-उदवतखेड़ा गांव का मामला,मुकदमा दर्ज
- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के उदवतखेड़ा गांव में भाभी ने देवर से दो साल पहले उधार लिये नौ हजार रूपये मांगे तो नाराज देवर ने भाभी की पिटाई कर घायल कर दिया।पीड़ित भाभी की तहरीर पर पुलिस आरोपी देवर पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी हैं।मोहनलालगंज क्षेत्र के उदवतखेड़ा गांव निवासी नीतू देवी ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसके देवर दिलीप ने दो साल पहले नौ हजार रूपये उधार लिये थे बीते सोमवार को जब वो उधार लिये पैसे मंगाने गयी तो देवर आगबबूला हो गया ओर उसकी लात घूसो से जमकर पिटाई कर दी ओर दोबारा पैसे मंगाने पर जान से मारने की धमकी दी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी देवर पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने बीते मगंलवार की शाम केसरीखेड़ा गांव के पास से 20लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनो तस्करो पर 60आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनो तस्करो को जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर डी के सिंह ने बताया पुलिस टीम ने केसरीखेड़ा गांव के पास चेकिंग के दौरान दो पिपियो में भरी 20ली०अवैध देशी कच्ची शराब के साथ तस्कर रामसजीवन निवासी केसरीखेड़ा मजरा सिसेण्डी व अरूण कुमार निवासी इमिलिहाखेड़ा को गिरफ्तार किया।पुछताछ में दोनो ने अवैध रूप से बनी शराब को तस्करी के लिये ले जाये जाने की बात बताई।
निजी हास्पिटल में प्रसव के लिये भर्ती गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने के बाद मौत,हगांमा
-निगोहां कस्बे के एक निजी हास्पिटल में प्रसव के लिये भर्ती गर्भवती की बिगड़ी हालत,एम्बुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुयी मौत
-मृतका के शव को निजी हास्पिटल वापस लाकर परिजनो ने काटा हगांमा,मायके व ससुराली पक्षो में हुयी मारपीट
निगोहां कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिये भर्ती गर्भवती की हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने उसे बीते मगंलवार को लखनऊ रेफर कर दिया था।एम्बुलेंस से इलाज के लिये ले जाते समये रास्ते में जच्चा व बच्चा की मौत हो गयी।जिसके बाद गर्भवती के शव को परिजन निजी अस्पताल वापस लाकर इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुये हगांमा करने लगे।इस दौरान मौके पर पहुंचे मायके व ससुरालीजनो में कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची निगोहां पुलिस ने दोनो पक्षो को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद मृतक प्रसूता के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।निगोहां क्षेत्र के दयालपुर मजरा परमेश्वरखेडा निवासी शैलेन्द्र ने बताया पत्नी प्रेमलता (26वर्ष) गर्भवती थी.डिलवरी के लिये निगोहां कस्बे के पारस हॉस्पिटल मे भर्ती कराया था,जहां मंगलवार की रात पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद डक्टरों ने गर्भवती पत्नी इलाज के लिये लखनऊ रेफर कर दिया गया।पति सहित परिजन एम्बुलेंस की मदद से महिला को इलाज के लिये लखनऊ के एक निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे जहां पहुंचते से पहले ही गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया।जिसके बाद ससुरालीजन महिला के शव को वापस पारस हास्पिटल लाकर इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुये हगांमा करने लगे।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष का आरोप है था ससुरालीजनो की लापरवाही से गर्भवती बेटी की मौत हो गयी।क्यो की रेफर करने के बाद इलाज के लिये तत्काल ले जाने की बजाय घंटो यह नही तय कर पाये किस हास्पिटल ले जाना है।इस दौरान हास्पिटल में ही मायके व ससुरालीजनो में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षो को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।मृतका के पिता सुखराम निवासी लोधाईखेड़ा थाना बछरावां ने पति शैलेंद्र सहित ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।ससुरालीजनो ने निजी अस्पताल की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं। मृतका के परिवार में एक डेढ साल की मासूम बेटी पीहू है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया मायके व ससुरालपक्ष दोनो ने तहरीर दी है पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने व जांच कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
ब्रेकरी की दुकान में एक हजार में बेची जा रही थी गांजे की पुड़िया,संचालक गिरफ्तार
-मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भौदरी में पुलिस ने ब्रेकरी की दुकान से बरामद किया 1किलो350ग्राम गांजा,संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भौदरी में ब्रेकरी दुकान की आड़ में संचालक द्वारा अवैध रूप से गांजा बेचने के गोरखधंधे का मगंलवार को
पुलिस ने भाड़ाफोड़ किया।पुलिस ने संचालक को 1किलो350ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।दुकान में गांजा मिलने की सूचना के बाद एसीपी रजनीश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने ब्रेकरी संचालक के विरूद्व एडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मोहनलालगंज के भौदरी बाजार में स्थित राजा नाम की एक ब्रेकरी में काफी समय से अवैध रूप से गांजा बेचे जाने की सूचना मिल रही थी,बीते मगंलवार को प्रभारी निरीक्षक डी के सिंह के नेतृत्व उपनिरीक्षक
अखिलेश कुमार,उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापेमारी करते हुये ब्रेकरी संचालक आशीष यादव निवासी मरूई थाना मोहनलालगंज को गिरफ्तार कर दुकान के अंदर एक टीन के डिब्बे में छुपाकर रखा गया 1 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया।पुछताछ में ब्रेकरी संचालक ने बताया वो काफी समय से गांजा लाकर अपनी ब्रेकरी की दुकान गांजे की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर उन्हे एक एक हजार रूपये बेचता था।बनायी गयी पुड़ियो को वो नमकीन के पैकेटो के बीच छिपाकर रखता था।पुलिस ने मौके से गांजा बिक्री का तीन हजार रूपये भी बरामद किया।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पकड़े गये ब्रेकरी संचालक से पुछताछ जारी है आखिर वो गांजा कहा से खरीदकर लाता था और उसके इस धंधे में सहयोगी कौन है और उसकी भूमिका क्या है।
तस्कर को बचाने के लिये महीने में तथाकथित लेते थे मोटी रकम….
पुलिस पूंछताछ में ब्रेकरी संचालक ने बताया कि इलाके के कुछ एक तथाकथित उसे पुलिस से बचाने के नाम पर महीने में ठीक ठाक रकम भी लेते थे।पूंछताछ में संचालक ने वसूली करने वाले कुछ एक तथा कथितो के नाम भी पुलिस को बताया।जिसके बाद पुलिस ब्रेकरी संचालक से महीने में मोटी रकम लेकर गांजे के धंधे में सहयोग करने वाले तथाकथितो की कुंडली खंगालने में जुट गयी है।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि तस्कर से जो भी जानकारी मिली है,उनकी गहराई से छानबीन की जा रही है,सटीक जानकारी प्रमाणित होते ही उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
प्रभारी निरीक्षक ने आटो व ई रिक्शा चालको व मालिको को किया जागरूक
लखनऊ पुलिस के “प्रोजेक्ट सेफ राइड” अभियान के तहत ऑटो और ई-रिक्शा चालकों व मालिको को बुधवार को मोहनलालगंज कोतवाली
में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने जागरूक किया।प्रभारी निरीक्षक ने चालको व मालिको को बताया इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधों को रोकना है। पुलिस ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को अपने वाहनों का ऑनलाइन सत्यापन कराने और क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
इंस्पेक्टर ने बताया लखनऊ पुलिस ने “प्रोजेक्ट सेफ राइड” नामक एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य शहर व ग्रामीण इलाको में ऑटो और ई-रिक्शा से होने वाली घटनाओं को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को अपने वाहनों का ऑनलाइन सत्यापन कराने और क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए कहा गया है। यह क्यूआर कोड वाहन पर लगाया जाएगा, जिसे यात्री स्कैन करके चालक और वाहन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने चालकों को कुछ निर्देश भी दिए हैं, जैसे कि निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना और वाहन में तय सीमा से अधिक सवारियां न बैठाना। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे केवल सत्यापित चालकों के वाहनों का ही उपयोग करें।
भाकियू भानु गुट के जिला मीडिया प्रभारी अतिन मिश्रा बने
भाकियू (भानु) गुट ने मोहनलालगंज के अतिन मिश्रा को लखनऊ का जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।भाकियू भानु के उत्तर प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने अतिन मिश्रा मनोनयन पत्र देते हुये संगठन के द्वारा किसानो के हित में किये जा रहे कार्यो को मीडिया के जरिये प्रचार प्रसार करने की आशा व्यक्त की।नव नियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अतिन मिश्रा को पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ मे फूल माला पहनाकर बंधाई दी।
