
- REPORT BY::एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह | EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK | Updated at : 22 अगस्त, 2025
Horoscope Today 22 अगस्त , 2025 : 22 अगस्त का 12 राशियों का राशिफल आप के लिए कैसा रहेगा,आज के राशिफल में दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।इसे पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दैनिक राशिफल को पढ़कर आप चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रह सकते है ।आपको एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह बता रहे हैं 22 अगस्त का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। अपने रवैये पर नियंत्रण रखें। आपके जीवन में थोड़ी सी उलझन आ सकती है। आज के दिन अपनी पूरी क्षमता लगाते हुए सभी प्रकार के प्रयत्न करें। उधार लेने से बचें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको राहत महसूस हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
निजी मामलों के कारण यह दिन व्यस्त हो सकता है। घर पर कोई बीमार हो सकता है। आप चिंतित और तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। धैर्य रखें और पॉजिटिव फीलिंग के साथ काम करें। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएँ। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 से 11 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
पुराने दोस्तों की सलाह पर ध्यान दें और बाकी की बातों को नज़रअंदाज़ करें। आज का दिन घर पर रहने के लिए अच्छा है। अपने घरेलू जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाये रखें। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं। परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज किसी भी रंग की संस्तुति नहीं की जाती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
किसी भी चीज़ को संयोग पर नहीं छोड़ें या छोटे-मोटे काम के लिए भी खुद के अलावा किसी और पर निर्भर न रहें। आपके जीवन में अशांति और थोड़ी निराशा आ सकती है। शांत रहने का प्रयास करें। अपने व्यवहार में अंतर न आने दें। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में लाल रंग का प्रयोग करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपके प्रिय व्यक्ति या किसी करीबी दोस्त के सम्बन्धो के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज प्रातः 10 बजे से 11 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सिल्वर रंग का प्रयोग करें।
कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)
ऐसे लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें जो आपको उकसाने और आपको दोषी साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज किसी भी रंग की सस्तुति नहीं की जाती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
भावुकता में कुछ गलत निर्णय हो सकते हैं, लेकिन शाम तक चीज़ें व्यवस्थित होने लगेंगी और आप अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित कर पायेगें। अपने मूड स्विंग्स पर ध्यान दें। पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 से 11:30 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में ग्रे रंग का प्रयोग करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। यदि आप कुछ व्यक्तिगत संबंध बनाने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें, चीजें आपके पक्ष में नहीं हो सकती हैं। संयम बनाए रखने की कोशिश करें। उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 9 से 10:30 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको यह विश्लेषण करना होगा कि क्या बदलाव लंबे समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। करीबी लोगों के साथ किसी भी तरह के विवादों से बचें। प्रतिक्रिया न देकर अपने आपको शांत रखने की कोशिश करें और अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। आप दूसरों से मदद लें तो आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 7:00 से रात 8:00 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।…
आज 22 अगस्त का पंचाग
दिनांक – 22 अगस्त 2025,दिन – शुक्रवार,मास – भाद्रपद पक्ष – कृष्ण पक्ष,शक संवत-1947 विश्वावसु,विक्रम संवत – 2082 कालयुक्त,तिथि – चतुर्दशी (11.56 AM तक) अमावस्या (11.56 AM से),सूर्योदय – 06.09 AM,सूर्यास्त – 06.49 PM,नक्षत्र – पुष्य (12.08 AM तक) आश्लेषा (12.08 AM से),हिन्दु त्योहार/व्रत – नहीं,अमृत काल – 10.39 PM से 12.16 PM तक,दिशाशूल- पश्चिम दिशा की ओर,राहू काल – 10.54 AM से 12.29 PM तक,भद्रा – 12.16 AM तक
पंचक – नहीं
