-सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज को संज्ञान में लेकर एसडीएम ने पशु चिकित्सक व लेखपाल को मौके पर भेजकर शुरू कराया इलाज,भेजा गौशाला
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कस्बे में शनिवार की देर रात हाइवे पर बैठे दो गौवंश अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।दुर्घटना में एक गौंवश की मौके पर मौत हो गयी ओर दूसरा गम्भीर रूप से घायल गया।रविवार की सुबह दुकानदारो की सूचना के बाद हाइवे की मेंटिनेश टीम मौके पर पहुंचकर मृत गौवंश को मौके से हटा दिया लेकिन घायल अवस्था में पड़े गौवंश का इलाज कराने की बजाय हाइवे किनारे एक दुकान किनारे तड़पता छोड़ कर चले गये।जिसके बाद जिम्मेदार लोगो ने गौवंश के घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना मोहनलालगंज एसडीएम पवन पटेल को दी।लेकिन 18घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद घायल गौवंश सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा लेकिन नगर पंचायत से लेकर हाइवे मेंटिनेश का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा,शाम को सोशल मीडिया पर गौवंश के घायल पड़ा होने की खबर वायरल होने के बाद एसडीएम ने पशु चिकित्सक समेत नायाब तहसीलदार शैब्या मिश्रा व लेखपाल सुशील गुप्ता को मौके पर भेजकर प्राथमिक उपचार कराया।एसडीएम पवन पटेल व एसीपी रजनीश वर्मा की फटकार के बाद नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंचकर घायल गाय को इलाज के लिये वाहन से गौशाला लेकर गयी।जिसके बाद घायल गौवंश का गौशाला ले जाकर इलाज शुरू हो सका।
मोहनलालगंज कस्बे की सड़को पर आवारा गौवंशो की भरमार,लोग परेशान
-एसडीएम के आदेश के बाद भी नगर पंचायत ने नही चलाया आवारा गौवंशो को पकड़ने के लिये अभियान
मोहनलालगंज कस्बे में हाइवे से लेकर गली मोहल्लो तक में आवारा गौवंशो की भरमार है.आवारा गौवंशो को पकड़कर गौशाला भिजवाने के लिये नगर पंचायत के अधिकारी कोई कदम नही उठा रहे है.जिसके चलते देर रात सड़को पर बैठे आवारा गौवंश वाहनो की टक्कर से घायल हो रहे ओर अपनी जान गंवा रहे है।सड़को पर घूमने वाले आवारा गौवंशो को पकड़कर गौशाला भिजवाये जाने के लिये एसडीएम पवन पटेल ने दो बार नगर पंचायत की ईओ अंकिता देवी को पत्र भी लिखा।जिसके बाद भी लापरवाह बनी ईओ ने नगर पंचायत क्षेत्र की सड़को व मोहल्लो समेत गांवो में घूमने वाले आवारा गौवंशो की धरपकड़ के लिये कोई कदम नही उठाया।ईओ की कार्यप्रणाली से नाराज एसडीएम पवन पटेल ने डीएम को कार्यवाही के लिये पत्र लिखे जाने की बात कही है।
निगोहां में आल्हा महोत्सव का हुआ आयोजन,राष्ट्रीय आल्हा गायक अहरवादीन मिश्रा की स्मृति में आल्हा महोत्सव का हुआ आयोजन
निगोहां क्षेत्र के लालपुर गांव में राष्ट्रीय आल्हा गायक अहरवादीन मिश्रा की स्मृति में रविवार को आल्हा महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें
पहुंचे लोकगीत गायको ने आल्हा गायन की शानदार प्रस्तुति दी।इस मौके पर क्षेत्रीय समाजसेवियो को भी सम्मानित किया गया। आल्हा गायक फ़ौजदार सिंह की विशेष प्रस्तुति से क्षेत्र वासियों का मन मोह लिया।इसके अलावां आल्हा गायक रामलखन तिवारी, शिव सिंह यादव, पंकज तिवारी उन्नाव ओमकार अवस्थी ने अपनी अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर रंग जमा दिया। आल्हा गायक फ़ौजदार सिंह ने लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जायेगा एवं मछला हरज व वीर रस आल्हा सुनकर सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति आल्हा प्रेमियों की खुब तालिया बटोरी।उन्होने रामचरित मानस व जटायु सदगति नाटक का सजीव मंचन कर दर्शनो का मन मोह लिया।उन्होने बताया कि रानी मल्हना के सम्मान के लिए पृथ्वीराज चौहान से लड़े थे आल्हा-ऊदल पृथ्वीराज चौहान के साथ उनकी यह आखरी लड़ाई थी। मान्यता है कि मां के परम भक्त आल्हा को मां शारदा का आशीर्वाद प्राप्त था, लिहाजा पृथ्वीराज चौहान की सेना को पीछे हटना पड़ा था। मां के आदेशानुसार आल्हा ने अपनी साग (हथियार) शारदा मंदिर पर चढ़ाकर नोक टेढ़ी कर दी थी जिसे आज तक कोई सीधा नहीं कर पाया है।कार्यक्रम का आयोजन अजय कांत मिश्रा, विजय कांत मिश्रा ने किया।इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
दम्पत्ति से मारपीट के पांच आरोपियो पर मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मनोहरापुर गांव निवासी शिवकुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया 20अगस्त को जब वो अपने खेत जा रहा था तभी विपक्षी देवेन्द्र कुमार ने अपने बेटो सोनू व मोनू समेत भाईयो इन्द्र कुमार व रामेन्द्र कुमार ने खेत से निकलने का विरोध करते हुये लाठी डंडो से हमला कर बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया इस दौरान बचाने आयी पत्नी विमला की भी पिटाई कर दी।ग्रामीणो को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
- http://Copyright © 2023 aajnational.com –All Right Reserved
https://aajnational.com
