LUCKNOW:सनातन महापरिषद भारत के पदाधिकारियों ने की SGPGI निदेशक से मुलाक़ात

-इस वर्ष के कर्म विभूषण अवार्ड से किया सम्मानित, की हेल्प डेक्स खोलने की मांग 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।शुक्रवार को सनातन महापरिषद भारत के पदाधिकारियों ने पद्मश्री प्रो० डा० आर० के० धीमान से एसजीपीजीआई में उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें एम्स पटना का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दीं व इस वर्ष का कर्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया।पिछले वर्ष यह सम्मान एस्कॉर्ट हास्पिटल के डायरेक्टर व कार्डियोलॉजिस्ट एस एन खन्ना को दिया गया था।
इस अवसर पर डा० धीमान ने सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी एम पाण्डेय से चिकित्सा क्षेत्र में अपने अनुभवों को सांझा किया।इस अवसर पर सी एम पाण्डेय ने मरीजों हेतु सनातन महापरिषद की एक हेल्प डेस्क लखनऊ ,पटना तथा दिल्ली में खोले जाने हेतु निवेदन किया जिससे इमरजेंसी पेशेंट को समय पर इलाज मिल सके।आगामी दिनांक 25 अक्टूबर 2025 से 02 नवम्बर 2025 तक सनातन महापरिषद भारत का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।जिसमे नौ दिन शिवपुराण होगा। भवान सिंह व सी एम पाण्डेय ने डा० आर के धीमान को सनातन महापरिषद भारत का संरक्षक नियुक्त होने का प्रस्ताव रखा जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।इस अवसर पर सनातन महापरिषद भारत की संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ बबिता राय ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया तथा डा० आर के धीमान को पुष्प भेंट किया।इस अवसर पर आनंद सक्सेना , जयदेव, विनोद राय उपस्थित थे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *