ट्रेशन की एसओपी के माध्यम से व पुलिस की वेवसाइट के माध्यम से सत्यापन व रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी दी गयी।
उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल और अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसन्ध कुमार नें “प्रोजेक्ट सेफ राइड” अभियान के तहत सभी प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष व अतिरिक्त निरीक्षक तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षको के साथ गोष्ठी आयोजित की। जिसमें सभी को चरित्र सत्यापन की एसओपी, रजिस्ट्रेशन की एसओपी के माध्यम से व पुलिस की वेवसाइट के माध्यम से सत्यापन व रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी दी गयी।इस गोष्ठी में सभी को अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन व सत्यापन कराये जाने के एक विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये। जिसको लेकर जोन दक्षिणी के सभी थानों में विशेष अभियान चलाया गया जिसमें ई-रिक्शा चालकों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी में कहा गया कि रजिस्ट्रेशन करते वक्त वाहन स्वामी अपने पास वैध रजिस्ट्रेशन नं०, ड्राइविंग लाइसेन्स एवं फिटनेश सर्टिफिकेट रखेगें।रजिस्ट्रेशन के दौरान वाहन स्वामी की डिटेल एवं फोटो तथा वाहन चालक की डिटेल एवं फोटो की आवश्यकता होगी।अगर वाहन को दो व्यक्ति चला रहे है तो रजिस्ट्रेशन के दौरान दोनो व्यक्तियों की जानकारी देना होगा।सभी वाहनों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।रजिस्ट्रेशन के दौरान वाहन स्वामी तथा वाहन चालक का चरित्र प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होगा। अन्यथा उक्त वाहन स्वामी व वाहन चालक नॉट वेरिफाइड प्रदर्शित होगा।चरित्र सत्यापन और प्रमाण पत्र हेतु उपकॉप ऐप से अथवा बेवसाइट से आवेदन कर प्राप्त कर सकेंगे।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बीती 29 जुलाई से प्रारम्भ हो चुकी है। यह आगामी तथा दिनांक 31 अगस्त तक चलेगी।रजिस्ट्रेशन के उपरान्त एक प्राप्ति रसीद वेबसाइट से डाउनलोड होगी, जिसकों अपने वाहन की स्क्रीन पर चिपकाना होगा, जो 31 अगस्त तक वैध रहेगी।रजिस्ट्रेशन के उपरान्त दी गयी जानकारी को पुलिस द्वारा सत्यापन किया जायेगा तथा सभी दस्तावेज सही पाये जाने पर वाहन स्वामी की एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जायेगी।वाहन स्वामी वेबसाइट पर जाकर सत्यापन के उपरान्त अपने वाहन से सम्बन्धित क्यू आर कोड डाउनलोड कर सकते हैं। क्यू आर कोडको डाउनलोड कर अपने वाहन की स्क्रीन पर लगाना अनिवार्य होगा।किसी भी सवारी के द्वारा क्यू आर कोड स्कैन करने पर वाहन स्वामी तथा वाहन चालक के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।31 अगस्त के बाद चेकिंग अभियान चलाये जायेंगे। जिन वाहनों पर क्यूआर कोड नहीं चिपका होगा, उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
गोष्ठी में डीसीपी व एडीसीपी नें कहा कि जिन वाहनों का सत्यापन नहीं होगा, उन्हे शहर में चलाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन स्वामी चालक बदलने पर इसकी सूचना वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध करायेंगे। जिसे पुलिस द्वारा पुनः सत्यापित किया जायेगा।वाहन चालक निर्धारित ड्रेस कोड में रहेगे तथा बिना ड्रेस कोड के चलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।टैम्पो व ईरिक्शा चालकों को बताया गया कि निर्धारत मानक से अधिक सवारी न बैठाए तथा चालक अपनी दाहिनी ओर सवारियां न बैठाएं तथा चौराहे से 50 मीटर आगे टैम्पो रोकें। चालको को बताया गया कि यात्रियों को बैठाने के लिए सड़क पर कहीं भी वाहन रोक दिया जाता है जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे बचें।
